50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Netflix की ये 5 सीरीज़ आपका भी घुमा देगी दिमाग, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर हैं ये कहानियां Bihar News : राजधानी में महिला बैंककर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जबरन शराब भी पिलाया Kanpur: चार दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख भागवत एनई से अलीगढ़ रवाना Adi Kailash Yatra 2025 Villagers Opposed Shuttle Service From Jolingkong To Parvati Sarovar - Amar Ujala Hindi News Live Dead Body Of A Youth Found In The River - Damoh News Husband Killed His Wife Who Was Becoming A Hindrance In His Love Affair In Ajmer News Hindi - Amar Ujala Hindi News Live झज्जर में युवक किडनैप: स्कॉर्पियों में आए नकाबपोशों ने पहले युवक को पीटा, जबरन गाड़ी में बैठकर ले गए साथ Jairam Thakur On Cm Sukhu Advertisement More Than Two Crores To National Herald Newspaper Against The Rules - Amar Ujala Hindi News Live - Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष बोले MI vs SRH Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला बेटी से महज 5 साल बड़ी है हीरोइन, इस 54 साल के सुपरस्टार ने दिए ऐसे सीन्स कि चौंक गए फैन्स

भारत और मलेशिया के बीच बराबरी पर समाप्त हुआ मैच

गत चैंपियन भारत ने एशिया कप 2022 के सुपर 4 के अपने दूसरे मुकाबले में रविवार को मलेशिया को 3-3 से ड्रॉ पर रोक दिया। मुकाबला ड्रॉ होने के बाद भारत के पास फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें कायम हैं। भारत के लिए मैच में विष्णुकांत सिंह, एसवी सुनील, नीलम संजीव जेस ने एक-एक गोल दागे। वहीं मलेशिया के लिए राजी रहीम ने तीनों गोल दागे।भारतीय टीम मैच में 0-2 से पीछे रहने के बाद जोरदार वापसी की और मैच को ड्रॉ पर रोक दिया। भारत ने इससे पहले सुपर 4 के अपने पहले मुकाबले में जापान को 2-1 से हराया था। सुपर 4 में भारत को अब मंगलवार को कोरिया के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेलना है। अन्य मैच में कोरिया ने जापान को 3-1 से हरा दिया। कोरिया ने अपने पहले मैच में मलेशिया से 2-2 से ड्रॉ खेला था।मैच का पहला और दूसरा क्वार्टर मलेशिया के पक्ष में रहा। पहले क्वार्टर में 12वें मिनट में और दूसरे क्वार्टर में 21वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को रहीम ने गोल में बदलकर टी को 2-0 की बढ़त दिलाई। तब तक भारतीय टीम के खिलाड़ी दबाव में थे और वह गोल के मौकों को भुनाने में सफल नहीं रहे।

हॉफ टाइम के बाद भारतीय कोच सरदार सिंह ने पवन राजभर को मैदान पर उतारा। इसके बाद मैच का रुख बदलते हुए मलेशिया के अवसर समाप्त करना शुरू कर दिए। तीसरे क्वार्टर में भारत ने वापसी करते हुए 32वें मिनट में विष्णुकांत ने एक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया।चौथे क्वार्टर में 1-2 से पीछे चल रहे भारत ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के 53वें मिनट में एसवी सुनील ने गोल करके मुकाबले को 2-2 पर ला दिया। इसके दो मिनट बाद ही संजीप जेस ने पेनाल्टी कॉर्नर का लाभ उठाते हुए भारत की लीड को 3-2 कर दिया। गोल होते ही मलेशिया ने मुकाबले में वापसी की और मैच के 56वें मिनट में ही रहीम ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील किया, जिससे मैच 3-3 पर बराबर हो गया।

541330cookie-checkभारत और मलेशिया के बीच बराबरी पर समाप्त हुआ मैच
Artical

Comments are closed.

Netflix की ये 5 सीरीज़ आपका भी घुमा देगी दिमाग, थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर हैं ये कहानियां     |     Bihar News : राजधानी में महिला बैंककर्मी ने अधिकारी पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जबरन शराब भी पिलाया     |     Kanpur: चार दिन के प्रवास के बाद संघ प्रमुख भागवत एनई से अलीगढ़ रवाना     |     Adi Kailash Yatra 2025 Villagers Opposed Shuttle Service From Jolingkong To Parvati Sarovar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dead Body Of A Youth Found In The River – Damoh News     |     Husband Killed His Wife Who Was Becoming A Hindrance In His Love Affair In Ajmer News Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     झज्जर में युवक किडनैप: स्कॉर्पियों में आए नकाबपोशों ने पहले युवक को पीटा, जबरन गाड़ी में बैठकर ले गए साथ     |     Jairam Thakur On Cm Sukhu Advertisement More Than Two Crores To National Herald Newspaper Against The Rules – Amar Ujala Hindi News Live – Jairam Thakur:नेता प्रतिपक्ष बोले     |     MI vs SRH Live Score: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, गेंदबाजी करने का लिया फैसला     |     बेटी से महज 5 साल बड़ी है हीरोइन, इस 54 साल के सुपरस्टार ने दिए ऐसे सीन्स कि चौंक गए फैन्स     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088