लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में सिविल अस्पताल में गुरुवार रात हुई किशोर शवन की हत्या के मामले में सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने 5 से 7 युवकों को दबोच लिया है। पुलिस आज कुछ ही घंटों बाद प्रेस वार्ता करने जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सामने आया है कि शवन के सिर पर चोट के 4 गहरे घाव थे।घाव सिर की हड्डी तक पहुंच गए थे, जिस कारण उसकी मौत हुई। वहीं उसके दोनों हाथों पर और टांगों पर तेजधार हथियारों से वार के निशान मिले हैं। शवन की हत्या बड़ी बेरहमी से पुलिस के सामने की गई है। पुलिस ने 7 नामजद के अलावा 8 से 10 अज्ञात हमलवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।तीन दिन पहले तक पुलिस ने सिर्फ 2 ही आरोपी गिरफ्तार किए थे। आरोपियों में विशाल, साहिल उर्फ सोरपी, अभिषेक उर्फ खैचू, अंकूर, मन्नू, विकास, साहिल के नाम है। बता दें कि वारदात वाली रात जब हमलावर किशोर को मौत के घाट उतार कर भागे तो पुलिस उसी रात से आरोपियों के पीछे लग गई। पुलिस ने एक आरोपी को तो उसी रात दबोच लिया था।वहीं दूसरे आरोपी को अगले दिन पकड़ा। पुलिस ने कई धार्मिक स्थानों पर भी आरोपियों को पकड़ने के लिए रेड की थी। पहले जो दो आरोपी पकड़े गए थे, उनकी पहचान साहिल बिरला और अभिषेक विडलान के रूप में हुई है।यह हुआ था सिविल अस्पताल मेंशवन और सुमित इमरजेंसी के बाहर बैठे हुए थे। उनके परिवार के बाकी लोग बाहर साइड पर खड़े हुए थे। इस दौरान उक्त सभी आरोपी तेजधार हथियार लेकर आए। शवन और सुमित ने उन्हें देख लिया था। सुमित इमरजेंसी से बाहर की तरफ भाग गया। शवन इमरजेंसी के अंदर चला गया था। आरोपियों ने शवन को इमरजेंसी में जाते देखा और गेट का शीशा तोड़ उस पर वार करने शुरू कर दिए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को मिली, जिसमें आरोपी शवन को मारते नजर आ रहे हैं।

Comments are closed.