50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Minor Girl Student Murder Case After Abused Government Teachers Absconding Saran Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित Omkareshwar Devansh Narmada Drowning Incident 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi's Wedding - Kota News IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken - Amar Ujala Hindi News Live मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री

भारत के ये 5 शहर राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं, जानिए इनके पीछे की दिलचस्प कहानियां

भारत के ये 5 शहर राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं, जानिए इनके पीछे की दिलचस्प कहानियां

भारत एक ऐसा देश है जहां हर जगह का कोई न कोई ऐतिहासिक या पौराणिक महत्व जरूर होता है। लेकिन कुछ शहरों के नाम ऐसे भी हैं जो आपको हैरान कर सकते हैं, क्योंकि उनके पीछे की कहानी राक्षसों से जुड़ी है। गर्मियों में अगर आप कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये शहर आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल हो सकते हैं, क्योंकि इनकी कहानियां जितनी पुरानी हैं, उतनी ही रोचक भी।

भारत में बहुत से शहरों का नाम धार्मिक और पौराणिक घटनाओं से जुड़ा है। लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जो राक्षसों के नाम से पहचानी जाती हैं। ये नाम केवल कहानी तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आज भी इन शहरों में उन राक्षसों से जुड़ी मान्यताएं और स्थल मौजूद हैं।

1. मैसूर भी इसमें शामिल

मैसूर शहर का नाम राक्षस महिषासुर के नाम पर पड़ा है, जिसे देवी चामुंडेश्वरी ने मारा था। पौराणिक मान्यता के मुताबिक, महिषासुर एक बहुत ताकतवर राक्षस था जो देवताओं को परेशान करता था। चामुंडा देवी ने उसका वध किया और उसी जगह को महिषा-ऊरु यानी महिषासुर का शहर कहा जाने लगा। बाद में यही नाम बदलकर मैसूर हो गया। 2014 में इसका नाम आधिकारिक रूप से मैसुरु रखा गया।

2. जालंधर का भी नाम

पंजाब का जालंधर शहर असुर जलंधर के नाम पर है। पौराणिक कथा के अनुसार, जलंधर बहुत ही शक्तिशाली राक्षस था, जिसकी पत्नी वृंदा का पतिव्रता धर्म इतना मजबूत था कि खुद भगवान विष्णु भी उसे सीधे मार नहीं पाए। बाद में भगवान विष्णु ने छल से वृंदा का सतीत्व भंग किया, जिससे जलंधर कमजोर हुआ और मारा गया। आज जालंधर शहर पंजाब का बड़ा औद्योगिक केंद्र है, लेकिन इसकी कहानी आपको पुराने समय की झलक देती है।

3. गया भी इनमें शामिल

बिहार का गया शहर असुर गयासुर से जुड़ा हुआ है। कहा जाता है कि गयासुर ने ईश्वर से वरदान मांग लिया था कि जहां भी उसका शरीर रखा जाए, वो जगह पवित्र हो जाएगी। बाद में जब देवताओं ने उसका शरीर वहीं स्थिर कर दिया तो वह जगह गया कहलाने लगी। यही वजह है कि गया को पिंडदान के लिए सबसे पवित्र स्थानों में गिना जाता है और हर साल हजारों लोग अपने पितरों की शांति के लिए यहां आते हैं।

4. पलवल भी शामिल

हरियाणा का पलवल शहर प्राचीन समय में पलंबपुर कहलाता था। इसका नाम राक्षस पलंबासुर के नाम पर रखा गया था, जिसे भगवान बलराम ने मारा था। पलंबासुर काफी ताकतवर असुर था जो पूरे क्षेत्र में तबाही मचा रहा था। उसके अंत के बाद इस क्षेत्र को पलंबपुर कहा गया, जो धीरे-धीरे पलवल बन गया। आज पलवल एक प्रमुख रेलवे स्टेशन और हरियाणा का अहम हिस्सा है।

5. तिरुचिरापल्ली भी आता है

तमिलनाडु का तिरुचिरापल्ली शहर राक्षस थिरिसिरन के नाम पर पड़ा है। थिरिसिरन एक ऐसा असुर था जिसने भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। कहा जाता है कि उसकी भक्ति इतनी मजबूत थी कि शिव ने उसे दर्शन दिए और वरदान भी दिया। उस दौर में इसे थिरि-सिकरपुरम कहा जाता था, जो कालांतर में तिरुचिरापल्ली बन गया। यह शहर आज तमिलनाडु का सांस्कृतिक और शैक्षिक केंद्र है।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News न्यूज़ नहीं करता।

2718630cookie-checkभारत के ये 5 शहर राक्षसों के नाम पर रखे गए हैं, जानिए इनके पीछे की दिलचस्प कहानियां
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Minor Girl Student Murder Case After Abused Government Teachers Absconding Saran Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित     |     Omkareshwar Devansh Narmada Drowning Incident 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi’s Wedding – Kota News     |     IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास     |     Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा     |     पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज     |     Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken – Amar Ujala Hindi News Live     |     मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088