हेडलाइंस
Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें - Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Ku... Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा - Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners ... Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos - Madhya Pradesh News Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत - Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52 मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन - High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा 'Devotion etched in our consciousness': PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News

पिता बोले; कांता को कहता था कि तू काली हैं पसंद नहीं, बार-बार यह ताना सून इतनी डिप्रेशन में आ गई कि जान दे दी

पाली। अब सिर्फ यादों में रह गई 22 साल की कांता सीरवी। शादी के फोटो में पति वेनाराम सीरवी के साथ कांता। – फाइल फोटो।13 दिसम्बर 2021 को लाड-प्यार से कांता सहित तीन बेटियों की धूमधाम से शादी की थी लेकिन कांता को शादी के बाद पति से प्यार की जगह सिर्फ नाते मिले। तू काली हो, मुझे पसंद नहीं हो, पापा के कहने पर शादी की। यह ताने पिछले 07 माह में उसे पति से कई बार सूने। जिसके साथ 07 फेरे लिए उससे इस तरह के ताने (कमेंट) सून-सून कर मेरी 22 साल की बेटी कांता इतना डिप्रेशन में आ गई कि 19 जुलाई को सुसाइड कर लिया। इतना कहते ही कांता के वृद्ध पिता मालाराम सीरवी की आंखों से आंसू छलक गए। कुछ मिनट खामोश रहने के बाद बोले कि पता होता कि बेटी जान दे देगी तो उसे वापस ससुराल नहीं भेजता। कम से कम जिंदा तो रहती।अब यादों में रह गई कांता: बेटी की शादी का एलबम बताते हुए मालाराम रो पड़े। बोले कि कुछ माह पहले ही रुपए चुकाकर शादी का एलबम लाया था।बगड़ी नगर थाना क्षेत्र के करमावास हाल पाली के पुनायता रोड मोहन नगर निवासी मालाराम सीरवी ने 13 दिसम्बर 2021 को अपनी तीन बेटियों कांता, सुशीला ओर गनकी की धूमधाम से शादी की। बड़ी बेटी कांता की शादी उन्होंने उदेशी कुआं निवासी वेनाराम सीरवी (चौधरी) की। वेनाराम पुणे में रिश्तेदार की कपड़ों की दुकान पर काम करता था। परिजनों का आरोप हैं कि शादी के बाद से ही वेनाराम सीरवी ने कांता से ढंग से व्यवहार नहीं किया। उसे कहता था कि तू काली हो, मुझे पसंद नहीं हो। पिताजी के कहने पर मैंने तुमसे शादी की हैं। शादी के कुछ दिनों बाद वेनाराम पुणे चला गया लेकिन कांता को साथ नहीं ले गया। जब भी गांव आता कांता को पत्नी का दर्जा देने की बजाय सिर्फ ताने देता तू काली हो, मुझे तू पसंद नहीं हो। कांता ने सोचा कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पति के तानों को सून-सून कर वह डिप्रेशन में चली गई। परेशान होकर एक दिन पिता को सारी बात बताई तो वे उसे 27 जून 2022 को उसे पीहर ले आए।10 जुलाई को ससुराल पक्ष के लोग समझाइश कर कांता को ले गए6 जुलाई को पुणे से वेनाराम सीरवी अपने गांव उदेशी कुआं आया। 10 जुलाई को वेनाराम व उसके परिजन पाली आए। वेनाराम के परिजनों ने कांता के पिता को आश्वासन दिया कि आगे से कांता के साथ किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं होगा। बेटी का घर बसा रहे यह सोच मालाराम सीरवी ने कांता को ससुराल भेज दिया। लेकिन 18 जुलाई 2022 को कांता ने पिता मालाराम को कॉल बताया कि उसे वेनाराम अभी भी ताने देता हैं ओर मारपीट भी की। इस पर वे 18 जुलाई को ही उदेशी कुआ गए ओर कांता को लेकर पाली आ गए।बाथरूम में जाकर खाई सल्फास की गोलियांवेनाराम सीरवी ने बताया कि 19 जुलाई 2022 की सुबह कांता उठी। उसने घर की साफ-सफाई की फिर खाना बनाया। नहाने का कहकर बाथरूम में गई ओर सल्फास की गोलिया खा ली। काफी देर बाद निकली ओर उल्टियां करने लगी। पूछा तो उसने बताया कि जिस के साथ 07 फेरे लिए वह ही पसंद नहीं करता तो अब जी कर क्या करू पापा। वे तुरंत उसे बांगड़ हॉस्पिटल ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया गया। 19 जुलाई की रात को ही 22 साल की कांता की मौत हो गई। शादी की अभी सात साल भी पूरे नहीं हुए थे। ऐसे में महिला थाने की SHO लता बेगड़ ने मृतका के पिता मालाराम की रिपोर्ट पर दहेज हत्या का मामला दर्ज किया। रिपोर्ट में उन्होंने वेनाराम सीरवी का किसी दूसरी महिला से अफेयर होने का भी आरोप लगाया। बुधवार को जोधपुर से पोस्टमार्टम के बाद कांता का शव परिजनों को सौंपा गया। जिसका बुधवार शाम को ही परिजनों ने अंतिम संस्कार किया।

702850cookie-checkपिता बोले; कांता को कहता था कि तू काली हैं पसंद नहीं, बार-बार यह ताना सून इतनी डिप्रेशन में आ गई कि जान दे दी
Artical

Comments are closed.

Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें – Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Kumar     |     Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा – Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners Summoned     |     Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत – Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52     |     मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन – High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case     |     तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका     |     रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई     |     खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला     |     फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा     |     ‘Devotion etched in our consciousness’: PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088