50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: Groom's Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry - Amar Ujala Hindi News Live - Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली प्रेमी हत्या केस: एमपी हाईकोर्ट ने किशोरी को माना नाबालिग, अब किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा मामला Banswara Crime: Couple Lived In Live-in For 5 Months, Now Jcb Dug Out Body Of Girl From Pit; Youth Detained - Amar Ujala Hindi News Live भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामला: नरवाना और उचाना पहुंची ईडी, कई घरों में की छापेमारी टीम इंडिया में सेलेक्शन होते ही फॉर्म में लौटा ये खिलाड़ी, कुछ समय पहले तक था गुमनाम Rjd Leader Tej Pratap Relationship Controversy Social Media Viral Post Account Hack Claim Netizens Comment - Amar Ujala Hindi News Live - Tej Pratap Relationship:12 साल पुराने 'रिश्ते' पर बोले तेज प्र... Fatehpur : हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म Maihar: तिलक लगाकर आया चोर, किया सच्चा भक्त का नाटक, मंदिर में चोरी का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल

पिछले 10 दिन में 1 हजार 261 रुपए बढ़े दाम, डॉलर के कमजोर होने से आई तेजी

मुंबई: सोना एक बार फिर 53,600 रुपए प्रति 10 ग्राम से ऊपर निकल गया। ये करीब 27 महीनों में सोने की सबसे ऊंची कीमत है। इससे पहले 18 अगस्त 2020 को सोना 53,815 रुपए तक गया था। 2021 में इसने कभी 53 हजार का स्तर नहीं छुआ। दरअसल डॉलर में गिरावट के चलते दुनियाभर में सोने की कीमत बढ़ी है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखा जा रहा है। पिछले 10 दिन में कैसे बढ़ी सोने की कीमत, इसे जानने के लिए नीचे दिया ग्राफिक देखें…विश्लेषकों के मुताबिक, 2023 में भी सोने में तेजी जारी रह सकती है।इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, शुक्रवार को सोने (24 कैरेट) की कीमत 53,611 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। सिर्फ दो दिन में सोना 860 रुपए और बीते 10 दिन में 1,261 रुपए महंगा हो गया। 23 नवंबर को सोना 52,350 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 2022 में इससे पहले सिर्फ एक बार 18 अप्रैल को सोना 53,600 से ऊपर 53,603 रुपए तक गया था।आईबीजेए देश के 14 बड़े शहरों में सोने की औसत कीमत बताता है। सोने की यह कीमत भारत के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि हमारे देश में करीब 25 हजार टन सोना लोगों के घरों में मौजूद होने का अनुमान है। इसे आप नीचे दिए ग्राफिक के जरिए समझ सकते हैं…इन तीन बड़े कारणों से महंगा हो रहा सोनाडॉलर में गिरावट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदने के लिए अब ज्यादा डॉलर चुकाना पड़ रहा है।चीन में 22 जनवरी से नए साल का जश्न शुरू होगा, इस दौरान वहां सबसे ज्यादा सोना खरीदा जाता है।लोकल करंसी को सपोर्ट के लिए भारत-चीन समेत दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं।पावेल की टिप्पणी के बाद शुरू हुई तेजीअमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड के चेयरमैन जेरोम पावेल ने बुधवार को कहा था कि अब ब्याज दरों में कम बढ़ोतरी की जाएगी। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, इसके चलते डॉलर गिरने लगा सोने में तेजी शुरू हो है। ओरिगो कमोडिटीज के सीनियर मैनेजर (कमोडिटी रिसर्च) इंद्रजीत पॉल ने कहा कि आगामी महीनों में सोने में तेजी जारी रह सकती है।अगले साल 61,000 तक पहुंचने के आसारकेडिया ने कहा कि 22 जनवरी से चीन में नए साल का जश्न शुरू हो रहा है। इस दौरान वहां सोने की सबसे ज्यादा खरीदारी होती है। इसके अलावा दुनियाभर के सेंट्रल बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं। इसके चलते सोने में तेजी जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘सोने जैसी कमोडिटी में तेजी अमूमन लंबे समय तक टिकती है। हमारा अनुमान है कि अगले साल सोना 60-61 हजार रुपए तक पहुंच सकता है।

938530cookie-checkपिछले 10 दिन में 1 हजार 261 रुपए बढ़े दाम, डॉलर के कमजोर होने से आई तेजी
Artical

Comments are closed.

मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री     |     Bihar: Phulidumar Zone Of Banka Ranked First In The Ranking Of Zonal Offices In April – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: Groom’s Hand Shook During Jaimala, Bride Refused To Marry – Amar Ujala Hindi News Live – Kanpur:जयमाल के वक्त कांपा दूल्हे का हाथ, दुल्हन बोली     |     प्रेमी हत्या केस: एमपी हाईकोर्ट ने किशोरी को माना नाबालिग, अब किशोर न्याय बोर्ड में चलेगा मामला     |     Banswara Crime: Couple Lived In Live-in For 5 Months, Now Jcb Dug Out Body Of Girl From Pit; Youth Detained – Amar Ujala Hindi News Live     |     भारत ब्रांड योजना गड़बड़ी मामला: नरवाना और उचाना पहुंची ईडी, कई घरों में की छापेमारी     |     टीम इंडिया में सेलेक्शन होते ही फॉर्म में लौटा ये खिलाड़ी, कुछ समय पहले तक था गुमनाम     |     Rjd Leader Tej Pratap Relationship Controversy Social Media Viral Post Account Hack Claim Netizens Comment – Amar Ujala Hindi News Live – Tej Pratap Relationship:12 साल पुराने ‘रिश्ते’ पर बोले तेज प्रताप     |     Fatehpur : हैवानियत की हदें पार, बिस्किट का लालच देकर चाय दुकानदार ने छह साल की बच्ची से किया दुष्कर्म     |     Maihar: तिलक लगाकर आया चोर, किया सच्चा भक्त का नाटक, मंदिर में चोरी का चौंकाने वाला सीसीटीवी वीडियो वायरल     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088