चंडीगढ़। पंजाब के CM भगवंत मान के निशाने पर अब अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का चर्चित होटल सुखविलास आ गया है। मान की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार इसकी जांच कर रही है। यह होटल चंडीगढ़ के नजदीक पहाड़ी क्षेत्र में बना है।मान ने कहा कि यहां पहाड़ी क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकती थी। अकाली दल ने सरकार के वक्त कैबिनेट मीटिंग बुला मंजूरी दे दी। जैसे ही सुखविलास होटल की आखिरी ईंट लगी, कैबिनेट बुला फिर कंस्ट्रक्शन पर पाबंदी लगा दी। मैंने इसके कागज मंगवा लिए हैं।CM भगंवत मान ।यह कहा भगवंत मान नेCM भगवंत मान ने कहा कि सुखविलास होटल का नाम तो सबने सुना होगा। यह होटल शिवालिक की पहाड़ियों में बना हुआ है। सुखबीर बादल का होटल है। वह जंगलात महकमे की जमीन है। वहां कोई कंस्ट्रक्शन नहीं हो सकता। सुखबीर बादल ने अपने हक में फैसला किया। इसके भी कागज निकलवा रहे हैं।सुबह 5 बजे उठकर फोन चेक कर लेनासीएम मान ने कहा कि सुबह 5 बजे उठकर फोन चेक कर लेना। तड़के 3 साढ़े 3 बजे तक कोई न कोई बड़ा तो होता है। जिन्होंने पंजाब को लूटा, उनसे एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे। पंजाब सरकार ने पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को जंगलात विभाग के भ्रष्टाचार में सुबह 3 बजे ही उनके अमलोह स्थित घर से गिरफ्तार किया था। वह अभी जेल में हैं।

Comments are closed.