हेडलाइंस
Jamui: Tension Escalates After Mp Arun Bharti's Dahi-chura Feast On Makar Sankranti, Ljp (r) Workers Clash - Bihar News यूपी:कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले शुभम और विकास के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, दुबई में लिए हैं पनाह - Up: Red Corner Notice Issued Against Codeine Cough Syrup Smugglers Shubham And Vikas Forest Fire:पांच दिन से धधक रहे फूलों की घाटी के जंगल, अब आसमानी मदद पर टिकी आस, हेलिकॉप्टर से देखे हालात - Uttarakhand Forest Fire In Valley Of Flowers Range Situation Being Accessed From Helicopter Indore News:सोना हुआ मंहगा, बढ़ गई चेन स्नेचिंग की घटनाएं, अन्नपूर्णा क्षेत्र में महिला की चेन खींची - Indore News: Gold Becomes Expensive, Incidents Of Chain Snatching Increase, Woman's Chain Snatche... Jaipur News:बिना जरूरत एंटीबायोटिक का इस्तेमाल बना बड़ा खतरा, एसएमएस की रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे - Unnecessary Use Of Antibiotics Raises Alarm: Sms Hospital Study Reveals Rising Drug Resistance Haryana:बैंक में चोरी, दीवार में सेंध लगाकर वारदात को दिया अंजाम; चोरी किया ₹28 लाख कैश - Robbery At The Bank In Hisar Himachal News:एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए पोर्टेबल रेडिएशन बैरियर - Himachal News Portable Radiation Barrier For Protection Of Health Workers In Aiims Bilaspur IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 100% होगा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका बॉयफ्रेंड की मौत के बाद अंधेरे से घिरी जिंदगी, भाई संग जेल पहुंची एक्ट्रेस, बोली- 'हमें मंदिर की नहीं...' SIR scrutiny only for voter rolls, not deportation: EC | India News

फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी आप कर सकते हैं UPI पेमेंट, ये है तरीका

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने बिना इंटरनेट फीचर फोन के जरिये यूपीआई पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई 123पे डेवलप किया है. 123पे फीचर फोन यूजर्स को चार तरीकों से लेनदेन की सुविधा प्रदान करता है.

नई दिल्ली. यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) को बढ़ावा देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बिना इंटरनेट कनेक्शन फीचर फोन के जरिये यूपीआई पेमेंट करने के लिए यूपीआई 123पे (UPI123PAY) डेवलप किया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था. 123पे फीचर फोन यूजर्स को चार तरीकों से लेनदेन का विकल्प मुहैया कराता है. आप इंटरैक्टिव वॉयस रिस्पांस (IVR), ऐप, साउंड बेस्ड और मिस्ड कॉल के जरिये पेमेंट्स कर सकते हैं.

CNBC-TV18 की रिपोर्टके मुताबिक, फीचर फोन यूजर्स को 123पे और आईवीआर के जरिये भुगतान करने से पहले अपना अकाउंट सेट करना होगा. यहां हम आपको यूपीआई आईडी बनाने और आईवीआर फंक्शन की जानकारी दे रहे हैं. सबसे पहले 123Pपे इस्तेमाल करने के लिए आपको यूपीआई आईडी कैसे बनानी है, इसकी जानकारी देते हैं.

यूपीआई आईडी कैसे बनाएं?– सबसे पहले अपने बैंक अकाउंट से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करते हुए अपने फीचर फोन से आईवीआर नंबर (080 4516 3666 या 080 4516 3581, या 6366 200 200) डायल करें.– आईवीआर कॉल पर आप अपने उस अकाउंट के बैंक के नाम का उल्लेख करें, जिसे आप यूपीआई बैंकिंग के लिए रजिस्टर्ड करना चाहते हैं.– वहां दिख रहे बैंक से जुड़े सभी अकाउंट्स में से आपको वो अकाउंट चुनना है, जिसके लिए यूपीआई बनाना है.– आपको इसके बाद पिन सेट करने के लिए कहा जाएगा. इसे करें.– अब आपको डेबिट कार्ड के अंतिम 6 अंक और बैंक से मिले ओटीपी को दर्ज करना होगा.– इन स्टेप्स के बाद अपने अकाउंट के लिए 4 से 6 अंकों वाला यूपीआई पिन सेट कर सकते हैं.– अब आप डिजिटल पेमेंट करने के लिए अपने फीचर फोन से आईवीआर नंबर सुविधा के जरिये 123पे सर्विस का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं.

