हेडलाइंस
यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना - Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In ... Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा - Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता - Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today. ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें TRP में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, 'नागिन 7' का हुआ बंटाधार Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर - Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News Up Police Si City Slip Out:यूपी एसआई भर्ती की सिटी स्लिप, ऐसे जानें कौन से शहर में होगा आपका परीक्षा केंद्र - Up Police Si City Intimation Slip 2026 Out At Uppbpb.gov.in, Link Here To Download; Admit ... Upsc Result:पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा - Upsc Result 2025 Truck Driver Daughter Fairuz Fatima From Roorkee Become Ias

भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए जारी की 160 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली| गुजरात विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 160 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल अपने मौजूदा विधानसभा क्षेत्र घाटलोडिया से ही चुनाव लड़ेंगे। वहीं भारतीय क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को जामनगर नॉर्थ से और हार्दिक पटेल को विरामगाम से चुनावी मैदान में उतारा गया है। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और अनिल बलूनी की मौजूदगी में भाजपा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। भाजपा की पहली लिस्ट में प्रथम चरण के तहत 1 दिसंबर को जिन 89 विधान सभा सीटों पर चुनाव होना है उसमें से 84 सीटों पर और दूसरे चरण के तहत 5 दिसंबर को जिन 93 सीटों पर मतदान होना है उसमें से 76 सीटों पर यानी कुल मिलाकर भाजपा ने अपनी पहली सूची में 160 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

आपको बता दें कि, बुधवार को पार्टी मुख्यालय में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में देर रात तक चली भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की मैराथन बैठक में गुजरात विधानसभा की सभी 182 सीटों पर चर्चा की गई थी। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हुई मैराथन बैठक में एक-एक सीट पर उम्मीदवार के नाम पर सभी पहलुओं से विचार विमर्श किया गया।

बुधवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री और गुजरात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अलग से भी बैठक की थी।

आपको बता दें कि,गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपानी और पूर्व उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल समेत गुजरात भाजपा के कई दिग्गज नेता पहले ही पार्टी आलाकमान का मूड भांप कर विधानसभा चुनाव न लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसलिए भाजपा ने अपनी लिस्ट में पिछले विधान सभा चुनावों के मुकाबले इस बार युवा नेताओं को तवज्जो दी है।

गुजरात में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है। राज्य में 1 दिसंबर को 89 और 5 दिसंबर को 93 विधान सभा सीटों पर मतदान होना है। राज्य में प्रथम चरण के चुनाव वाले 89 विधान सभा क्षेत्रों में नामांकन की आखिरी तारीख 14 नवंबर और 5 दिसंबर को दूसरे चरण में 93 विधान सभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।

883030cookie-checkभाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए जारी की 160 उम्मीदवारों की पहली सूची, सीएम भूपेंद्र पटेल घाटलोडिया से लड़ेंगे चुनाव
Artical

Comments are closed.

यूपी:बिजली बिल के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की तैयारी, 10 मार्च को संसद में पेश होने की संभावना – Up: Preparations Underway For Nationwide Protest Against Electricity Bill, Likely To Be Presented In Parliamen     |     Uttarakhand Weather:आज से पहाड़ों में बदलेगा मौसम, हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार, मैदानों में गिरेगा पारा – Uttarakhand Weather Update Light Rain And Snowfall Expected In Mountainous Areas From Today     |     Acid Attack in Gwalior: दहेज में कार नहीं मिली तो पत्नी पर फेंका एसिड, गोद में सो रही बच्ची भी झुलसी     |     Himachal:सीएम सुक्खू बोले- मुझे 70 हजार करोड़ रुपये मिलते तो आज हिमाचल कर्ज मुक्त होता – Cm Sukhu Said – If I Had Received Rs 70 Thousand Crore, Himachal Would Have Been Debt Free Today.     |     ICC Rankings: टी20 विश्व कप 2026 फाइनल से पहले कैसी है रैंकिंग, कहां हैं भारत और न्यूजीलैंड की टीमें     |     TRP में ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ की बादशाहत बरकरार, टॉप 5 में दो नए शोज की हुई एंट्री, ‘नागिन 7’ का हुआ बंटाधार     |     Bihar News:दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से सास-बहू की मौत, मासूम बच्ची गंभीर – Buxar Road Accident Truck Hit Bike Saas Bahu Death Lalganj Dav School     |     Iaf Pilot Death: IAF pilot part of Operation Sindoor among 2 killed in Assam Sukhoi crash | India News     |     Up Police Si City Slip Out:यूपी एसआई भर्ती की सिटी स्लिप, ऐसे जानें कौन से शहर में होगा आपका परीक्षा केंद्र – Up Police Si City Intimation Slip 2026 Out At Uppbpb.gov.in, Link Here To Download; Admit Card On 11 March     |     Upsc Result:पिरान कलियर में ट्रक चालक की बेटी ने बढ़ाया मान, फैरुज फातिमा ने ऐसे क्रैक की सिविल सेवा परीक्षा – Upsc Result 2025 Truck Driver Daughter Fairuz Fatima From Roorkee Become Ias     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088