Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Rahul Gandhi Reached Du Campus Without Informing Anyone - Amar Ujala Hindi News Live Pm Inaugurated Narmadapuram Station Under Amrit Bharat Yojana - Madhya Pradesh News Rajsamand News: रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने किये श्रीनाथजी के दर्शन, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतेजाम Kullu: बरशैणी बांध से छोड़ा पानी, अचानक जल स्तर बढ़ने पार्वती नदी में बह गए दो लोग जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, 14 साल बाद टूटा ये महाकीर्तिमान ऐश्वर्या राय ने साड़ी के बाद नए लुक से लूट ली महफिल, आउटफिट पर इस वजह से थम गईं सबकी निगाहें PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे, यहां जानें सबसे आसान तरीका प्यार में धोखा देते हैं ऐसे लोग! अगर आपके पार्टनर में भी हैं ये 5 आदतें, तो अब हो जाएं अलर्ट Bihar News : Hum Party Santosh Suman Statement On Pakistan And Pok Pahalgam War Gayaji Bihar - Amar Ujala Hindi News Live - Bihar News :पाकिस्तान पर बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा Meerut: Normal Life Affected Due To Storm And Rain In West Up, Three More Died - Amar Ujala Hindi News Live

बाइडेन ने पहली बार चीन को कड़े अंदाज में धमकाया, कहा-” यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के भुगतने होंगे परिणाम”


रूस से संबंध रखने पर चीन पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन। - India TV Hindi

Image Source : PTI
रूस से संबंध रखने पर चीन पर भड़के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन।

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार चीन को रूस से संबंध रखने पर बेहद कड़े अंदाज में धमकी दी है। बाइडेन ने कहा कि यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद करने के परिणाम चीन को भुगतने होंगे। बाइडेन ने साथ ही कहा कि कुछ यूरोपीय देश चीन में अपने निवेश में कटौती करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि शी जिनपिंग (चीन के राष्ट्रपति) इस बात को समझें कि प्रशांत बेसिन के साथ-साथ यूरोप को नुकसान पहुंचाने की कीमत चुकानी पड़ेगी । यही बात रूस तथा यूक्रेन के मुद्दे पर भी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे उदाहरण के लिए यदि आप चीन में निवेश करना चाहते हैं, तो इसमें 51 फीसदी चीन की हिस्सेदारी होना जरूरी है, आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप उनके नियमों के अनुसार काम करें और अपने पास मौजूद सभी डेटा और जानकारी तक उन्हें पहुंच प्रदान करनी होगी।’’ वो बाजार कंपनियों को काफी मोहक लगता था, क्योंकि एक अरब से अधिक लोगों तक पहुंच मिलती थी। बाइडेन ने कहा,‘‘ वे ऐसा कर रहे थे लेकिन जब हमने यह कहना शुरू किया कि हम भी समान नियमों से काम करेंगे तो फिर उसमें कमी आई।

उदाहरण के लिए वे सरकारी वित्तपोषण द्वारा उत्पादों को रियायत देने संबंधी अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन नहीं करते। तो इस प्रकार वे बिना किसी महत्वपूर्ण शुल्क के अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को अमेरिका में निर्यात करने में सक्षम नहीं होंगें। अन्य देश भी दुनिया भर में यही कर रहे हैं, लेकिन यह चिंता का विषय है।

बाइडेन ने कहा-चीन से निपटने की रणनीति हमारे पास

 चीन, उत्तर कोरिया, रूस, ईरान जैसे देशों में हो सकता है कि अतीत में समन्वय नहीं रहा हो, वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कैसे प्रभाव डाल सकते हैं।’’ एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चीन से निपटने के लिए उनके पास एक रणनीति है। उन्होंने कहा,‘‘ इसके बारे में सार्वजनिक रूप से विस्तार से बात नहीं करूंगा। जब तक चीन, रूस को उसकी अर्थव्यवस्था में मदद करने के मामले में अप्रत्यक्ष समर्थन जारी रखता है और यूक्रेन में लड़ने की उनकी क्षमता में भी मदद करता है आप देखेंगे कि हमारे कुछ यूरोपीय मित्र चीन में अपने निवेश को कम करेंगे।’ (भाषा) 

यह भी पढ़ें

तमाम आंतरिक विरोध के बावजूद फिर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर अड़े बाइडेन, कहा-“ट्रंप को हराऊंगा”




क्या आने वाले समय में फिर जिंदा हो सकेंगे मर चुके लोग?…दोबारा जीने की चाह में अमीर करा रहे अपना क्रायोप्रिजर्वेशन

 

 

Latest World News





Source link

1185800cookie-checkबाइडेन ने पहली बार चीन को कड़े अंदाज में धमकाया, कहा-” यूक्रेन के खिलाफ रूस की मदद के भुगतने होंगे परिणाम”
Artical

Comments are closed.

Rahul Gandhi Reached Du Campus Without Informing Anyone – Amar Ujala Hindi News Live     |     Pm Inaugurated Narmadapuram Station Under Amrit Bharat Yojana – Madhya Pradesh News     |     Rajsamand News: रिलायंस जिओ के चेयरमैन आकाश अंबानी ने किये श्रीनाथजी के दर्शन, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतेजाम     |     Kullu: बरशैणी बांध से छोड़ा पानी, अचानक जल स्तर बढ़ने पार्वती नदी में बह गए दो लोग     |     जो रूट ने सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे, 14 साल बाद टूटा ये महाकीर्तिमान     |     ऐश्वर्या राय ने साड़ी के बाद नए लुक से लूट ली महफिल, आउटफिट पर इस वजह से थम गईं सबकी निगाहें     |     PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के बिना खाते में नहीं आएंगे पैसे, यहां जानें सबसे आसान तरीका     |     प्यार में धोखा देते हैं ऐसे लोग! अगर आपके पार्टनर में भी हैं ये 5 आदतें, तो अब हो जाएं अलर्ट     |     Bihar News : Hum Party Santosh Suman Statement On Pakistan And Pok Pahalgam War Gayaji Bihar – Amar Ujala Hindi News Live – Bihar News :पाकिस्तान पर बिहार सरकार के मंत्री का बड़ा बयान, कहा     |     Meerut: Normal Life Affected Due To Storm And Rain In West Up, Three More Died – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088