हेडलाइंस
Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा - Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार - Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026 Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. - Madhya Pradesh News Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें - Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Phot... Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट - Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine's Day; Preparations Begin In Shimla Markets. T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर क्या आगे बढ़ेगी पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया की डेडलाइन? CEO ने चुनाव आयोग से मांगी एक हफ्ते की मोहलत Three-storeyed building collapses in Rajasthan's Kota; several feared trapped | India News

प्रिंस नरूला को क्या सच में पुलिस ने किया गिरफ्तार? सामने आया वायरल वीडियो का सच, ‘बिग बॉस’ विजेता ने खुद किया रिएक्ट


Prince Narula - India TV Hindi
Image Source : OXOMIYA JIYORI/X
प्रिंस नरूला।

क्या बिग बॉस 9 के विनर और टीवी के मशहूर स्टार प्रिंस नरूला को सच में गिरफ्तार कर लिया गया है? बीते कुछ घंटों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस और आम लोगों के बीच हलचल मचा दी है। इस वीडियो में प्रिंस नरूला को पुलिस अधिकारी अपने साथ ले जाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि मीडिया कैमरे उनके पीछे-पीछे चलते दिख रहे हैं। इसी क्लिप के आधार पर कई लोग यह दावा करने लगे कि प्रिंस को कथित तौर पर दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही कहा जा रहा है कि एक फेक न्यूज फैलाने के चलते ये गिरफ्तारी हुई है। लोगों का दावा था कि एक मस्जिद गिराने के मामले में अफवाह फैलाई जा रही है, लेकिन इस पूरे मामले के पीछे का सच क्या है, क्या सच में वो पुलिस कस्टडी में लिए गए हैं, इसकी सच्चाई उन्होंने खुद बताई है।

प्रिंस ने दी सफाई

टेली चक्कर की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। असल में प्रिंस नरूला और कथित मस्जिद गिराने के मामले के बीच कोई भी संबंध सामने नहीं आया है। प्रिंस फिलहाल मुंबई में रहते हैं और किसी भी आधिकारिक रिपोर्ट में उनका नाम इस मामले से नहीं जोड़ा गया है। प्रिंस ने टेली चक्कर से बातचीत में साफ कहा, ‘मैं गिरफ्तार नहीं हुआ हूं। यह वीडियो एक ब्रांड शूट का हिस्सा था।’ उनकी इस सफाई के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो भ्रामक है और इसे गलत संदर्भ में फैलाया गया।

यहां देखें वीडियो

कैसे फैला ये वीडियो?

यह वायरल वीडियो IndianLast24Hr नाम के सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया था, जिसमें दावा किया गया कि प्रिंस नरूला को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके बाद यह क्लिप Reddit और X (पूर्व में ट्विटर) जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गई। इस वीडियो को देखने के बाद प्रिंस नरूला के फैंस काफी परेशान हो गए थे। कई लोग जानना चाहते थे कि वो कैसे हैं, किस हाल में हैं। कई फैंस ऐसे थे जो इस वीडियो को फेक मान रहे थे। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी है और एक्टर को बदनाम करने के लिए बनाया गया है।

कौन हैं प्रिंस नरूला

प्रिंस नरूला टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह ‘बिग बॉस सीजन ‘9 के विनर रह चुके हैं, जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था। इसके अलावा उन्होंने एमटीवी रोडीज 12 और स्प्लिट्सविला 8 भी जीता है, जिसके बाद उन्हें रियलिटी शोज का किंग कहा जाने लगा। बिग बॉस के दौरान ही उनकी मुलाकात एक्ट्रेस युविका चौधरी से हुई थी, जिनसे उन्होंने 2018 में शादी की। प्रिंस कई टीवी शो में भी एक्टिंग करते नजर आ चुके हैं। आखिरी बार वो एमटीवी रोडीज में बतौर गैंग लीडर नजर आए थे।

ये भी पढ़ें: Toxic vs Dhurandhar 2: राया और सुपर स्पाई की टक्कर में कौन आगे, 2026 के पहले महाक्लैश के लिए तैयार फैंस

महाराजा-दृश्यम से भी भयंकर है तगड़ी IMDb रेटिंग वाली फिल्म का सस्पेंस, दिमाग का अंजर-पंजर हिला देगा क्लाइमैक्स





Source link

4226800cookie-checkप्रिंस नरूला को क्या सच में पुलिस ने किया गिरफ्तार? सामने आया वायरल वीडियो का सच, ‘बिग बॉस’ विजेता ने खुद किया रिएक्ट
Artical

Comments are closed.

Shia Muslims protest in Kashmir over deadly blast at Islamabad mosque | India News     |     Bihar News :कलयुगी पुत्र ने पिता की पीट-पीटकर ले ली जान, आरोपी को पुलिस ने दबोचा – Bihar News : Son Beats Father To Death Murder Case Son Killed Father Patna Bihar Police     |     Up News Today Live:उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 8 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार – Up Breaking News Live Updates: Uttar Pradesh Latest News Today In Hindi 8 February 2026     |     Motorcycle And An Audi Car Collided Violently. Three Riders Died On The Spot. – Madhya Pradesh News     |     Kota Building Collapse:किसी का हाथ तो किसी का दिखा पैर, मलबे के नीचे से आई चीखने की आवाज; देखें सात तस्वीरें – Several People Were Trapped After A Three-story Building Collapsed In Kota See Seven Photos Of The Incident     |     Shimla:वेलेंटाइन डे से पहले बढ़ी फूलों की मांग, शिमला के बाजारों में तैयारियां शुरू, देखें रिपोर्ट – Demand For Flowers Increases Ahead Of Valentine’s Day; Preparations Begin In Shimla Markets.     |     T20 WC 2026 Points Table: टीम इंडिया टेबल टॉपर, पाकिस्तान को पहले ही दिन पछाड़ा     |     शुरू हुई धनुष और श्रीलीला की फिल्म की शूटिंग, सेट से सामने आई तस्वीरें, साई पल्लवि भी आईं नजर     |     क्या आगे बढ़ेगी पश्चिम बंगाल SIR प्रक्रिया की डेडलाइन? CEO ने चुनाव आयोग से मांगी एक हफ्ते की मोहलत     |     Three-storeyed building collapses in Rajasthan’s Kota; several feared trapped | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088