हेडलाइंस
सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, 'बैल बुद्धि' का दिया टैग Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन! Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा - Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. - Madhya Pradesh News Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें - Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Phot... Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट - Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine's Day; Preparations Begin In Shimla Markets. T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा

पावरबैंक न कहीं बन जाए ‘आग का गोला’, चार्ज में लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान


PowerBank Fire- India TV Hindi

Image Source : FILE
PowerBank Fire

स्मार्टफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के लिए पावरबैंक एक इमरजेंसी चार्जर के तौर पर काम करता है। आप कहीं ट्रैवल कर रहे हों या फिर किसी ऐसी जगह पर हों, जहां बिजली की समस्या हो तो अपने फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावरबैंक की जरूरत होती है। पावरबैंक हो या फिर अन्य कोई भी चार्जेबल डिवाइस उनमें आग लगने या ब्लास्ट होने का भी खतरा रहता है। यही कारण है कि इन्हें यूज करते समय या फिर चार्ज में लगाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पावरबैंक बन सकता है ‘आग का गोला’

पिछले दिनों अमेरिका के ओकलाहोमा शहर के एक घर में पावरबैंक की वजह से आग लगने की घटना सामने आई है। पावरबैंक में मौजूद लिथियम-आयन (Li-ion) बैटरी इसकी बड़ी वजह है। यह बैटरी आपके इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस के लिए जितनी उपयोगी होती हैं, उतनी ही यह खतरनाक भी होती है। ये बैटरी लंबे समय तक इलेक्ट्रिसिटी एनर्जी को स्टोर कर सकती हैं, लेकिन इसमें मौजूद केमिकल में रिएक्शन होते ही ये आग पकड़ सकती हैं और ब्लास्ट भी हो जाती हैं। 

अमेरिकी की घटना में भी यही बात सामने आई है। दरअसल, घर में मौजूद कुत्ते ने पावरबैंक को चबा लिया था, जिसकी वजह से उसमें से चिंगारी निकली और घर में आग लग गया। इसके अलावा स्मार्टफोन में आग लगने की कई घटनाएं भारत में भी सामने आई हैं, जिनमें फोन चार्ज में लगे रहने या फिर अन्य किसी वजह से हुए शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. पावरबैंक को चार्ज करते समय यह ध्यान रखना चाहिए की उसकी चार्जिंग कैपेसिटी कितनी है? चार्जिंग कैपेसिटी के हिसाब से ही आप पावरबैंक के लिए चार्जिंग अडेप्टर का चुनाव करें। आम तौर पर पावरबैंक को चार्ज करने के लिए स्टैंडर्ड 10W से लेकर 22.5W तक के चार्जर की जरूरत होती है। हालांकि, कुछ पावरबैंक फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। ऐसे में वे फास्ट चार्जर से चार्ज किए जा सकते हैं।
  2. पावरबैंक चार्ज में लगाने के कुछ देर बाद यह चेक करना चाहिए कि कहीं वह गरम तो नहीं हो रहा है। अगर, आपको ऐसा लगे तो तुरंत पावरबैंक को चार्जिंग से हटा देना चाहिए। ओवरहीटिंग की वजह से इसमें आग लग सकती है।
  3. पावरबैंक से फोन या अन्य डिवाइस को चार्ज करने या फिर पावरबैंक को चार्ज करने से पहले दिए गए पोर्ट्स को चेक करना चाहिए। आम तौर पर बरसात के मौसम में इनमें नमी रहती है, जिसकी वजह से शॉर्ट-सर्किट होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में आपको पावरबैंक के पोर्ट्स को किसी सूखे कपड़े से साफ करना चाहिए। इसके बाद ही आप इसे या अन्य किसी डिवाइस को चार्ज करें।
  4. पावरबैंक में मौजूद लिथियम आयन बैटरी अत्यंत ही ज्वलनशील और विस्फोटक होती है। ऐसे में इसे किसी ऐसी जगह पर न रखें जहां यह गर्म हो सके।
  5. यह भी ध्यान रखें की पावरबैंक ऊंचाई से न गिरे। गिरने से भी इनमें ब्लास्ट हो सकता है। इसके अलावा पावरबैंक अगर पुराना है तो इसकी बैटरी को रिप्लेस करा दें। लिथियम आयन बैटरी ज्यादा पुरानी होने के बाद खतरनाक साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें – BSNL-MTNL यूजर्स के लिए बड़ी खबर, DoT ने शुरू की 5G की टेस्टिंग, मिलेगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी





Source link

1498320cookie-checkपावरबैंक न कहीं बन जाए ‘आग का गोला’, चार्ज में लगाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
Artical

Comments are closed.

सूर्यकुमार यादव ने ध्वस्त कर दिया कोहल का विराट कीर्तिमान, पहले नंबर की कुर्सी पर कब्जा     |     The 50: लड़ाई में आर्या जाधव ने पार की हदें, श्रुतिका अर्जुन पर की भद्दी टिप्पणी, ‘बैल बुद्धि’ का दिया टैग     |     Q3 Results: इस सरकारी बैंक ने तोड़ा मुनाफे का रिकॉर्ड, ₹21028 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; लेकिन NIM ने बढ़ाई टेंशन!     |     Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News     |     Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News     |     Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें – Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Photos Of The Incident     |     Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट – Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine’s Day; Preparations Begin In Shimla Markets.     |     T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088