हेडलाइंस
T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम ने चली बड़ी चाल, इस अंग्रेज को सौंपी अहम जिम्मेदारी नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने परिवार संग उठाया कव्वाली नाइट का लुत्फ, सागर भाटिया के सुरों पर झूमीं कृति 1 शेयर पर 57 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब Now, BIS sets standards for hospital bills | India News Bihar News: Illegal Lottery Network Busted In Supaul, Two People Arrested Including Bjp City Vice-president - Bihar News Kanpur:हर बार बस, ट्रेन से जाते थे...पहली बार बाइक से गए, खींच ले गई मौत, दो युवक जिंदा जले - Kanpur: Two Youths From Kanpur Die In An Accident In Firozabad Dehradun:केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में गड़बड़ी से रोका गया काम - Dehradun News Union Minister Patil Said Work On Jal Jeevan Mission Was Stopped Due To Irregularities Jabalpur News: Cat Cracks Down On Delay In Cadre Review, Says Governments Are Bound To Review Every Five Years - Jabalpur News - Jabalpur News:कैडर रिव्यू में देरी पर Cat सख्त, कहा Jaipur News: Jlf 2026 Glimpses Unveiled; Jaipur To Host Global Literature And Arts Festival From Jan 15-19 - Jaipur News Haryana:जनशताब्दी एक्सप्रेस पर हमला, शरारती तत्व ने एसी कोच में मारा पत्थर; आरपीएफ ने दबोचा आरोपी - Jan Shatabdi Express Attacked In Panipat

बीकानेर के वकीलों ने कलक्टर से कहा, यहां भी सीकर जैसे हालात, तहसीलदार के खिलाफ शिकायतें

बीकानेर: सीकर में SDM के खिलाफ आरोप लगाते हुए वकील के आत्मदाह मामले में बीकानेर के वकीलों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया। इस दौरान वकीलों ने सीकर की घटना पर तो आक्रोश जताया ही, बीकानेर तहसीलदार कार्यालय में ऐसे ही हालात होने की शिकायत दर्ज करवाई। कलक्टर से यहां तक कहा गया कि वो स्वयं कभी अचानक निरीक्षण करें। यहां तक कि तहसीलदार के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है।वकील के आत्मदाह मामले में सीकर के संबंधित अधिकारियों को बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। वकीलों ने आरोप लगाया कि न सिर्फ सीकर बल्कि बीकानेर में भी ऐसे ही हालात है। जहां राजस्व अधिकारी इजलास पर बैठने के बजाय बंद कमरों में निर्णय करते हैं। अधिकारी नियम कानून को किनारे रखकर अपनी मर्जी से स्टे देने अथवा नहीं देने के निर्णय करते हैं।जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आश्वास दिया कि जल्द ही ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने बीकानेर तहसीलदार से रिपोर्ट लेने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान कुछ वकील इतने आक्रोशित थे कि अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की शिकायत करने पहुंचे। आरोप है कि अधिकारी मामलों को गंभीरता से लेने के बजाय सिर्फ टालने में लगे रहते हैं। इस मामले में शिकायत करने गए वकीलों में वरिष्ठ अधिवक्ता कुलदीप शर्मा, ओ.पी. हर्ष, सहित अनेक अधिवक्ता थे।

570970cookie-checkबीकानेर के वकीलों ने कलक्टर से कहा, यहां भी सीकर जैसे हालात, तहसीलदार के खिलाफ शिकायतें
Artical

Comments are closed.

T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम ने चली बड़ी चाल, इस अंग्रेज को सौंपी अहम जिम्मेदारी     |     नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने परिवार संग उठाया कव्वाली नाइट का लुत्फ, सागर भाटिया के सुरों पर झूमीं कृति     |     1 शेयर पर 57 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की ये कंपनी, रिकॉर्ड डेट बेहद करीब     |     Now, BIS sets standards for hospital bills | India News     |     Bihar News: Illegal Lottery Network Busted In Supaul, Two People Arrested Including Bjp City Vice-president – Bihar News     |     Kanpur:हर बार बस, ट्रेन से जाते थे…पहली बार बाइक से गए, खींच ले गई मौत, दो युवक जिंदा जले – Kanpur: Two Youths From Kanpur Die In An Accident In Firozabad     |     Dehradun:केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने कहा- जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में गड़बड़ी से रोका गया काम – Dehradun News Union Minister Patil Said Work On Jal Jeevan Mission Was Stopped Due To Irregularities     |     Jabalpur News: Cat Cracks Down On Delay In Cadre Review, Says Governments Are Bound To Review Every Five Years – Jabalpur News – Jabalpur News:कैडर रिव्यू में देरी पर Cat सख्त, कहा     |     Jaipur News: Jlf 2026 Glimpses Unveiled; Jaipur To Host Global Literature And Arts Festival From Jan 15-19 – Jaipur News     |     Haryana:जनशताब्दी एक्सप्रेस पर हमला, शरारती तत्व ने एसी कोच में मारा पत्थर; आरपीएफ ने दबोचा आरोपी – Jan Shatabdi Express Attacked In Panipat     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088