हेडलाइंस
फगवाड़ा में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन - Employees Protest In Phagwara For Restoration Of Old Pension Nitish Kumar to Rajya Sabha: बिहार में BJP का मास्टरस्ट्रोक, JDU के अंदरूनी घमासान का होगा अंत! Up:मुरादाबाद के भोगपुर में दो पक्षों में पथराव, पत्थर लगने से महिला की मौत, टूट गई थी सिर की हड्डियां - Up: Stone Pelting Between Two Groups In Bhogpur, Moradabad; Woman Dies After Being Hit By Stone Uttarakhand News:जनगणना बताएगी घोस्ट विलेज की संख्या, प्रदेश में पलायन के बाद खाली हो चुके गांव - Census Will Reveal The Number Of Ghost Villages Many Villages In Uttarakhand Abandoned After Migration Shift from traditional to technology-driven farming - UP sees surge in agricultural productivity | India News MP Weather: MP में गर्मी का सितम मौसम गर्म, कितना बढ़ेगा तापमान? Amar Ujala News कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला:अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए राज्यसभा भेज रहे हैं - Kumari Selja Attack On Bjp Now They Don't Need Nitish In Bihar, That's Why They Are Sending Him... West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल - West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situatio... Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़ जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल

बुधवार के दिन नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी या नहीं, पढ़ें, अपना राशिफल

आज का राशिफल, १ जून २०२२ Aaj Ka Rashifal, 1 june 2022| हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी भगवान के नाम को समर्पित है और बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है और (Lord Ganesha) ज्योतिष के अनुसार कन्या और मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है. मान्यता है कि बुध बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य और सुगंध का कारक भी है. कहा जाता है कि यदि कुंडली में बुध सही है तो सब ठीक रहता है और अगर बुध कमजोर हो तो खुशियां मुंह मोड़ लेती हैंपढ़ें, अपना राशिफल और जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

मेष

आज आप नए काम आसानी से शुरू कर सकेंगे, परंतु आपके विचारों में स्पष्टता न होने से उलझन बढ़ने की आशंका है. व्यापार में प्रतियोगी को पछाड़ना मुश्किल होगा. अच्छी और लाभदायक यात्रा की संभावना है. दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे लाभ होगा. आज आप बोलने पर नियंत्रण रखें.

वृष

उलझनपूर्ण मानसिकता के कारण महत्वपूर्ण अवसर खो सकते हैं. नए काम शुरू करने के लिए अनुकूल दिन नहीं है. जिद्दी स्वभाव के कारण किसी के साथ मतभेद हो सकता है. अपनी मीठी वाणी से आप किसी को भी आकर्षित कर सकेंगे. आपके परिवार में शांति बनी रहेगी. वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकेंगे. विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकेंगे.

मिथुन

आज आप उत्साहित और ताजगी का अनुभव कर सकेंगे. अच्छे कपड़े और आभूषण खरीदने का योग बन रहा है. स्वादिष्ट भोजन करेंगे और सगे-सम्बंधियों के साथ आपका दिन खुशी में व्यतीत होगा. वैवाहिक जीवन में संतोष और शांति प्राप्त कर सकेंगे. वित्तीय लाभ और योजनाओं को पूरा करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है. आपको खर्च पर काबू रखना होगा.

कर्क

परिवार में लोगों के साथ मतभेद हो सकता है. किसी उलझन के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है. किसी के साथ संघर्ष या विवाद होने की संभावना है. स्वास्थ्य के प्रति सजग ना रहने पर स्वास्थ्य खराब हो सकता है. कानूनी मामलों में सजगता के साथ आगे की ओर बढ़ें. आपकी प्रतिष्ठा को कलंक लगने या आर्थिक नुकसान होने की संभावना है.

सिंह

आज आपको लाभ होने की संभावना है, परंतु आपका मनोबल स्पष्ट न हो, तो मिला हुआ अवसर भी खो सकते हैं. मित्रों से मिलकर लाभ प्राप्त कर सकेंगे. आप अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे. घर में शुभ प्रसंग का आयोजन होगा. व्यापार में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे. नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकेगी. यात्रा होने की भी संभावना है.

कन्या

आज का दिन आपके लिए शुभ, फलदायी हैं. नए काम का आयोजन सफल होगा. व्यापार करने वालों तथा नौकरीपेशा लोगों के लिए लाभ का दिन है. पदोन्नति की संभावना है. अधिकारी से लाभ होगा. धन, मान-सम्मान मिलेगा. पिता की ओर से लाभ होगा. परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा. तंदुरुस्ती अच्छी रहेगी. सरकारी काम पूरे होंगे. ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है. गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बना रहेगा.