आईवीआर नंबर के जरिये डिजिटल यूपीआई पेमेंट ऐसे करेंआपको सबसे पहले अपने फीचर फोन के रजिस्टर्ड नंबर से आईवीआर नंबर (080 4516 3666 या 080 4516 3581 या 6366 200 200) पर कॉल करना होगा. साथ ही, भुगतान का तरीका चुनना होगा.– मनी ट्रांसफर– मर्चेंट पेमेंट– बैलेंस चेक– मोबाइल रिचार्ज आप्शन– फास्टैग रिचार्ज– सेटिंग और मैनेज अकाउंटआपको बता दें कि इसमें से किसी भी ऑप्शन को चुनने पर पहले रजिस्ट्रेशन स्टेटस जांचा जाएगा और फिर आगे बढ़ा दिया जाएगा.

फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया-आप जिसको भी फंड ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर करें.– डीटेल्स कंफर्म करें.– वह अमाउंट एंटर करें, जितना आप ट्रांसफर करना चाहते हैं.– अपना यूपीआई पिन दर्ज कर मनी ट्रांसफर प्रोसेस को पूरा करें. उसके बाद आपके बैंक अकाउंट में उतनी कम रकम दिखेगी.

512670cookie-checkफीचर फोन से बिना इंटरनेट भी आप कर सकते हैं UPI पेमेंट, ये है तरीका
Artical

Comments are closed.

Jamui: Tension Escalates After Mp Arun Bharti’s Dahi-chura Feast On Makar Sankranti, Ljp (r) Workers Clash – Bihar News     |     यूपी:कोडीन कफ सिरप की तस्करी करने वाले शुभम और विकास के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी, दुबई में लिए हैं पनाह – Up: Red Corner Notice Issued Against Codeine Cough Syrup Smugglers Shubham And Vikas     |     Forest Fire:पांच दिन से धधक रहे फूलों की घाटी के जंगल, अब आसमानी मदद पर टिकी आस, हेलिकॉप्टर से देखे हालात – Uttarakhand Forest Fire In Valley Of Flowers Range Situation Being Accessed From Helicopter     |     Indore News:सोना हुआ मंहगा, बढ़ गई चेन स्नेचिंग की घटनाएं, अन्नपूर्णा क्षेत्र में महिला की चेन खींची – Indore News: Gold Becomes Expensive, Incidents Of Chain Snatching Increase, Woman’s Chain Snatched In Annapurn     |     Jaipur News:बिना जरूरत एंटीबायोटिक का इस्तेमाल बना बड़ा खतरा, एसएमएस की रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे – Unnecessary Use Of Antibiotics Raises Alarm: Sms Hospital Study Reveals Rising Drug Resistance     |     Haryana:बैंक में चोरी, दीवार में सेंध लगाकर वारदात को दिया अंजाम; चोरी किया ₹28 लाख कैश – Robbery At The Bank In Hisar     |     Himachal News:एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा के लिए पोर्टेबल रेडिएशन बैरियर – Himachal News Portable Radiation Barrier For Protection Of Health Workers In Aiims Bilaspur     |     IND vs NZ: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 100% होगा बदलाव, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका     |     बॉयफ्रेंड की मौत के बाद अंधेरे से घिरी जिंदगी, भाई संग जेल पहुंची एक्ट्रेस, बोली- ‘हमें मंदिर की नहीं…’     |     SIR scrutiny only for voter rolls, not deportation: EC | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088