बांदा में तमंचे के बल पर वृद्धा के साथ दुष्कर्मबांदा गिरवा थाना क्षेत्र के में घर में कूदे तीन लोगों ने तमंचे के बल पर वृद्धा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सीने में तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी थी। जिससे वह सहमी रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।पुलिस मामले की जांच कर रही है।घर में घुसकर किया रेपजिले के गिरवां थाना के एक गांव निवासी महिला रात में घर के अंदर अकेली सो रही थी। उसके पति व घर के अन्य सदस्य पुरवा में बने दूसरे मकान में थे। महिला का आरोप है कि देर रात करीब 11 बजे गांव का कमलेश उसका भाई मिथलेश व मातादीन आरख छत के रास्ते चढ़कर घर के अंदर घुस आए। तीनों आरोपियों ने तमंचे से गोली मारने की धमकी देते हुए उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है।सुबह 4 बजे तक किया बलात्काररात में घुसे आरोपित सुबह चार बजे तक वहां रुककर उसके साथ बुरा काम करते रहे हैं। इसके बाद वहां से फरार हुए हैं। सुबह पति जब पुरवा से घर लौटा तो उसने आपबीती बताई। जिसमें परिजन पीड़ित वृद्धा को लेकर थाने गए। वहां उनकी तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है। गिरवां थाना प्रभारी ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.