50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

बल्लभगढ़ में पुलिस पर पथराव, आधे घंटे तक रही अफरा-तफरी, पलवल हिंसा में 149 नामजद समेत 980 अज्ञात पर केस दर्ज

फरीदाबाद: बल्लभगढ़ बवाल में केस दर्ज, पचास युवकों को किया गिरफ्तार, सीसीटीवी कैमरे से की जा रही पहचान।सेना में अग्निपथ भर्ती योजना की आग पलवल के बाद शुक्रवार को फरीदाबाद में भी पहुंच गयी। सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने बल्लभगढ़ अनाजमंडी के सामने नेशनल हाईवे पर प्रदर्शन किया और पुलिस व आने जाने वाले वाहनों पर पत्थर बरसाए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। करीब आधे घंटे तक हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बड़ी मुश्किल से मोर्चा संभाला और लाटीचार्ज कर उपद्रव को शांत कराया। पुलिस ने अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ केस दर्ज कर 50 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर पलवल में गुरुवार को हुई हिंसा के मामले में तीन थानों की पुलिस ने केस दर्ज कर लिए हैं। कैंप थाना पुलिस ने 72 नामजद सहित 800 के खिलाफ, शहर थाना पुलिस ने 70 नामजद सहित 80 अन्य व होडल थाना ने सात नामजद सहित 100 के खिलाफ केस दर्ज कर 23 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जांच के लिए एसआईटी गठित कर उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रेलवे लाइन पर आरपीएफ भी गश्त कर रही है।हाईवे के सर्विस लेन में पथराव करते उपद्रवी युवाबल्लभगढ़ में ऐसी हुई शुरूआतसुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक सैकड़ों युवा बल्लभगढ़ अनाजमंडी के सामने हाईवे के सर्विस लेन पर एकत्र हुए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने पथराव शुरू कर दिया। हाईव्े से गुजरने वाले कई वाहनों पर भी पत्थर फेंके। शुरूआत में तो पुलिस को पीछे भागना पड़ा लेकिन पांच मिनट बाद ही पुलिस ने चारों से प्रदर्शनकारियों को घेरकर लाठी बरसाना शुरू कर दिया। साथ ही 50 युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि उपद्रवियों के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में पत्थरबाजी करने वालों की फुटेज रिकॉर्ड हो चुकी है। उनकी पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धारा 144 लागू है। बल्लभगढ़ में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है।ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर मुश्तैद पुलिसकर्मी, निर्देश देते अधिकारीस्टेशनों पर बढ़ाई गई सुरक्षायुवाओं के उपद्रव को देखते हुए सभी रेलवे स्टेशनों और रोडवेज डिपो पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिविल पुलिस के अलावा आरपीएफ आैर जीआरपी लगातार गश्त कर रही है। रेलवे लाइनों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ पेट्रोलिंग कर रही है। इसके अलावा स्टेशनों पर दमकल गाड़ियां भी लगाई गई है। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।पलपल में उपद्रवियों के घरों पर दबिशपलवल पुलिस ने शुक्रवार को 23 अारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर दबिश दी जा रही है। इंटरनेट सेवा बंद है। जिले में धारा 144 लागू है। निकाय चुनाव के लिए रोड शो, सभा आदि करने पर रोक लगा दी है। सभी प्रमुख चौक चौराहों, कॉलाेनियों और नेशनल हाईवे पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। यहां दूसरे दिन किसी विरोध प्रदर्शन की कोई सूचना नहीं है। डीसी कृष्ण कुमार ने युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।

589630cookie-checkबल्लभगढ़ में पुलिस पर पथराव, आधे घंटे तक रही अफरा-तफरी, पलवल हिंसा में 149 नामजद समेत 980 अज्ञात पर केस दर्ज
Artical

Comments are closed.

RCB vs KKR: दोनों टीमों के बीच ऐसा है IPL में रिकॉर्ड, इस टीम का पलड़ा भारी; जीते ज्यादा मैच     |     फिरोजपुर कैंट और हुसैनीवाला के बीच 6 जोड़ी शहीदी मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी     |     Election Commission to link voter rolls to birth & death database | India News     |     Bihar: Fir Lodged Against Six Bihar Police And Sho Demanded Bribe Implicating False Liquor Case Khagaria Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sub Inspector Harassed Colleague Female Inspector – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Special Monitoring Of Food Items In Hotels, Dhabas And Restaurants – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News Locks Of Five Empty Houses Broken In One Night Theft Worth Lakhs At Two Places – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Big Theft Of Kanod Revealed In 48 Hours, Three Accused Arrested – Rajasthan News     |     Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन     |     IPL 2025: BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, गेंदबाजों को होगा जबरदस्त फायदा     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088