हेडलाइंस
अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO 'लोग बर्बाद करना चाहते हैं...', गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह - Retired Policeman Commits Suicide In Punjab Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना हरियाणा: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी नूंह में दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक ड्राइवर फरार Weathar In Up:कोहरे में कमी के संकेत... पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी से बारिश के आसार - Weather In Up: Signs Of Fog Decreasing... Rain Expected In Western Uttar Pradesh From January 22 Uttarakhand:अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित श्रीनंदा देवी राजजात स्थगित, कब होगी ? इसकी वसंत पंचमी पर होगी घोषण - Uttarakhand Nanda Devi Raj Jat Yatra Will Not Be Held This Year The Committee Said Citing ...

बुधवार को गणेश जी हरेंगे सारे विघ्न या झेलनी पड़ेगी कोई मुसीबत? पढ़ें, अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 8 june 2022| हिंदू धर्म में हर एक दिन किसी भगवान (Wednesday Fast) के नाम को समर्पित है और बुधवार के दिन भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है. बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है और (Lord Ganesha) ज्योतिष के अनुसार कन्या और मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है. मान्यता है कि बुध बुद्धि, एकाग्रता, वाणी, त्वचा, सौंदर्य और सुगंध का कारक भी है. कहा जाता है कि यदि कुंडली में बुध सही है तो सब ठीक रहता है और अगर बुध कमजोर हो तो खुशियां मुंह मोड़ लेती हैं. पढ़ें, अपना राशिफल और News18 हिंदी के साथ जानें आज कैसा रहेगा आपका भाग्य

मेष राशि

साहित्य और कला में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन शुभ है. स्नेहीजन के साथ हुई भेंट से आप का मन खुश रहेगा. दोपहर के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. विरोधियों से आज वाद-विवाद हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों की अधिकारी से बहस हो सकती है. दोपहर के बाद भी ज्यादातर समय मौन रहने का प्रयास करें.

वृषभ राशि

आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. पानी वाली जगहों से दूर रहें. जमीन और संपत्ति के कागजात पर ध्यान से हस्ताक्षर करें. दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ बने रहेंगे. मन में उठती कल्पना की लहरें कुछ नया अनुभव करवाएगी.

मिथुन राशि

किसी खास काम में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. विरोधी भी आपसे पराजित होंगे. दोपहर के बाद घर में किसी विवाद का वातावरण बना रहेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नेगेटिव विचार आपको हताशा में धकेल सकते हैं. भाग्य आज आपका साथ देगा. जॉब और बिजनेस में लाभ होगा.

कर्क राशि

आज आप के लिए लाभ के कई अवसर मिलने वाले हैं. परिजनों का साथ मिलेगा. वाणी की सुंदर शैली से अपना काम आसानी से बना पाएंगे. दोपहर के बाद प्रवास या पर्यटन का कार्यक्रम बन सकता है. दोस्तों के साथ निकटता का अनुभव करेंगे. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मन की प्रसन्नता आपका आनंद बढ़ा देगी.

सिंह राशि

आज आप दृढ़शक्ति के साथ सभी काम कर पाएंगे. घर के बड़ों से आप को लाभ होगा. मैरीड कपल के बीच प्यार ज्यादा रहेगा. आज दोपहर बाद वाणी में उग्रता हो सकती है. पारिवारिक वातावरण में भी मेल-जोल रहेगा. आज खर्च अधिक न हो जाएं, इसका ध्यान रखें. विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों से आपको लाभ हो सकता है. कोई खरीदारी आनंदप्रद और लाभदायी रहेगी.

कन्या राशि

मन को आज भावना के प्रवाह में न बहने दें. किसी बात की उलझन हो, तो आज उसे किसी भी तरह दूर करने का प्रयास करें. किसी के साथ उग्र चर्चा और झगडे़ में न पड़ें. पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद न हो, इसका ध्यान रखें. आय से अधिक खर्च बढ़ सकता है. दोपहर के बाद आप को पिता और बड़ों का साथ मिलेगा. इससे आप के मन पर चिंता का भार कम होगा.

तुला राशि

नए काम आज शुरू ना करें. आज बहुत सोच-विचार में रहने वाले हैं. इससे मनोबल में कमी आएगी. मित्रों से आप को विशेष लाभ होगा. व्यापार में भी लाभ होगा, लेकिन दोपहर के बाद इमोशनल रहेंगे. मन किसी बात की चिंता में रहेगा. चिंता से मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. वाणी में संयम बनाए रखें. खर्च बहुत ज्यादा होगा.

