नई दिल्ली। देश को आज 15वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। सांसदों के वोटों में द्रौपदी मुर्मू ने मोर्चा जीत लिया है। मुर्मू को सांसदों के 540 वोट मिले हैं। विरोधी दल के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को सिर्फ 208 ही वोट मिले। द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में NDA द्वारा घोषित प्रस्ताव को पार्टी का पूरा समर्थन है … मुझे यकीन है कि उनका कार्यकाल बहुत सफल होगाराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी मंत्रिपरिषद के वरिष्ठ सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा उनसे मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्यमंत्री प्रल्हाद जोशी, राज्यसभा में सदन के नेता पीयूष गोयल भी जीत की बधाई देने मुर्मू से मिलने जाएंगे।मोदी लोकसभा में सदन के नेता हैं।राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से है। मतगणना के शुरुआती दौर में मुर्मू ने बढ़त बना ली है और उनकी जीत निश्चित मानी जा रही है।


Comments are closed.