हेडलाइंस
Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें - Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Ku... Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा - Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners ... Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos - Madhya Pradesh News Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत - Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52 मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन - High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा 'Devotion etched in our consciousness': PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News

भारतीय टीम ने किया ऐतिहासिक रन चेज, अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाई जगह


Aaron George And Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
Image Source : X/ZIM CRICKET
आरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी।

आयुष म्हात्रे की कप्तानी में जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। भारतीय टीम ने चार फरवरी को अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम के खिलाफ टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 310 रनों का स्कोर बनाया, जिसमें उनकी तरफ से फैजल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजई के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली। इसके जवाब में टीम इंडिया ने टारगेट को सिर्फ 41.1 ओवर्स में तीन विकेट के नुकसान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के साथ टूर्नामेंट में एक नया इतिहास भी रचने का काम किया। टीम इंडिया की तरफ से इस मैच में आरोन जॉर्ज ने अपनी शतकीय पारी के दम पर जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की।

भारतीय टीम ने 10वीं बार बनाई फाइनल में जगह

आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का ये 16वां संस्करण खेला जा रहा है, जिसमें सभी में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। भारतीय टीम इस बार भी फाइनल मुकाबले में पहुंचने के साथ टूर्नामेंट के इतिहास में 10वीं बार फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी है, इसी के साथ अब उनके पास खिताब जीतने का शानदार मौका रहने वाला है, जहां पर 6 फरवरी को उनका सामना इंग्लैंड की अंडर-19 टीम से होगा, जिन्होंने पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को मात दी थी।

टीम इंडिया की जीत बनी ऐतिहासिक

भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में ना सिर्फ 7 विकेट से मात दी बल्कि टूर्नामेंट में कुछ नए इतिहास भी लिख दिए। ये अभी तक के अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक रनों के टारगेट का सफल पीछा भी बन गया है। वहीं टीम इंडिया ने इस टारगेट को 53 गेंद पहले ही अपने नाम कर लिया था, जिसके साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप 250 से अधिक के टारगेट का पीछा करते हुए ये दूसरी सबसे तेज जीत भी बन गई है।

ये भी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप से पहले हुआ बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को भी लगा झटका

फैसल शिनोजादा का भारत के खिलाफ धमाकेदार शतक, कौन है अफगानिस्तान का ये बल्लेबाज

Latest Cricket News





Source link

4385440cookie-checkभारतीय टीम ने किया ऐतिहासिक रन चेज, अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में बनाई जगह
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Bihar News :कलाकारों के लिए क्या-क्या कर रही बिहार सरकार? कला-संस्कृति विभाग की बजट घोषणाएं देखें – Bihar News : Bihar Government Announced Budget For Arts And Culture Department Patna Bihar Nitish Kumar     |     Meerut:रोहताश मिष्ठान ग्रुप के 10 ठिकानों पर छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी आई सामने, मालिकों पर शिकंजा – Meerut: Raid On 10 Locations Of Rohtash Mishthan Group, Gst Theft Worth Crores Revealed, Owners Summoned     |     Mp News: Supporters Grab Cashews And Almonds As Minister Turns Away, Some Pocket Dry Fruits In Chaos – Madhya Pradesh News     |     Rajasthan:एक पल की चूक और जिंदगी खत्म! जयपुर के चाकसू में भीषण सड़क हादसा, महिला समेत पांच की मौत – Jaipur Kota Highway Road Accident Car Trailer Collision Five Killed Chaksu Nh52     |     मनोज-बबली हत्याकांड:हाईकोर्ट ने पुलिस सिपाही की बर्खास्तगी को रखा बरकरार, दोषी को दी थी दंपती की लोकेशन – High Court Hearing In Manoj Babli Murder Case     |     तिलक वर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बन सकते हैं सिक्सर किंग, विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका     |     रणवीर सिंह के बाद अब डॉन 3 में होंगे ऋतिक रोशन? सुपरस्टार ने खुद बताई पूरी सच्चाई     |     खराब हेयर कटिंग के लिए महिला ने मांगा 5.2 करोड़ रुपये का मुआवजा, सुप्रीम कोर्ट ने 7 साल बाद सुनाया फैसला     |     फगवाड़ा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  निकाली गई विशाल शोभायात्रा     |     ‘Devotion etched in our consciousness’: PM Modi pays tribute to fallen soldiers on Pulwama attack anniversary | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088