हेडलाइंस
पंजाब में लकी ओबेरॉय मर्डर केस का मुख्य आरोपी छोटी मुठभेड़ के बाद अमृतसर से गिरफ्तार; पिस्टल बरामद Bihar News :आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद मार डाला; खेलते समय उठा ले गया था, गिरफ्तार - Minor Girl Abuse Darbhanga Murder Case Bihar News यूपी:प्रदेश में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, कोहरा-बारिश हुए गायब; आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी - Uttar Pradesh: The Effects Of The Western Disturbance Have Ended In The State, Leaving O... Delhi News:यूईआर-1 फ्लाईओवर का बदलेगा चेहरा, 3.50 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण; कनेक्टिविटी होगी बेहतर - Uer-one Flyover In Narela Will Beautified With A Cost Of Rs 3.50 Crore In Delhi Ujjain News: लहसुन की आड़ में अफीम की खेती, 1300 पौधे बरामद, माकड़ोन से पकड़ा गया आरोपी भोपाल में आज बिजली कटौती, 35 इलाकों में कई घंटे नहीं आएगी लाइट Kota:एक झटके में सब खत्म! तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत और 13 घायल, तड़के 3 बजे तक किया गया रेस्क्यू - Kota Rajasthan Three Storey Building Collapse Restaurant Rescue Operation Know Full Story And Up... हरियाणा में घोषणाएं दौड़ीं:खिलाड़ी खड़े रह गए, खिलाड़ियों की डाइट मनी व 500 नई खेल नर्सरियों का इंतजार बरकरार - Athletes Were Left Waiting, And The Promised Diet Money And 500 New Sports Nurseries Rem... USA पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार का खुलासा, स्टार ऑलराउंडर की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट Smriti Mandhana की मां ने पलाश मुच्छल को किया रोस्ट? शेयर किया ऐसा पोस्ट, यूजर बोले- 'SAVAGE'

बारिश के मौसम में रोड ट्रिप पर जाने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

रोड ट्रिप पर जाना रोमांचक होता है और सुविधाजनक भी। आप रोड ट्रिप पर कहीं भी कभी भी जा सकते हैं। कम दूरी और कम समय के सफर के लिए रोड ट्रिप बेस्ट विकल्प है। लेकिन अगर आप मानसून में रोड ट्रिप पर जा रहे हैं तो थोड़ी सतर्कता बरतनी पड़ती है। बस या कार से बारिश के मौसम में सफर पर जाने के लिए आपको ऐसी जगह का चयन करना चाहिए, जहां का रास्ता सुरक्षित हो और बारिश में सफर करना सुविधाजनक हो। अक्सर बारिश में पहाड़ी क्षेत्रों में बादल फटने या पत्थर खिसकने से रास्ते बंद हो जाते हैं। इसलिए अगर आप सफर पर निकल रहे हैं तो पहले जान लें कि मानसून में रोड ट्रिप के लिए कहां जाएं।

दिल्ली से अल्मोड़ा
मानसून में पहाड़ी इलाकों पर जाना खतरनाक हो सकता है लेकिन अगर आपको रास्तो की सही जानकारी हो और पहाड़ी क्षेत्र ही घूमने जाने का मन हो तो आप दिल्ली से अल्मोड़ा का सफर कर सकते हैं। दिल्ली से अल्मोड़ा की दूरी 370 किलोमीटर है। मानसून में यहां के रास्ते और हरियाली देखते ही बनती है। दिल्ली से अल्मोड़ा रोड ट्रिप पर आपको रास्ते में भीमताल, लैंसडाउन, कसारदेवी मंदिर आदि घूमने को मिल सकता है।

मुंबई से गोवा
मानसून में लॉन्ग ड्राइव पर जाना चाहते हैं तो मुंबई से गोवा का सफर कर सकते हैं। मुंबई से गोवा के बीच की दूरी 590 किलोमीटर है। सड़क मार्ग के मुंबई से गोवा के पहुंचने में 10 से 11 घंटे का समय लग सकता है, हालांकि रास्ता स्मूद है। खूबसूरत नजारे और कई सारे फूड प्वाइंट्स से गुजरते हुए बारिश में यहां का सफर सुहाना बन जाएगा।

