Share on Google+
Share on Tumblr
Share on Pinterest
Share on LinkedIn
Share on Reddit
Share on XING
Share on WhatsApp
Share on Hacker News
Share on VK
Share on Telegram
50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

भाई कर्मजीत का मिला 2 दिन रिमांड, प्रॉपर्टी डीलर को आज पुलिस करेगी अदालत में पेश

लुधियाना: दुष्कर्म मामले में फरार चल रहे लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस का पुलिस ने दो दिन का अदालत से रिमांड हासिल किया है।जिला कमिश्नरेट पुलिस ने बैंस के निजी पीए और नजदीकी साथी प्रॉपर्टी डीलर सुखचैन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया था। सुखचैन को आज अदालत में पेश किया जाएगा।आरोपी सुखचैन सिंह भी उन आरोपियों में शामिल था, जिन्हें अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। वहीं पूर्व विधायक बैंस के भाई कर्मजीत को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने पुलिस को आरोपी कर्मजीत सिंह बैंस का 2 दिन का रिमांड दे दिया है।वहीं पुलिस पूर्व विधायक के मोबाइल को बरामद करने के लिए लगातार अलग-अलग जगहों पर छापा मारी कर चुकी है।पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस दुष्कर्म मामले में किसी भी समय आत्मसमर्पण कर सकते हैं लेकिन लुधियाना पुलिस उनके आत्म सर्मपण से पहले उन्हें गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।अदालत की ओर से भगोड़ा करार दिए जाने के बाद लगातार बैंस पर शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले करीब चार महीने से भगोड़ा करार दिए जाने के बाद से ही पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के साथ-साथ उनके भाई, महिला साथी और पीए भी फरार चल रहे थे।बैंस के भाई को भी पीड़ित महिला ने ही उनका मोबाइल आन होने के बाद लोकेशन्स पता करवा कर गिरफ्तार करवाया है।अभी तक सिमरजीत बैंस समेत फरार चल रहे 6 भगोड़ों में से दो को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि सिमरजीत बैंस फरार है।आरोपी कर्मजीत सिंह बैंस को अदालत में पेश करने ले जाते पुलिस अधिकारी।क्या कहना कर्मजीत बैंस के वकील काएडवोकेट हरजोत सिंह हरीके ने कहा कि कर्मजीत सिंह बैंस का पहले भी दो दिन का रिमांड लिया गया है। अब फिर दो दिन का पुलिस ने रिमांड लिया है। कर्मजीत सिंह बैंस ने जो पहली बार स्टेटमेंट दी है वहीं अब भी है।पुलिस ने अदालत में अपना पक्ष रखा है कि उन्होंने पूर्व विधायक द्व‌ारा चैट में इस्तेमाल किया जाने वाले मोबाइल बरामद करना है। वहीं जो अन्य आरोपी है उनके बारे पूछताछ करनी है। कर्मजीत बैंस पर सिर्फ धारा 506 ही बनती है। उन्हें बेवजह परेशान किया जा रहा है।कोर्ट में हाजिर न हुए तो भगौड़ा करार दिए गए थे बैंससिमरजीत बैंस के खिलाफ लुधियाना की कोर्ट में केस चल रहा है। 10 जुलाई 2021 को बैंस के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद कोर्ट में सुनवाई चल रही थी।इस दौरान बैंस कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद लुधियाना कोर्ट ने बैंस और उनके साथियों कर्मजीत सिंह बैंस, परमजीत सिंह बैंस, प्रदीप कुमार गोगी, सुखचैन सिंह, बलजिंदर कौर और जसबीर कौर को भगौड़ा करार दे दिया। उनके वांटेंड के पोस्टर भी लगा दिए।अब कर्मजीत बैंस और सुखचैन को पुलिस ने काबू कर लिया है लेकिन बाकी के आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

653780cookie-checkभाई कर्मजीत का मिला 2 दिन रिमांड, प्रॉपर्टी डीलर को आज पुलिस करेगी अदालत में पेश
Artical

Comments are closed.

Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अस्पताल का किया शिलान्यास, नई तकनीक की मशीनों से होगा इलाज     |     Etawah: राजकुमार बनकर सलमान ने युवती का कराया धर्मांतरण, जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से तार जुड़ने की आशंका     |     A Glimpse Of This Changing Weather On The Duty Path Of New Delhi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Flood Wreaks Havoc In Gajar Village, Roads And Bridges Submerged, Village Becomes An Island – Madhya Pradesh News     |     Youth Demonstration In Jodhpur – Jodhpur News     |     Himachal Mou Will Be Signed With Sonam Wangchuk Institute For Training Of Teachers – Amar Ujala Hindi News Live     |     वाह बेन स्टोक्स क्या बात है! ऐसा करके तो आपने सभी भारतीय फैंस का दिल जीत लिया     |     राहुल फाजिलपुरिया कौन हैं? सिंगर जिन पर अज्ञात हमलावरों ने किया घातक हमला, ऐसे बचाई जान     |     Ram Division showcases cutting-edge technologies in Strike Corps ops demonstration     |     Israel kills seven senior Hamas terrorists released in 2011 prisoner deal     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088