50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Bihar News : Minor Girl Student Murder Case After Abused Government Teachers Absconding Saran Bihar Police - Amar Ujala Hindi News Live Kanpur: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित Omkareshwar Devansh Narmada Drowning Incident 2025 - Amar Ujala Hindi News Live Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi's Wedding - Kota News IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W - Amar Ujala Hindi News Live Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken - Amar Ujala Hindi News Live मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में दर्ज की गई 2.06 अरब डॉलर की गिरावट, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी घटी


forex reserves of india, forex reserves, foreign exchange reserves, us dollar, rbi, reserve bank of

Photo:FREEPIK सितंबर, 2024 में 704.89 अरब डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था विदेशी मुद्रा भंडार

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में दो हफ्तों से जारी तेजी पर इस हफ्ते विराम लग गया। 2 मई को खत्म हुए हफ्ते में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.06 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के साथ विदेशी मुद्रा भंडार 686.06 अरब डॉलर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। बताते चलें कि इससे एक हफ्ते पहले, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 688.13 अरब डॉलर हो गया था। जबकि, उससे भी एक हफ्ते पहले यानी 18 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते में मुद्रा भंडार में 8.31 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद ये 686.14 अरब डॉलर हो गया था।

सितंबर, 2024 में 704.89 अरब डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था विदेशी मुद्रा भंडार

सितंबर, 2024 के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर के लाइफटाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद से ही मुद्रा भंडार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2 मई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां 51.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 581.18 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

भारत के गोल्ड रिजर्व में भी दर्ज की गई गिरावट

इसके साथ ही, समीक्षाधीन सप्ताह में भारत के स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) की वैल्यू 2.54 करोड़ डॉलर घटकर 81.82 अरब डॉलर रह गई। विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3 करोड़ डॉलर घटकर 18.56 अरब डॉलर रह गया। केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 30 लाख डॉलर घटकर 4.51 अरब डॉलर रह गया। 

Latest Business News





Source link

2719090cookie-checkभारत के विदेशी मुद्रा भंडार में दर्ज की गई 2.06 अरब डॉलर की गिरावट, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी घटी
Artical

Comments are closed.

Bihar News : Minor Girl Student Murder Case After Abused Government Teachers Absconding Saran Bihar Police – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kanpur: चित्रकूट-जबलपुर एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा, कई ने यात्रा की स्थगित     |     Omkareshwar Devansh Narmada Drowning Incident 2025 – Amar Ujala Hindi News Live     |     Kota: Bjp Unique Protest Against Questioning Operation Sindoor Sends Yellow Clothes For Rahul Gandhi’s Wedding – Kota News     |     IPL में पहली बार किसी टीम ने किया ऐसा, एक ही सीजन में इतनी बार बना दिए 200+ रन; रचा इतिहास     |     Bihar Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत, एक घायल; जानें कैसे हुआ हादसा     |     पुलिस टीम पर हमला: हिरासत में लिए आरोपियों को छुड़ाया, प्रधान सहित छह गिरफ्तार, 25 से 30 पर रिपोर्ट दर्ज     |     Mp Weather Today: Rain And Hailstorm Continues In Madhya Pradesh, There Will Be Rain During Nautapa As Well, W – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan Weather: Life Disrupted Due To Storm In Jodhpur Chittorgarh Sriganganagar, Electricity Poles Broken – Amar Ujala Hindi News Live     |     मलेशिया मास्टर्स टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे श्रीकांत, शानदार अंदाज में मारी एंट्री     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088