बेंगलुरु से कुर्ग
बारिश में लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ लेना हो और किसी अच्छी जगह का सफर करना हो तो बेंगलुरू से कूर्ग रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। बेंगलुरू से कुर्ग की दूरी लगभग 265 किलोमीटर है। यहां का रास्ता बारिश में सफर के लिए अच्छा और सुविधाजनक होने के साथ ही खूबसूरत नजारों से परिपूर्ण है।

दार्जिलिंग से गंगटोक
मानसून में दार्जिलिंग जाना बेस्ट विकल्प है। दार्जिलिंग और गंगटोक में इस मौसम में घूमने में मजा आ जाएगा। इसलिए बारिश में आप दार्जिलिंग से गंगटोक का रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोनों के बीच की दूरी 100 किलोमीटर है। एनएच10 से आप चार घंटे का सफर तय करके आप दार्जिलिंग से गंगटोक की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं।

उदयपुर से माउंट आबू
बारिश में सुरक्षित और मजेदार सफर के लिए आप राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर से माउंट आबू की रोड ट्रिप पर जा सकते हैं। उदयपुर झीलों के लिए प्रसिद्ध है। वहीं माउंटआबू राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। मानसून में यहां का रास्ता अच्छा होता है। इस रूट पर शानदार सड़कों पर होते हुए आप माउंट आबू पहुंच जाएंगे।

702040cookie-checkबारिश के मौसम में रोड ट्रिप पर जाने के लिए ये जगहें हैं बेस्ट
Artical

Comments are closed.

पंजाब में लकी ओबेरॉय मर्डर केस का मुख्य आरोपी छोटी मुठभेड़ के बाद अमृतसर से गिरफ्तार; पिस्टल बरामद     |     Bihar News :आठ साल की बच्ची से दरिंदगी, दुष्कर्म के बाद मार डाला; खेलते समय उठा ले गया था, गिरफ्तार – Minor Girl Abuse Darbhanga Murder Case Bihar News     |     यूपी:प्रदेश में खत्म हुआ पश्चिमी विक्षोभ का असर, कोहरा-बारिश हुए गायब; आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी – Uttar Pradesh: The Effects Of The Western Disturbance Have Ended In The State, Leaving Only Nighttime Cold; Fo     |     Delhi News:यूईआर-1 फ्लाईओवर का बदलेगा चेहरा, 3.50 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण; कनेक्टिविटी होगी बेहतर – Uer-one Flyover In Narela Will Beautified With A Cost Of Rs 3.50 Crore In Delhi     |     Ujjain News: लहसुन की आड़ में अफीम की खेती, 1300 पौधे बरामद, माकड़ोन से पकड़ा गया आरोपी     |     भोपाल में आज बिजली कटौती, 35 इलाकों में कई घंटे नहीं आएगी लाइट     |     Kota:एक झटके में सब खत्म! तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत और 13 घायल, तड़के 3 बजे तक किया गया रेस्क्यू – Kota Rajasthan Three Storey Building Collapse Restaurant Rescue Operation Know Full Story And Update     |     हरियाणा में घोषणाएं दौड़ीं:खिलाड़ी खड़े रह गए, खिलाड़ियों की डाइट मनी व 500 नई खेल नर्सरियों का इंतजार बरकरार – Athletes Were Left Waiting, And The Promised Diet Money And 500 New Sports Nurseries Remain Elusive In Haryana     |     USA पर जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार का खुलासा, स्टार ऑलराउंडर की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट     |     Smriti Mandhana की मां ने पलाश मुच्छल को किया रोस्ट? शेयर किया ऐसा पोस्ट, यूजर बोले- ‘SAVAGE’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088