हेडलाइंस
Rajasthan:दोहरे हत्याकांड में 16 साल से फरार आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा, 5 लाख का था इनाम - Cbi Nabs Double Murder Accused Absconding For 16 Years Reward Of Rs 5 Lakh On His Head Three People Including Father And Son Going To Buy A Tractor Died In A Road Accident, One Seriously Injured. - Guna News क्वींस ऑन द व्हील्स को करेंगे फ्लैग ऑफ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, 25 महिला बाइकर्स रहेंगी शामिल Labels Were Never Her Size - Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day Fortis Hospital Kalyan Introduces Kalyan's First Next-gen Surgical Visualization System for Advanced Neuro & Spine Surgery Wellness Homes Redefine NCR's New Luxury Playbook IND vs NZ: टीम इंडिया फाइनल मुकाबला खेलने पहुंची अहमदाबाद, एयरपोर्ट से रवाना हुआ स्क्वाड; देखें VIDEO 2 घंटे 21 मिनट की बेहतरीन रोमांटिक फिल्म, OTT पर रिलीज होती ही किया कब्जा, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग अमेरिका-ईरान वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, इस AI कंपनी को बताया देश के लिए 'खतरा', लगाई रोक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को DGCA से मिली हरी झंडी, एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद अब जल्द हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे विमान

प्रमोद त्यागी ने भाजपा पर नफरती राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, यह देश के लिए घातक

मुजफ्फरनगर: महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी।मुजफ्फरनगर में हुई सपा की मासिक बैठक में पार्टी जिलाध्यक्ष ने भजपा पर जमकर हमला बोला। प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति कर रही है, यह देश के लिए घातक साबित हो सकती है।मुद्दो से ध्यान भटकाने को नफरत को बढावामहावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक में सपा जिलाध्यक्ष एड. प्रमोद त्यागी ने कहा कि भाजपा की नफरत की राजनीति देश के लिए घातक बन रही है। जनता के मूल मुद्दे जैसे बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसान और मजदूरों तथा युवा की दुर्दशा से ध्यान हटाने के लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकारें तेजी से नफरत को बढ़ावा दे रही है। भाजपा नेताओं के बयान देश के एकता भाईचारे व सांप्रदायिक सौहार्द को तहस-नहस कर भारत की मजबूत छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रमोद त्यागी सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि देश व प्रदेश को बचाने के लिए भाजपा की नफरत की राजनीति से जनता को सावधान करें। कहा कि जनता के मूल मुद्दों पर बहस तथा लोगों को समस्याओं से राहत दिलाने के लिए आगे आए।महत्वपूर्ण व स्थानीय मुद्दो पर आवाज बुलंद करेगी सपाबैठक में सपा ने निर्णय लिया पार्टी महत्वपूर्ण बड़े मुद्दों के साथ साथ स्थानीय पर भी जनता की आवाज उठाएगी। सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह व पूर्व प्रमुख विनय पाल ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती व सक्रियता पर बल देते हुए गांव गांव व प्रत्येक मोहल्ले में अभियान चलाकर आपसी एकता, भाईचारे को मजबूत बनाने पर बल दिया। सपा जिला महासचिव जिया चौधरी व सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार व जनता के उत्पीड़न को सपा कार्यकर्ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। सपा विधानसभा अध्यक्ष पंडित सत्यदेव शर्मा,सत्यवीर त्यागी,मुन्ना ककराला ने प्रत्येक तहसील स्तर पर जनता की प्रमुखता से आवाज बनने पर जोर देते हुए भाजपा सरकार में हो रहे उत्पीड़न व तानाशाही के कृत्यों पर जल्द से जल्द आंदोलन छेड़ने की मांग रखी।सपा की बैठक में मुख्य रूप से ये नेता रहे मौजूदसपा की मासिक मीटिंग को मुख्य रूप से सपा लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष संदीप धनगर सपा यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, सपा व्यापार सभा जिलाध्यक्ष राहुल वर्मा, सपा मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष डॉ नूर हसन सलमानी, सपा छात्र सभा जिलाध्यक्ष युसूफ गौर एडवोकेट, सपा लोहिया वाहिनी राष्ट्रीय सचिव रोहन त्यागी, सपा लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव डॉ इसरार अल्वी, सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव शमशेर मलिक, सपा नेता सत्यवीर प्रजापति, सपा महानगर महासचिव शलभ गुप्ता, लोकेश कश्यप सहित नेता हाजी इकबाल, अन्नू कुरेशी सभासद, सपा महानगर उपाध्यक्ष दिलशाद अंसारी, नदीम राणा मुखिया,वीरेंद्र तेजियान, शादाब राणा, वसीम राणा, पंकज सैनी, नौशाद आलम सहित अनेक सपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव जिया चौधरी ने किया।

573300cookie-checkप्रमोद त्यागी ने भाजपा पर नफरती राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा, यह देश के लिए घातक
Artical

Comments are closed.

Rajasthan:दोहरे हत्याकांड में 16 साल से फरार आरोपी सीबीआई के हत्थे चढ़ा, 5 लाख का था इनाम – Cbi Nabs Double Murder Accused Absconding For 16 Years Reward Of Rs 5 Lakh On His Head     |     Three People Including Father And Son Going To Buy A Tractor Died In A Road Accident, One Seriously Injured. – Guna News     |     क्वींस ऑन द व्हील्स को करेंगे फ्लैग ऑफ करेंगे सीएम डॉ मोहन यादव, 25 महिला बाइकर्स रहेंगी शामिल     |     Labels Were Never Her Size – Campus Activewear Celebrates Zeenat Aman This Women's Day     |     Fortis Hospital Kalyan Introduces Kalyan's First Next-gen Surgical Visualization System for Advanced Neuro & Spine Surgery     |     Wellness Homes Redefine NCR's New Luxury Playbook     |     IND vs NZ: टीम इंडिया फाइनल मुकाबला खेलने पहुंची अहमदाबाद, एयरपोर्ट से रवाना हुआ स्क्वाड; देखें VIDEO     |     2 घंटे 21 मिनट की बेहतरीन रोमांटिक फिल्म, OTT पर रिलीज होती ही किया कब्जा, IMDb पर मिली धांसू रेटिंग     |     अमेरिका-ईरान वॉर के बीच ट्रंप का बड़ा फैसला, इस AI कंपनी को बताया देश के लिए ‘खतरा’, लगाई रोक     |     नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को DGCA से मिली हरी झंडी, एयरोड्रम लाइसेंस मिलने के बाद अब जल्द हवाई अड्डे से उड़ान भरेंगे विमान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088