50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
'Did not pay condolences': Rahul Gandhi targets PM Modi on Maha Kumbh speech in Lok Sabha | India News Accident News : Auto Accident New Negligence Of Namami Ganga Project Children Injured Patna Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Meerut: हाईवे पर चार महिलाओं को वाहन ने कुचला, मां-बेटी समेत तीन की मौत, टक्कर मारकर तीर की तरह भागा चालक Student Educational Bharat Darshan Scheme First Group Left Uttarakhand News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live Shivpuri News: झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने के बच्चे को जलाने वाला बाबा गिरफ्तार, मासूम को उल्टा टांग दिया था Two Panthers Were Seen On The Hills Of Bhurasiddh Hanuman Temple - Alwar News Himachal Budget 2025 New Milk Plants Will Be Set Up In Nahan Nalagarh Mohal And Rohru - Amar Ujala Hindi News Live NZ vs PAK: नहीं थम रहा पाकिस्तान की हार का सिलसिला, न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरे मैच में चटाई धूल सांवले रंग के चलते हुई रिजेक्ट, कुत्ते ने किया था रिप्लेस, अब बन बैठी है सबसे नामी फिल्मी परिवार की बड़ी बहू Apple का बड़ा फैसला, iPhone 17 Air में नहीं मिलेगा USB Type C चार्जिंग पोर्ट?

भागवत बोले- ज्ञानवापी का इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन रोज एक मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना, झगड़ा क्यों बढ़ाना

नागपुर: संघ प्रमुख आरएसएस के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग समापन समारोह में बोल रहे थे।ज्ञानवापी विवाद पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान सामने आया है। नागपुर में आरएसएस के एक कार्यक्रम में गुरुवार शाम भागवत ने कहा, ‘ज्ञानवापी का एक इतिहास है, जिसे हम बदल नहीं सकते।आज के हिंदू और मुसलमानों ने इसे नहीं बनाया है। रोज एक मस्जिद में शिवलिंग को क्यों देखना? झगड़ा क्यों बढ़ाना। वो भी एक पूजा है जिसे उन्होंने अपनाया है। वो यहीं के मुसलमान हैं।’ भागवत ने आगे कहा- वे बेशक बाहर से आयी है, लेकिन वह भी एक पूजा-पद्धति है, और जिन्होंने अपनायी है, उन सबके पूर्वज भी हमारे ऋषि-मुनि और क्षत्रिय ही हैं।भारत किसी एक पूजा और भाषा को नहीं मानतासंघ प्रमुख आरएसएस के तृतीय वर्ष संघ शिक्षा वर्ग समापन समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत किसी एक पूजा और एक भाषा को नहीं मानता क्योंकि हम समान पूर्वज के वंशज हैं। इस्लाम आक्रमणकारियों के जरिए भारत में आया तो भारत की स्वतंत्रता चाहने वाले लोगों का मनोबल कम करने के लिए हजारों देवस्थान तोड़े गए। हिंदू मुसलमानों के खिलाफ नहीं सोचता है लेकिन उसे लगता है कि इनका पुनुरुद्धार होना चाहिए।कोर्ट जो निर्णय दे उसे मानना चाहिएभागवत ने आगे कहा कि मुसलमानों को यह बिल्कुल नहीं मानना चाहिए कि यह उनके विरुद्ध है। अच्छी बात है, ऐसा सोच के मिल-बैठ के सहमति से कुछ रास्ता निकालना चाहिए। लेकिन हर बार रास्ता नहीं निकलता तो कोर्ट जाते हैं। फिर कोर्ट जो निर्णय दे, उसको मानना चाहिए।उन सबको स्वतंत्रता से चिर काल तक वंचित रखने के लिए, उनका मनोधैर्य दबाने के लिए यह किया गया, इसलिए हिंदू को लगता है कि इसका पुनरुद्धार होना चाहिए। हजारों देवस्थानों को तोड़ा गया। लेकिन उनमें कुछ ऐसे हैं जिनमें हिंदू समाज की विशेष श्रद्धा है।आपस में मिलकर-जुलकर मुद्दा सुलझाएंसंघ प्रमुख ने आगे कहा,’हमने 9 नवंबर को ही कह दिया था कि राम मंदिर के बाद हम कोई आंदोलन नहीं करेंगे, लेकिन मुद्दे मन में हैं तो उठते हैं। ऐसा कुछ है तो आपस में मिलकर-जुलकर मुद्दा सुलझाएं।”दुष्ट लोग दुनिया को जीतना चाहते हैं: भागवतभागवत ने कहा, ‘विश्व में भारत माता की विजय करानी है, क्योंकि हमको सबको जोड़ना है न कि जीतना है। हम किसी को जीतना नहीं चाहते लेकिन दुनिया में दुष्ट लोग हैं जो हमें जीतना चाहता है। आपस में लड़ाई नहीं होनी चाहिए। आपस में प्रेम चाहिए। विविधता को अलगाव की तरह नहीं देखना चाहिए। एक-दूसरे के दुख में शामिल होना चाहिए। विविधता एकत्व की साज-सज्जा है, अलगाव नहीं है।शक्ति उपद्रवी बनती है: भागवतरूस-यूक्रेन युद्ध पर भागवत ने कहा, ‘शक्ति उपद्रवी बनती है। हम देख रहे हैं कि लड़ाई चल रही है। रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है। लेकिन कोई भी यूक्रेन में जाकर रूस को नहीं रोक सकता क्योंकि रूस के पास ताकत है।’ भारत के रुख पर भागवत ने कहा कि भारत ने संतुलित भूमिका अपनाई है। रूस का विरोध भी नहीं किया और लड़ाई का समर्थन नहीं किया। भारत अगर पर्याप्त शक्तिशाली होता तो युद्ध को रोक लेता लेकिन भारत अभी इतना शक्तिशाली नहीं है कि युद्ध को रोक सके।

608000cookie-checkभागवत बोले- ज्ञानवापी का इतिहास नहीं बदल सकते, लेकिन रोज एक मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना, झगड़ा क्यों बढ़ाना
Artical

Comments are closed.

‘Did not pay condolences’: Rahul Gandhi targets PM Modi on Maha Kumbh speech in Lok Sabha | India News     |     Accident News : Auto Accident New Negligence Of Namami Ganga Project Children Injured Patna Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: हाईवे पर चार महिलाओं को वाहन ने कुचला, मां-बेटी समेत तीन की मौत, टक्कर मारकर तीर की तरह भागा चालक     |     Student Educational Bharat Darshan Scheme First Group Left Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Shivpuri News: झाड़-फूंक के नाम पर छह महीने के बच्चे को जलाने वाला बाबा गिरफ्तार, मासूम को उल्टा टांग दिया था     |     Two Panthers Were Seen On The Hills Of Bhurasiddh Hanuman Temple – Alwar News     |     Himachal Budget 2025 New Milk Plants Will Be Set Up In Nahan Nalagarh Mohal And Rohru – Amar Ujala Hindi News Live     |     NZ vs PAK: नहीं थम रहा पाकिस्तान की हार का सिलसिला, न्यूजीलैंड ने लगातार दूसरे मैच में चटाई धूल     |     सांवले रंग के चलते हुई रिजेक्ट, कुत्ते ने किया था रिप्लेस, अब बन बैठी है सबसे नामी फिल्मी परिवार की बड़ी बहू     |     Apple का बड़ा फैसला, iPhone 17 Air में नहीं मिलेगा USB Type C चार्जिंग पोर्ट?     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088