तुला

साहित्य में रुचि रखने वाले बौद्धिक लोगों से मिलकर ज्ञान की चर्चा में समय व्यतीत होगा. नए काम की शुरुआत आप कर पाएंगे. किसी लंबे सफर पर या किसी धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है. विदेशगमन और विदेश स्थित आपके रिश्तेदार या दोस्तों से बातचीत की संभावना है. आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. संतान के मामले में चिंता रहेगी.

वृश्चिक

आज सावधानीपूर्वक आगे बढ़े और महत्वपूर्ण काम आज हाथ में न लें, तो अच्छा होगा. उग्र स्वभाव और खराब व्यवहार के कारण आप तकलीफ में आ सकते हैं. आपको समय से भोजन नहीं मिलने की आशंका बनी रहेगी. आपको गलत और गैरकानूनी काम से आज दूर ही रहना चाहिए. दुर्घटना की भी आशंका है. किसी बात का डर हो, तो ध्यान करके मन को शांत रखें.

धनु

आज का दिन तर्क-वितर्क के लिए अच्छा है. आप किसी भी बात का एनालिसिस अच्छे से कर सकेंगे. प्रवास, मनोरंजन, मित्रों के साथ मुलाकात, स्वादिष्ट भोजन और सुखद चीजों की खरीदारी आपको अधिक आनंदित करेगी. पार्टनरशिप के काम से लाभ हो सकता है. जीवनसाथी के साथ सम्बंध प्रगाढ़ होंगे. मान-सम्मान बढ़ेगा.

मकर

व्यापार-धंधे में वृद्धि होगी. आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायक होगा. आर्थिक कामकाज अच्छी तरह पूरा कर सकेंगे. परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. आपके साथ काम करने वाले तथा अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग आपको प्राप्त होगा. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा. विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे. आप वैधानिक मामलों में थोड़ा सावधान रहें.

कुंभ

आज आपको अपने स्वास्थ्य तथा संतान की चिंता परेशान करेगी. तेजी से विचार बदलने से आपकी मानसिक स्थिति कमजोर रहेगी. किसी भी काम की नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा नहीं है. यात्रा आज स्थगित ही रखें.

मीन

आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है. मां की तबीयत खराब होने की आशंका बनी रहेगी. किसी काम के पूरा ना होने से आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा. आपको नींद न आने से अस्वस्थता अनुभव होगा. पानी वाली जगहों से आज दूर ही रहें. मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामलों में चिंता हो सकती है.

543910cookie-checkबुधवार के दिन नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि होगी या नहीं, पढ़ें, अपना राशिफल
Artical

Comments are closed.

फगवाड़ा में पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन – Employees Protest In Phagwara For Restoration Of Old Pension     |     Nitish Kumar to Rajya Sabha: बिहार में BJP का मास्टरस्ट्रोक, JDU के अंदरूनी घमासान का होगा अंत!     |     Up:मुरादाबाद के भोगपुर में दो पक्षों में पथराव, पत्थर लगने से महिला की मौत, टूट गई थी सिर की हड्डियां – Up: Stone Pelting Between Two Groups In Bhogpur, Moradabad; Woman Dies After Being Hit By Stone     |     Uttarakhand News:जनगणना बताएगी घोस्ट विलेज की संख्या, प्रदेश में पलायन के बाद खाली हो चुके गांव – Census Will Reveal The Number Of Ghost Villages Many Villages In Uttarakhand Abandoned After Migration     |     Shift from traditional to technology-driven farming – UP sees surge in agricultural productivity | India News     |     MP Weather: MP में गर्मी का सितम मौसम गर्म, कितना बढ़ेगा तापमान? Amar Ujala News     |     कुमारी शैलजा का भाजपा पर तीखा हमला:अब उन्हें बिहार में नीतीश की जरूरत नहीं, इसलिए राज्यसभा भेज रहे हैं – Kumari Selja Attack On Bjp Now They Don’t Need Nitish In Bihar, That’s Why They Are Sending Him To Rajya Sabha     |     West Asia Crisis:हिमाचल के युवा बोले- शारजाह और जेद्दा में हालात सामान्य, व्हाट्सएप काॅल पर दिखाया माहौल – West Asia Crisis: Himachal Youth Say Situation Is Normal In Sharjah And Jeddah, Show Situation On Whatsapp Cal     |     Jacob Bethell: कौन है ये 22 साल का तूफानी बल्लेबाज जैकब बेथेल? IPL 2026 में चैंपियन टीम का है हिस्सा, मिलेंगे इतने करोड़     |     जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी ये आदर्श परिवार की कहानी, फिल्म चिरइया की रिलीज डेट घोषित, दिव्या दत्ता का दमदार रोल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088