सोनीपत: नहर में गिरी कार।हरियाणा के सोनीपत में रविवार को दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा कैलाना के पास हुआ। यहां एक कार बाइक से टकराने के बाद पश्चिमी यमुना लिंक नहर में जा गिरी। कार में महिला, पुरुष और नाबालिग लड़का व लड़की थे। जिनकी मौत जान चली गई।नहर में कार गिरने की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया है। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मरने वाले मठिडू गांव के हैं।

Comments are closed.