हेडलाइंस
Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें - Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Ku... Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा - Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners ... Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos - Madhya Pradesh News Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत - Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52 मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन - High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा 'Devotion etched in our consciousness': PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News

पानी भरने को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग में 15 घायल, 2 अलवर रेफर

सीकरी, भरतपुर: पानी के लिए भिड़े दो पक्ष धारदार हथियारों से किया हमला बच्चे महिलाओं सहित 15 घायल।भरतपुर के सीकरी कस्बे के झंझार इलाके में पानी भरने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-फरसे से हमला कर दिया और एक दूसरे के ऊपर पथराव करने लगे। झगड़े में बच्चे और महिलाओं सहित करीब 15 लोग घायल हो गए। जिसमें से 2 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर रेफर किया गया है।दरअसल भरतपुर के ग्रामीण इकाकों में चंबल के पानी के लिए पब्लिक सप्लाई पॉइंट लगे हुए हैं। जब भी PSP पर पानी आता है तो पॉइंट पर पानी भरने वाले लोगों की भीड़ इकट्ठी हो जाती है। पानी भरने के लिए महिलाओं की लंबी-लंबी लाइनें लग जाती हैं। महिलाओं में पहले पानी भरने की होड़ मची रहती है।गुरुवार सुबह भी जब झंझार में पब्लिक सप्लाई पॉइंट पर पानी आया तो महिलाओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जहां जुहरु और साहब खान की महिलाएं भी मौजूद थी। पहले पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हो गई। महिलाओं की कहासुनी के बारे में घर के लोगों को पता लगा तो वह भी मौके पर पहुंच गए, बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों ने फरसे और लाठी डंडे निकाल लिए, दोनों ने एक दूसरे के ऊपर हमला करना शुरू कर दिया। साथ ही दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव किया।झगड़े में जुहरु पक्ष के फैजान, सलातून, मुबारिया, सुमैया, समीना, जुहरु, सलीम, बिलकिस, साहिना, शकील घायल हुए हैं। जिसमें से फैजान और सलातून कि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अलवर रेफर कर दिया गया है। वहीं साहब खान के पक्ष की तरफ से हांसीरा, मुजाहिद, हाकम, शौकीन, अब्दुल घायल हुए हैं। दोनों पक्षों के बीच पथराव में पशुओं के भी चोटें आईं हैं।

701350cookie-checkपानी भरने को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग में 15 घायल, 2 अलवर रेफर
Artical

Comments are closed.

Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें – Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Kumar     |     Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा – Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners Summoned     |     Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत – Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52     |     मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन – High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case     |     तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका     |     रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई     |     खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला     |     फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा     |     ‘Devotion etched in our consciousness’: PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088