हेडलाइंस
रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम - Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab 'Must take pledge to end hooliganism in Gujarat': Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders - Bihar News Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार...नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण - Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astr... Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी - Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Res... Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा - Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti A... Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss - Baran News अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO

पारिवारिक पेंशन के बदल गए हैं नियम, सरकार ने इन बदलावों पर दूर किया भ्रम

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने एक ज्ञापन में कहा है कि एक ही कर्मचारी/पेंशनभोगी के संबंध में दो अलग-अलग स्रोतों से पारिवारिक पेंशन की पात्रता के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग के आवेदन मिले हैं. उदाहरण के लिए सैनिकों द्वारा सेना में दी गई सेवा और सेना से रिटायरमेंट के बाद सिविल सेवा या स्वायत्त निकाय और नागरिक सरकार विभागों में दी गई उनकी सेवा के संबंध में अलग अलग पेंशन मांगी जा रही है.

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने पेशन के नियमों में संशोधन कर दिया है. पारिवारिक पेंशन के मामले में यह बदलाव किया गया है. पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने दो अलग-अलग स्रोतों से पारिवारिक पेंशन के अधिकार के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है.

पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने एक ज्ञापन में कहा है कि एक ही कर्मचारी/पेंशनभोगी के संबंध में दो अलग-अलग स्रोतों से पारिवारिक पेंशन की पात्रता के संबंध में स्पष्टीकरण की मांग के आवेदन मिले हैं. उदाहरण के लिए सैनिकों द्वारा सेना में दी गई सेवा और सेना से रिटायरमेंट के बाद सिविल सेवा या स्वायत्त निकाय और नागरिक सरकार विभागों में दी गई उनकी सेवा के संबंध में. विभाग ने 23 मई को यह स्पष्टीकरण जारी किया है.

पेंशन में ये हुए संशोधन

केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) अधिनियम, 1972 की जगह अब केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) अधिनियम, 2021 को लागू किया गया है. इसे 20 दिसंबर, 2021 को अधिसूचित किया गया है. इस कानून की धारा 50 पारिवारिक पेंशन से संबंधित है. इसमें दो अलग-अलग स्रोतों से पारिवारिक पेंशन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई है. इसी को लेकर पेंशन विभाग ने स्पष्टीकरण जारी किया है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 में सरकारी कर्मचारी/पेंशनभोगी के संबंध में परिवार के किसी सदस्य को दो अलग-अलग स्रोतों से पारिवारिक पेंशन देने पर कोई प्रतिबंध नहीं है.

हालांकि, दो अलग-अलग कर्मचारी/पेंशनभोगियों की मृत्यु के बाद परिवार के एक सदस्य को दो पारिवारिक पेंशन की पात्रता प्रतिबंधित रहेगी. इसका मतलब यह हुआ कि अगर पति-पत्नी दोनों पेंशनधारी हैं और उनमें से किसी एक की मृत्यु हो जाने पर दूसरे को जो आधे पेंशन का लाभ मिलता है वह पहले की तरह नहीं मिलेगा.

पहले हुआ था ये बदलावइससे पहले केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 1972 में 27 दिसंबर, 2012 को संशोधन किया गया था. नियम 54 के उप नियम 13ए में सैन्य पेंशनभोगी को पारिवारिक पेंशन का अनुदान प्रतिबंधित किया गया था. यदि सैन्य पेंशनभोगी ने अपनी सैन्य सेवा के लिए पारिवारिक पेंशन का विकल्प चुना था तो उस पर यह पाबंदी लागू होती थी. इसी तरह, नियम 54 के उप-नियम 13-बी ने ऐसे व्यक्ति को दो पारिवारिक पेंशन देने पर रोक लगा दी गई थी जो पहले से पारिवारिक पेंशन प्राप्त कर रहा था. भले ही वह केंद्र या राज्य सरकारों के किसी अन्य नियम के तहत पेंशन के लिए पात्र था.

542620cookie-checkपारिवारिक पेंशन के बदल गए हैं नियम, सरकार ने इन बदलावों पर दूर किया भ्रम
Artical

Comments are closed.

रेल यात्रियों को मिलेगी KAVACH की अटूट सुरक्षा, ₹483.65 करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पश्चिम रेलवे     |     Punjab:नशे ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, पांच भाइयों की ओवरडोज से मौत; पिता ने सड़क हादसे में तोड़ा था दम – Five Brothers Die Of Drug Overdose In Punjab     |     ‘Must take pledge to end hooliganism in Gujarat’: Arvind Kejriwal at regional booth worker conference | India News     |     Police Lathicharged Shopkeepers, Municipal Commissioner Demolished Four Shops On Court Orders – Bihar News     |     Mau: निजामुद्दीनपुर मुहल्ला में धर्मांतरण करा रहे आठ लोग गिरफ्तार…नशीले पदार्थ, बाइबिल बरामद     |     अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ:ज्योतिष विधा के गूढ़ रहस्यों पर होगा मंथन, सवाल भी पूछ सकेंगे, जल्द कराएं पंजीकरण – Amar Ujala Jyotish Mahakumbh In Dehradun In-depth Discussion On Profound Mysteries Of Astrology Will Take     |     Mp Ias Transfers:वरिष्ठ सचिवों पर मुख्यमंत्री का भरोसा, प्रशासनिक कमी के बीच नई टीम को बड़ी जिम्मेदारी – Mp News: Chief Minister Places Trust In Senior Secretaries, Giving The New Team Significant Responsibilities A     |     Maharashtra:पार्षदों से मिलने होटल पहुंचे शिंदे; कहा- महायुति से होगा Bmc का मेयर, शिवसेना यूबीटी को भी घेरा – Maharashtra Politics Shinde Reached Hotel Meet Corporators Says Bmc Mayor From Mahayuti Alliance     |     Grand Hindu Conference Organized In Kelwara To Mark Completion Of 100 Years Of Rss – Baran News     |     अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088