हेडलाइंस
Bomb scare on Kolkata-Shillong IndiGo flight, aircraft moved to isolation bay | India News 15 फरवरी क्रिकेट फैंस के लिए होगा सुपर संडे, एक ही दिन दो देशों में खेला जाएगा IND vs PAK मैच 2 महीने के बेटे को लगी पहली वैक्सीन, नन्हे काजू का दर्द देख भारती सिंह के भी निकले आंसू, शेयर किया भावुक वीडियो नीचे से जहाज तो ऊपर से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां, पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन सर्व नौजवान सभा के एनआरआई प्रतिनिधियों ने सर्व सेवा सदन को दिए 1 लाख रुपये हिमाचल प्रदेश सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, न्यूनतम वेतन और कोर्ट आदेश लागू करने की मांग Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें - Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Ku... Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा - Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners ... Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos - Madhya Pradesh News Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत - Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52

फैसल शिनोजादा का भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक, कौन है अफगानिस्तान का ये बल्लेबाज


faisal shinozada- India TV Hindi
Image Source : AFGHANISTAN CRICKET BOARD
फैसल शिनोजादा

फैसल शिनोजादा ने अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाने का काम किया है। ऐसा नहीं है कि उन्होंने इस टूर्नामेंट में पहली बार सेंचुरी लगाई हो, इससे पहले भी वे ये काम कर चुके हैं। इतना ही नहीं इस साल अंडर 19 विश्व कप में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं। अफगानिस्तान की टीम फैसल शिनोजादा के शतक की मदद से भारत के​ खिलाफ एक बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब रही। 

फैसल शिनोजादा ने भारत के खिलाफ लगाया शानदार शतक

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और अफगानिस्तान की टीमें आमने सामने थीं। जब अफगानि​स्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया तो उम्मीद की जा रही थी कि भारतीय टीम की गेंदबाजी अच्छा प्रदर्शन करते हुए विरोधी टीम को जल्द ही आउट कर देगी, लेकिन फैसल शिनोजादा कुछ और ही सोचकर आए थे। इस पूरे टूर्नामेंट के दौरान अब तक अफगानिस्तान की टीम केवल एक ही मैच हारी थी, वो सुपर 6 का मुकाबला था। टीम को सेमीफाइनल में लाने में फैसल शिनोजादा का अहम योगदान रहा। 

काबुल में जन्मे खिलाड़ी ने खेली कमाल की पारी

फैसल शिनोजादा का जन्म साल 2008 में काबुल में हुआ था। यानी वे इस वक्त करीब 17 साल के हेा गए हैं। 29 फरवरी को वे 18 साल के होंगे, जिस दिन उनका जन्मदिन है। फैसल शिनोजादा अब तक इस टूर्नामेंट में 400 से अधिक रन बनाने वाले अकेले बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड के बेन मेयस दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 399 रन बनाए हैं। लेकिन फैसल शिनोजादा के रनों की संख्या 400 को पार कर गई है। इसे इस टूर्नामेंट की 6 पारियों में दो शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके हैं। 

आयरलैंड के खिलाफ भी लगाया था शतक 

इससे पहले फैसल शिनोजादा ने आयरलैंड के खिलाफ भी 30 जनवरी को खेले गए मुकाबले में 163 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। तंजानिया के खिलाफ उनके बल्ले से नाबाद 55 रन आए और इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने शानदार 81 रनों की पारी खेली थी। भारत के खिलाफ मुकाबले में फैसल शिनोजादा की पारी कितनी सधी हुई थी, ये बात इससे समझी जा सकती है कि उन्होंने अपने शतक के दौरान केवल 15 चौके लगाए और एक भी छक्का नहीं लगाया। जब वे आउट हुए तब तक 93 बॉल पर 110 रन बना चुके थे और अपनी टीम को काफी मजबूत स्थिति में पहुंचा गए थे। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गया नंबर वन, हार्दिक पांड्या से है टक्कर

ICC Rankings: अभिषेक शर्मा को नुकसान, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने मारी जबरदस्त छलांग

Latest Cricket News





Source link

4385790cookie-checkफैसल शिनोजादा का भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक, कौन है अफगानिस्तान का ये बल्लेबाज
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bomb scare on Kolkata-Shillong IndiGo flight, aircraft moved to isolation bay | India News     |     15 फरवरी क्रिकेट फैंस के लिए होगा सुपर संडे, एक ही दिन दो देशों में खेला जाएगा IND vs PAK मैच     |     2 महीने के बेटे को लगी पहली वैक्सीन, नन्हे काजू का दर्द देख भारती सिंह के भी निकले आंसू, शेयर किया भावुक वीडियो     |     नीचे से जहाज तो ऊपर से रफ्तार भरेंगी गाड़ियां, पीएम मोदी आज करेंगे कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन     |     सर्व नौजवान सभा के एनआरआई प्रतिनिधियों ने सर्व सेवा सदन को दिए 1 लाख रुपये     |     हिमाचल प्रदेश सिरमौर में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल जारी, न्यूनतम वेतन और कोर्ट आदेश लागू करने की मांग     |     Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें – Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Kumar     |     Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा – Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners Summoned     |     Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत – Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088