Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

प्रदेश भर में घूम-घूम कर देता था नौकरी का झांसा, जिसे ठगता उसी के रिश्तेदार को फंसाता

​​​​​​​कांकेर: पुलिस गिरफ्त में जालसाज ठग।छत्तीसगढ़ में कोंडागांव के एक शातिर ठग ने पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर लोगों से 50 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की। शातिर ठग खुद को IB अफसर बताता था और लोगों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देता था। खास बात यह है कि शातिर जिससे भी ठगी करता, उसी के माध्यम से उसके रिश्तेदार को भी फांसता था। यहां तक कि उसने थानेदार को भी नहीं छोड़ा। पुलिस ने करीब एक साल बाद उसे गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव के फरसगांव निवासी आरोपी दीपेंद्र नाग ने कांकेर जिले में ही लोगों से 10 लाख रुपए की ठगी की है। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। FIR कराने वाली महिला सरोना निवासी वीणावाणी जैन ने बताया कि साल 2017-2018 मे दीपेंद्र नाग किसी परिचित के माध्यम से उसके घर पहुंचा था। वहां उसने खुद का सरनेम तिवारी और गरियाबंद का निवासी बताया था।महिला से पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लाख ठगेदीपेंद्र ने महिला को झांसा दिया कि वह खुफिया विभाग में अधिकारी है और कांकेर में पदस्थ है। उसने 2012 में कई लोगों की नौकरी लगवाई है। उसने महिला व उसके पति को झांसा दिया और पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही। फिर महिला ने जनवरी 2018 में डेढ़ लाख रुपए लिए। । कुछ महीने बाद डेढ़ लाख और मांगे तो जून 2018 में महिला ने फिर दे दिए। इसके बाद भी नौकरी नहीं लगी। जब रुपए मांगे तो वह टाल-मटोल करने लगा।महिला के रिश्तेदारों को भी बनाया शिकारसरोना की वीणावाणी को ठगने के साथ ही फरसगांव निवासी उनकी बहन कविता पांडेय और देवरानी ममता जैन को भी खुफिया विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लिए। इसके अलावा एक परिचित चारामा निवासी सुमन सिन्हा को पुलिस में ASI बनाने की बात कहकर 6 लाख मांगे और पहली किश्त के 3 लाख रुपए ले लिए। करिहा चारामा के वेद नारायण से भी 2.5 लाख रुपए ठगी की।शिकार के नंबर से कॉल कर अन्य को फंसाताठग इतना शातिर था कि जिन लोगों से वह रकम लेता उनके रिश्तेदारों और पहचान वालों को भी इसकी जानकारी देने कहता था। फिर उनके ही फोन या मोबाइल से कॉल कर शिकार बनाता। वीणावाणी जैन के मोबाइल से कवर्धा के पंडरिया निवासी मीना पात्रे से ढाई लाख रुपए ठगे। मीना पात्रे ने रकम का दबाव बनाया तो आरोपी ने ब्लैंक चेक दे दिया। बाउंस हुआ तो मीना पात्रे ने साल भर पहले कांकेर थाने पहुंच शिकायत की।पुलिस ने धमकाया तो जेवर बेचकर दी रकमआरोप है कि SI ने ठग तक पहुंचने के बजाए सरोना निवासी वीणावाणी को थाने बुलाया और धमकाया। कहा कि उसके ही मोबाइल से मीना पात्रे को कॉल कर ठगी की गई है। इस पर वीणावाणी डर गईं और जेवर व अनाज बेच कवर्धा की मीना पात्रे को पैसे लौटाए। साथ ही मामला रफादफा करने पुलिस को भी भेंट देनी पड़ी।ASI से भी पांच लाख की ठगीरानीतरई निवासी ASI दयालुराम बंदे के बेटे केवल बंदे की नौकरी लगाने के नाम 5 लाख रुपए ठगी लिए। इसी तरह रानीतरई निवासी मिनेश चतुर्वेदी और कुंदन कुमार से भी पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पांच पांच लाख की ठगी की। इसी मामले में शिकायत होने के बाद ठग साल भर से फरार चल रहा था। पिछले सप्ताह दुर्ग पुलिस ने उसे फरसगांव से गिरफ्तार किया है। अब कांकेर पुलिस उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर लेकर आएगी।

566060cookie-checkप्रदेश भर में घूम-घूम कर देता था नौकरी का झांसा, जिसे ठगता उसी के रिश्तेदार को फंसाता
Artical

Comments are closed.

Pm Modi Bihar West Bengal Visit Live Updates Projects Worth Crores Amrit Bharat Trains Motihari Durgapur Rally – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: 450 करोड़ से होगा न्यू कानपुर सिटी में विकास कार्य, पहले चौड़ी सड़कें बनेंगी, टेंडर का मसौदा तैयार     |     Haridwar Mgnrega Wages Deposited In Deceased Bank Account Two Videos Suspended – Amar Ujala Hindi News Live     |     Horrific Murder In Land Dispute, Father And Minor Son Committed The Murder Together, Arrested – Anuppur News     |     Jaipur News: Weather Stopped Helicopter, Home Minister Reaches Dadia By Road, Distributes Loans Worth 12 Crore – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal BJP: हिमाचल में भाजपा की जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया शुरू, बिंदल की मंजूरी के बाद होगी घोषणा     |     T20I Tri Series 2025: इन 3 टीमों में होगी भिड़ंत, भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE     |     CM Mohan Yadav holds ‘postitive’ talks with Submer, company working on data center cooling tech     |     “PM Modi will visit Assam on September 8”: Assam CM     |     Railway Police seize 9.5 kg dry ganja at Agartala Railway Station; probe initiated     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088