50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'कुछ लोगों को बात समझ नहीं आई', दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर फूटा सुपरस्टार सिंगर का गुस्सा, बोले- 'देश पहले' महंगे बिजली बिल को कहें Bye, छत पर लगाएं इतने सोलर पैनल, फ्री में चलेगा पूरे घर का लोड Gold Loan लेकर कितनी EMI नहीं चुकाने पर होता है सोने की नीलामी? जानिए बचाने के तरीके India-born B-2 engineer's espionage revisited as US targets Iran with stealth bomber | India News Bihar News: Elder Brother Shot Younger Brother In Begusarai, Condition Critical; Bihar Police Investigation - Amar Ujala Hindi News Live Builder Defrauded Bsf Si Of Rs 19 Lakh Case Filed Against Three - Amar Ujala Hindi News Live Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री Du Ncweb Admission 2025: Admissions To Be Based On Cut-offs, Race To Begin This Week - Amar Ujala Hindi News Live Maihar News: 8 Accused Of Kidnapping Case Arrested In 24 Hours, Big Success For The Police - Madhya Pradesh News Rsmssb Admit Card 2025: Rajasthan Stenographer Phase-2 Hall Ticket To Be Released Tomorrow, Exam On June 29 - Amar Ujala Hindi News Live

पृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा नासा का उपग्रह अपनी कक्षा से अलग होकर चांद की ओर बढ़ा

वेलिंगटन। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) का एक उपग्रह अपनी कक्षा से सफलतापूर्वक अलग हो गया और अब यह चंद्रमा की तरफ बढ़ रहा है। इसी के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चंद्रमा की सतह पर फिर से अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की अपनी योजना के तहत एक और कदम बढ़ा दिया है। ‘कैप्स्टोन’ उपग्रह की यात्रा पहले से ही कई मायने में असामान्य रही है। इस उपग्रह को छह दिन पहले न्यूजीलैंड के माहिआ प्रायद्वीप से प्रक्षेपित किया गया था। इसे रॉकेट लैब कंपनी ने अपने छोटे से इलेक्ट्रॉन रॉकेट से प्रक्षेपित किया था। इस उपग्रह को चांद पर पहुंचने में चार और महीने लगेंगे। यह उपग्रह कम से कम ऊर्जा का इस्तेमाल करते हुए अकेले ही चांद की ओर बढ़ रहा है। रॉकेट लैब के संस्थापक पीटर बेक ने कहा कि वह अपने उत्साह को शब्दों में बयां नहीं कर पा रहे।
बेक ने कहा, ‘इस परियोजना पर हमने दो-ढाई साल का समय लगाया। इसका क्रियान्वयन बहुत ही कठिन था।’ उन्होंने कहा कि अपेक्षाकृत कम लागत वाली यह कोशिश अंतरिक्ष अभियान की दिशा में नये युग की शुरुआत करेगी। नासा ने इस पर 3.27 करोड़ डॉलर खर्च किए हैं। बेक ने कहा कि अब कुछ करोड़ डॉलर में आप के पास रॉकेट और अंतरिक्ष यान होंगे, जो आप को सीधे चंद्रमा, क्षुद्रग्रहों और शुक्र तथा मंगल ग्रह पर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि आगे का अभियान सफल रहता है, तो कैप्स्टोन उपग्रह अहम सूचनाएं महीनों तक भेजता रहेगा। नासा की योजना कक्षीय मार्ग में ‘गेटवे’ नामक अंतरिक्ष केंद्र स्थापित करने की है, जहां से अंतरिक्ष यात्री इसके ‘अर्टेमिस’ कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की सतर पर उतर सकेंगे।
बेक के मुताबिक, नई कक्षा का महत्व यह है कि इससे ईंधन का इस्तेमाल कम हो जाता है और यह उपग्रह या अंतरिक्ष स्टेशन को धरती के लगातार संपर्क में रखती है। न्यूजीलैंड से 28 जून को प्रक्षेपित किया गया इलेक्ट्रॉन रॉकेट अपने साथ ‘फोटोन’ नामक एक दूसरा अंतरिक्ष यान ले जा रहा था। अंतरिक्ष यान के इंजन के सोमवार को समय-समय पर चलने पर ‘फोटोन’ पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से अलग हो गया और इसने उपग्रह को उसके रास्ते पर भेज दिया।

654110cookie-checkपृथ्वी के चारों ओर चक्कर लगा नासा का उपग्रह अपनी कक्षा से अलग होकर चांद की ओर बढ़ा
Artical

Comments are closed.

‘कुछ लोगों को बात समझ नहीं आई’, दिलजीत दोसांझ की फिल्म पर फूटा सुपरस्टार सिंगर का गुस्सा, बोले- ‘देश पहले’     |     महंगे बिजली बिल को कहें Bye, छत पर लगाएं इतने सोलर पैनल, फ्री में चलेगा पूरे घर का लोड     |     Gold Loan लेकर कितनी EMI नहीं चुकाने पर होता है सोने की नीलामी? जानिए बचाने के तरीके     |     India-born B-2 engineer’s espionage revisited as US targets Iran with stealth bomber | India News     |     Bihar News: Elder Brother Shot Younger Brother In Begusarai, Condition Critical; Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Builder Defrauded Bsf Si Of Rs 19 Lakh Case Filed Against Three – Amar Ujala Hindi News Live     |     Uttarkashi: यमुनोत्री पैदल मार्ग पर रेस्क्यू ऑपरेशन का आज तीसरा दिन, सुरक्षित स्थानों पर ठहराए गए यात्री     |     Du Ncweb Admission 2025: Admissions To Be Based On Cut-offs, Race To Begin This Week – Amar Ujala Hindi News Live     |     Maihar News: 8 Accused Of Kidnapping Case Arrested In 24 Hours, Big Success For The Police – Madhya Pradesh News     |     Rsmssb Admit Card 2025: Rajasthan Stenographer Phase-2 Hall Ticket To Be Released Tomorrow, Exam On June 29 – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088