वृश्चिक राशि

व्यापार में आज आपकी प्रतिभा की बहुत प्रशंसा होगी. काम बहुत सरलता से पूरे होंगे. स्थायी संपत्ति के मामलों के लिए समय अच्छा है. सरकारी काम से लाभ होगा. गृहस्थ जीवन में मधुरता रहेगी. दोपहर के बाद मित्रों से लाभ होगा. दिनभर वैचारिक स्तर पर अनिश्चितता का वातावरण रह सकता है. आवश्यक निर्णय दोपहर के बाद ना लें.

धनु राशि

आज आप के स्वभाव में उग्रता रहेगी. साथ में स्वास्थ्य कुछ कमजोर भी रहेगा. धार्मिक यात्रा की भी संभावना है. व्यापार में विवाद होने की आशंका बनी रहेगी, परंतु दोपहर के बाद काम में कुछ सुधार होगा. कार्यक्षेत्र में आप का वर्चस्व बढ़ेगा. स्थायी संपत्ति के दस्तावेज के लिए समय अनुकूल है. पिता की ओर से लाभ होगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा.

मकर राशि

आज बीमारी पर खर्च अधिक होगा. आकस्मिक खर्च भी हो सकता है. पारिवारिक सदस्यों के साथ उग्र बहस न हो जाएं, इसका ध्यान रखें. बाहर के खाने-पीने से आज परहेज करें. गलत कामों से आप दूर रहें. निरर्थक वाद-विवाद या चर्चा से दूर रहिएगा.

कुंभ राशि

आज साधारण सी बातों पर दांपत्यजीवन में विवाद हो सकता है. सांसारिक बातों में आपका मन नहीं लगेगा. अदालती कामकाज में संभलकर रहें. सामाजिक कार्यक्रम में किसी से विवाद हो सकता है. नए काम की शुरुआत न करें. शारीरिक रूप से स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक चिंता रहेगी. आध्यात्मिकता आपको मानसिक शांति देंगे.

मीन राशि

आपका मन आज किसी चिंता में रहेगा. काम की सफलता में आपको विघ्न आएंगे. ऑफिस में साथियों की मदद नहीं मिलेगी. मैरीड कपल के बीच विवाद हो सकता है. परिवार में शांति बनाए रखें. व्यवसाय में भागीदारी के काम से संभलकर रहें. वाहन आदि ध्यान से चलाएं. नौकरी और व्यापार की मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है.

561810cookie-checkबुधवार को गणेश जी हरेंगे सारे विघ्न या झेलनी पड़ेगी कोई मुसीबत? पढ़ें, अपना राशिफल
Artical

Comments are closed.

अभिषेक शर्मा की तरह अब नीतीश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ किया पर्ची सेलिब्रेशन, साथी खिलाड़ी भी रह गए हैरान, देखें VIDEO     |     ‘लोग बर्बाद करना चाहते हैं…’, गोविंदा की पत्नी ने लगाए थे कई अफेयर के आरोप, अब स्टार ने दी सफाई, बोले- ये बड़े षड़यंत्र का हिस्सा     |     iPhone Air पर अब तक का सबसे बड़ा ऑफर, 32 हजार रुपये सस्ता खरीदने का मौका     |     Bank of Baroda में जमा करें ₹1,00,000 और पाएं ₹41,478 का फिक्स ब्याज, चेक करें कैलकुलेशन     |     Punjab:रिटायर पुलिकर्मी ने किया सुसाइड, सिर के आर-पार हुई गोली; जानें वजह – Retired Policeman Commits Suicide In Punjab     |     Gaza plan: Trump invites India to be part of Board of Peace; what is it | India News     |     बेटे से आधी सैलेरी लेती थी मां ..तो बहू ने मारा! रिश्ते हुए तार-तार! Nawada की घटना     |     हरियाणा: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी नूंह में दुर्घटनाग्रस्त, ट्रक ड्राइवर फरार     |     Weathar In Up:कोहरे में कमी के संकेत… पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी से बारिश के आसार – Weather In Up: Signs Of Fog Decreasing… Rain Expected In Western Uttar Pradesh From January 22     |     Uttarakhand:अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित श्रीनंदा देवी राजजात स्थगित, कब होगी ? इसकी वसंत पंचमी पर होगी घोषण – Uttarakhand Nanda Devi Raj Jat Yatra Will Not Be Held This Year The Committee Said Citing Incomplete Work In H     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088