हेडलाइंस
Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज - Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे - Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-sch... विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस' ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे IndiGo to inform if it can fly 2k flights daily | India News

पानीपत में तेज रफ्तार का कहर: कार ने हिसार के डाक कांवड़ियों को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत – High Speed Havoc In Panipat: Car Collided With Dak Kanwaris Of Hisar, Uncle-nephew Died


High speed havoc in Panipat: Car collided with Dak Kanwaris of Hisar, uncle-nephew died

मृतक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर लौट रहे हिसार के चाचा भतीजा की मुज्जफरनगर नगर में टोल टैक्स के पास हुए हादसे में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार गलत दिशा में आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे घायल दोनों चाचा भतीजा को पास के सामान्य अस्पताल पहुंचाया,जहां पर डॉक्टर ने चाचा को मृत घोषित कर दिया और भतीजे को पानीपत रेफर कर दिया, पानीपत पहुंचने तक  उसकी भी मौत हो गयी । पानीपत में डॉक्टर ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया।

मुज्जफरनगर की पुलिस कर रही कार्रवाई, कार को हिरासत में लिया चालक फरार

हिसार के गांव पुठी समन के दीवान पान्ना निवासी प्रवीण ने बताया कि वह 10 जुलाई को गांव से 35 से 40 युवाओं का ग्रुप हरिद्वार डाक कांवड़ लेने गए थे। जिनमें अजमेर(37 पुत्र कर्ण भी शामिल था। 12 जुलाई को गांव से अजमेर का भतीजा संजय(27) पुत्र शमशेर भी हरिद्वार आ गया था। उन्होंने 14 जुलाई की सुबह 10 बजे गंगाजल जल उठाया था और हिसार के लिए निकल पड़े थे। अजमेर ओर संजय एक ही बाइक पर थे। संजय बाइक चला रहा था। जब वह मुज्जफरनगर टोल टैक्स के पास पहुंचे तो सामने से  गलत दिशा में का रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह नीचे गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। 

चाचा का मुज्जफरनगर और भतीजे का पानीपत हो रहा पोस्टमार्टम

हादसे घायल दोनों चाचा भतीजा को मुज्जफरनगर के सामान्य अस्पताल पहुंचाया था, जहां पर डॉक्टर ने चाचा अजेमर को मृत घोषित कर दिया और भतीजे को पानीपत रेफर कर दिया था। पानीपत पहुंचने तक  उसकी भी मौत हो गयी। पानीपत में डॉक्टर ने भतीजे संजय को मृत घोषित कर दिया। अब चाचा का मुज्जफरनगर और भतीजे का पानीपत में पोस्टमार्टम हो रहा है।

संजय का छोटा भाई रेलवे पुलिस में तैनात

मृतक संजय के पिता शमशेर ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और एक बेटी है। बड़ी बेटी शादीशुदा है, जबकि दोनों बेटे अविवाहित हैं। जिनमें संजय दूसरे नंबर पर था, वह खेती बाड़ी करता था। सबसे छोटा बेटा सन्नी रेलवे पुलिस अलीगढ़ में तैनात है। वह भी कांवड़ में शामिल था,लेकिन वह बच गया।

12 साल से लगातार ला रहे थे कांवड़

परिजनों के अनुसार अजमेर और संजय पिछले 12-15 साल से लगातार डाक कांवड़ ला रहे थे।अजमेर छह भाई और दो बहनों में सबसे छोटा था । वह अविवाहित था और ड्राइवरी करता था।



Source link

980290cookie-checkपानीपत में तेज रफ्तार का कहर: कार ने हिसार के डाक कांवड़ियों को मारी टक्कर, चाचा-भतीजा की मौत – High Speed Havoc In Panipat: Car Collided With Dak Kanwaris Of Hisar, Uncle-nephew Died
Artical

Comments are closed.

Delhi News: विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने देंगेः मुख्यमंत्री     |     Indore News:इंदौर का करोड़पति भिखारी, तीन मकान, महंगी कार का मालिक, व्यापारियों को देता था कर्ज – Indore News Crorepati Beggar Bhikhari Luxury Car Three Houses     |     कोटा रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी: दयोदय एक्सप्रेस में सांप की अफवाह से मचा हड़कंप, जांच में निकला रबर का खिलौना     |     फगवाड़ा में धूप खिलने से मिली राहत     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- सभी आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे आंगनबाड़ी सह प्री-स्कूल, खेल आधारित शिक्षा देंगे – Cm Sukhvinder Sukhu Said That All Anganwadi Centers Will Be Converted Into Anganwadi-cum-pre-schools     |     विराट कोहली ने तोड़ा रिकी पोंटिंग का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, शतक लगाकर रच दिया इतिहास     |     ‘हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस’ ने पहले वीकेंड में किया इतना कलेक्शन, बॉक्स ऑफिस पर वीर दास की फिल्म का रहा ये हाल     |     सुबह नाश्ते में पराठे के साथ खाएं टमाटर और खजूर की चटनी, स्वाद के साथ सेहत भी बन जाएगी, फटाफट नोट कर लें रेसिपी     |     घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 475 अंक टूटा, निफ्टी भी धड़ाम, ये स्टॉक्स औंधे मुंह गिरे     |     IndiGo to inform if it can fly 2k flights daily | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088