हेडलाइंस
Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला - Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव - Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद - Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested Maihar News: Suspicious Death Of The Superintendent Of The Tribal Ashram School, Duarian - Madhya Pradesh News Bhiwadi Crackdown: Two Illegal Firecracker Units Sealed, 315 Industrial Units Inspected - Kotputli-behror News गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली - Bhau Gang Member Arrested In Rohtak IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नहीं मिलेगा बुमराह को रेस्ट, प्लेइंग XI को लेकर सितांशु कोटक ने दिया हिंट Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल home remedies to remove rust from iron bucket: लोहे की बाल्टी पर लग गए हैं दाग धब्बे, तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में लोटेगी पुरानी चमक

भारत की समृद्धि में महत्वपूर्ण साझेदार होगा अमेरिका : राजदूत संधू

वॉशिंगटन । अमेरिका में भारतीय़ राजनयिक तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि भारत समृद्धि की शीर्ष ऊंचाइयों पर पहुंचने की मंशा रखता है और अमेरिका अगले 25 वर्षों में उसकी यात्रा में महत्वपूर्ण साझेदार होगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका की साझेदारी दोनों देशों तथा दुनिया के लिए सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक बनगी है। संधू ने कहा, ‘चूंकि भारत सकारात्मक प्रगति कर रहा है तो हमें भविष्य की पीढ़ियों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और काम करना पड़ेगा। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपील की है। । । अगले 25 वर्षों का सफर एक नए भारत का निर्माण करेगा। इस ‘अमृत काल’ का लक्ष्य समृद्धि की नयी ऊंचाइयों पर पहुंचना है।’ उन्होंने सोमवार को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर इंडिया हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘अमेरिका इस यात्रा में भारत के लिए एक अहम साझेदार होगा।’
संधू ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति बाइडन की अगुवाई में भारत-अमेरिका संबंध दोनों देशों के लिए तथा दुनिया के लिए सबसे अहम संबंधों में से एक बन गए हैं। हम वैश्विक शांति, स्थिरता और मानव विकास के लिए लगातार, मिलकर काम कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में भारतीय प्रवासी समुदाय एक अहम स्तंभ बना रहेगा। इस कार्यक्रम में कुचिपुड़ी, ओडिशी, कत्थक और भरतनाट्यम समेत भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय मूल के छात्रों ने भाग लिया। अटलांटा, ह्यूस्टन, शिकागो, न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को में अन्य भारतीय वाणिज्य दूतावास में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

756900cookie-checkभारत की समृद्धि में महत्वपूर्ण साझेदार होगा अमेरिका : राजदूत संधू
Artical

Comments are closed.

Kanpur:एचबीटीयू के अंतिम वर्ष के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत, साथियों ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला – Kanpur: A Final-year Hbtu Student Died Under Suspicious Circumstances     |     IAS Transfer: दो राज्यों में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, 7 आईएएस अफसरों को मिला नया पदभार, आदेश जारी     |     Uttarakhand:दोहरी पेंशन लेने वाले पूर्व कर्मचारियों से होगी वसूली, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव – Uttarakhand News Recovery Will Be Made From Former Employees Who Took Double Pension     |     अस्पताल से नवजात चोरी: आरोपी महिला ने बच्चे की मां से दोस्ती बढ़ाकर की वारदात, दो गिरफ्तार, मासूम सकुशल बरामद – Newborn Stolen From Delhi Hospital Two Accused Including Woman Arrested     |     Maihar News: Suspicious Death Of The Superintendent Of The Tribal Ashram School, Duarian – Madhya Pradesh News     |     Bhiwadi Crackdown: Two Illegal Firecracker Units Sealed, 315 Industrial Units Inspected – Kotputli-behror News     |     गोगा हत्याकांड:रोहतक में पकड़ा गया भाऊ गैंग का गुर्गा, पुलिस एकनकाउंटर में हुआ घायल; पांव में लगी गोली – Bhau Gang Member Arrested In Rohtak     |     IND vs NED: नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नहीं मिलेगा बुमराह को रेस्ट, प्लेइंग XI को लेकर सितांशु कोटक ने दिया हिंट     |     Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: तुलसी-मिहिर का सच बना बर्बादी का कारण, बाप जी का हाल हुआ बेहाल     |     home remedies to remove rust from iron bucket: लोहे की बाल्टी पर लग गए हैं दाग धब्बे, तो अपनाएं ये टिप्स, मिनटों में लोटेगी पुरानी चमक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088