50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा: पुराने आवेदन रद्द, पद घटे, उमंग सिंघार ने सरकार पर लगाया युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप Vinfast India and BatX Energies Signs Landmark Agreement for High Voltage Battery Recycling and Repurposing Sony India Launches Second-generation Flagship Alpha™ 1 II Full-Frame Camera Farmley to Host 2nd Edition of Indian Healthy Snacking Summit at Bharat Mandapam Bihar News: मंत्री के कार्यक्रम में शराब के नशे में था मत्स्य पदाधिकारी; डीएम के आदेश पर गिरफ्तार Lucknow: 12 साल से कर रहे थे लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा, 50 हजार रुपये में बेचते थे, गिरोह का पर्दाफाश Uttarakhand Weather News Update Yellow Alert For Rain Today - Amar Ujala Hindi News Live Jnu Students Union's Indefinite Hunger Strike Enters 15th Day - Amar Ujala Hindi News Live Indore: इंदौर में बिना बूंदों के आया सावन, सजे शिवालय, भक्त पहुंचे पूजा अर्चना करने Jalore: Notice To 2 Former Municipal Presidents Regarding Master Plan 2041 In Bhinmal - Jalore News

भारी वर्षा से जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में नदियां उफान पर, कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति

भुवनेश्वर । ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी वर्षा की वजह से राज्य से बहने वाली नदियां उफान पर हैं। इसकी वजह से दोनों राज्यों के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ओडिशा के हाटी नदी में तेज वर्षा के कारण कालाहांडी जिले के जूनागढ़ ब्लॉक में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। वहीं, पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जगतसिंहपुर जिले के देवी नदी का जलस्तर बढ़ जाने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में उझ नदी में बाढ़ जैसी स्थिति बनी है। क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में बारिश के कारण नदियों का बहाव तेज हुआ है।
भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा में आज और कल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। यहां के कई जिलों में भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई गई है। आईएमडी ने जम्मू-कश्मीर में भी तेज से व्यापक वर्षा होने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमान है। दरअसल दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिमी एवं पूर्वी राजस्थान में सक्रिय है। वहीं, उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बौछारें दर्ज हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर में अगले तीन दिनों तक बौछारें पड़ सकती हैं।
केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक आज असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही  पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों में बारिस के आसार हैं। गुजरात, कोंकण रीजन और गोवा में भी बारिश का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक एक नया मौसमी सिस्टम बनने से ओडिशा, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

756390cookie-checkभारी वर्षा से जम्मू-कश्मीर और ओडिशा में नदियां उफान पर, कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति
Artical

Comments are closed.

MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर भर्ती परीक्षा: पुराने आवेदन रद्द, पद घटे, उमंग सिंघार ने सरकार पर लगाया युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप     |     Vinfast India and BatX Energies Signs Landmark Agreement for High Voltage Battery Recycling and Repurposing     |     Sony India Launches Second-generation Flagship Alpha™ 1 II Full-Frame Camera     |     Farmley to Host 2nd Edition of Indian Healthy Snacking Summit at Bharat Mandapam     |     Bihar News: मंत्री के कार्यक्रम में शराब के नशे में था मत्स्य पदाधिकारी; डीएम के आदेश पर गिरफ्तार     |     Lucknow: 12 साल से कर रहे थे लड़कियों की खरीद फरोख्त का धंधा, 50 हजार रुपये में बेचते थे, गिरोह का पर्दाफाश     |     Uttarakhand Weather News Update Yellow Alert For Rain Today – Amar Ujala Hindi News Live     |     Jnu Students Union’s Indefinite Hunger Strike Enters 15th Day – Amar Ujala Hindi News Live     |     Indore: इंदौर में बिना बूंदों के आया सावन, सजे शिवालय, भक्त पहुंचे पूजा अर्चना करने     |     Jalore: Notice To 2 Former Municipal Presidents Regarding Master Plan 2041 In Bhinmal – Jalore News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088