50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

फंदे से लटका मिला सिपाही का शव

मथुरा। जिले के तहसील मांट के अंतर्गत नौहझील थाना में तैनात सिपाही का शव फंदे से लटका मिला है। सिपाही मेरठ जिले का रहने वाला था। सिपाही ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मेरठ जिले के थाना बहसूमा के बरावली गांव का रहने वाला आशीष कुमार (25) पुत्र रविंद्र सिंह यूपी पुलिस ने सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी तैनाती इस समय नौहझील थाना में थी। वह नौहझील में किराए के मकान पर साथी सिपाही रोहित के संग रह रहा था।
थाना नौहझील पर तैनात 25 वर्षीय सिपाही आशीष बुधवार को ड्यूटी कर वापस अपने कमरे पर पहुंचे। आशीष ने नौहझील कस्बे में ही कन्हैया पाठक के मकान में एक कमरा किराए पर ले रखा था। देर रात आशीष का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सिपाही आशीष का शव मिलने की सूचना मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब कमरे को खोलकर देखा तो आशीष का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को उतार कर कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना नौहझील पर तैनात सिपाही आशीष पुत्र रविंद्र सिंह मेरठ जनपद के थाना बहसूमा क्षेत्र के गांव बराबली का रहने वाला था। 2020 बैच के सिपाही आशीष की 28 मई 2021 को थाना नौहझील में तैनाती हुई। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन मेरठ से मथुरा पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। आशीष के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता। राजेंद्र सिंह ने बताया कि आशीष के साथ उनके पास के ही गांव का रहने वाला रोहित रहता था। रोहित भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और नौहझील थाना में ही सिपाही है। आशीष और रोहित का बुधवार की रात को झगड़ा भी हुआ। राजेंद्र सिंह के अनुसार आशीष के होठ और घुटनों पर चोट के निशान हैं। आशीष के पिता ने बताया कि उनके बेटे की हत्या हुई है और रोहित ने हत्या की है। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि आरक्षी आशीष का शव पंखे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

636980cookie-checkफंदे से लटका मिला सिपाही का शव
Artical

Comments are closed.

Cute, Comfy, Frugalicious! Clogs For Women That Are Super Adorable And A Must Have     |     फूलों की महक में खिल खिलाया साइंस सिटी     |     NSUI ने CBI को लिखा पत्र, प्रदेश के सभी CMHO पर एफआईआर दर्ज करने की मांग, ये है कारण     |     IVCA Alternate Capital Excellence Awards 2025 Celebrates Exceptional Achievements in Alternate Capital from 2024-2025     |     Danube Properties Unveils Game-Changing Convertible 1BHK Apartment at the Price of a Studio     |     Flipkart Expands Digital Inclusion Efforts to Reach Rural Women Entrepreneurs Nationwide     |     This Valentine’s Season, Celebrate Love and Seal it with Platinum     |     Breaking Stereotypes: Wow! Momo Redefines Valentine’s Day with a Heartwarming Tale of Unconditional Love     |     Chandigarh University Lucknow Hosts ‘UP AI Synergy Conclave 2025’, Brings Key Stakeholders Together to Shape India’s AI Future     |     Trident Aims for 3X Growth by 2027 with INR 1000 Crore CapEx Plan for Sustainability and Modernization; Unveils Ambitious Plans at Bharat Tex 2025     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088