हेडलाइंस
Meta में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, मार्क जुकरबर्ग ने दिए संकेत, AI खाएगा हजारों की नौकरी भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्रालय ने 'बातचीत बंद' होने वाले दावे का किया खंडन पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage - Bihar News पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल - Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh Uttarakhand:वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य - Growing Challenge Of Forest Fires 73 Incidents In 27 Days Forests Ablaze In Kumaon Uttarak... Rs 2.53 Lakh Looted In Road Accident, 5 Arrested2.01 Lakh Cash, Goods Worth Rs 11 Lakh Including - Madhya Pradesh News Ips Transfers In Rajasthan Amidst Cloud Of Complaints; Mamta Gupta Appointed Jaipur Dig, Togus Becomes Dig - Jaipur News

मंत्री प्रद्युमन ने सुबह सुबह लोगों के घर जाकर उनका हाल जाना

ग्वालियर. ऊर्जामंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं. मंत्री प्रद्युमन ने सुबह चार बजे अपने इलाके में जाकर घर घर कुंडी खड़काई. लोगों ने दरवाजे खोले तो मंत्री ने पूछा कि नलों में पानी आ रहा है या नहीं. सीवर की नियमित सफाई होती है या नहीं. नींद से जागे लोग अपने विधायक मंत्री प्रधुम्न को देखकर खुश हुए. साथ ही बेहतर पानी मिलने की बात बताई. हालांकि जिन लोगों ने इसको लेकर असंतुष्टि जताई और इसकी शिकायत की तो मंत्री तोमर ने रात में तत्काल अधिकारियों को मौके पर बुलाया. साथ ही समस्या का निराकरण खड़े-खड़े करने के निर्देश दिए. अपने इलाके में आठ किलोमीटर पैदल चलकर मंत्री ने व्यस्थाओं का जायजा लिया और लोगों का हाल जाना.उर्जामंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कई बार वह अलग-अलग अंदाज में जनता के बीच पेश हो चुके हैं. ऊर्जामंत्री भोपाल से चलकर शनिवार सुबह पौने चार बजे ग्वालियर पहुंचे थे. ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मंत्री प्रधुम्न अपने बंगले जाने के बजाए जनता का हाल जानने निकल पड़े. ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने बहोड़ापुर पहुंचे और वहां से पैदल निकल पड़े. मंत्री ने सुबह 4 बजे पेयजल व्यवस्था, सीवर, सफाई का जायजा लिया. मंत्री ने घरों का दरवाजा खटखटाकर लोगों से पेयजल का हाल जाना. लोगों ने पानी की व्यवस्था को बेहतर बताया.मंत्री प्रधुम्न सिंह पैदल चलकर रामा जी का पुरा, टिल्लू बाबा की पहाड़ी, माता बाली खो, कड़े बाबा, गिर्राज मंदिर, काली माता का मंदिर, रामा जी की पुलिया पहुंचे. मंत्री ने करीब आठ किलोमीटर पैदल चलकर जनता का हाल जाना. इस दौरान सड़कों, गलियों में सीवर और सफाई बदहाल मिली. लोगों ने मंत्री से शिकायतें की. मंत्री ने गलियों में देखा तो वहां गंदगी मिलने पर मंत्री ने अफसरों को बुला कर फटकार लगाई.जिस पर अफसरों ने निगम अमले को बुलाया और फौरन सफाई करवाई.

515450cookie-checkमंत्री प्रद्युमन ने सुबह सुबह लोगों के घर जाकर उनका हाल जाना
Artical

Comments are closed.

Meta में फिर शुरू होगा छंटनी का दौर, मार्क जुकरबर्ग ने दिए संकेत, AI खाएगा हजारों की नौकरी     |     भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, वाणिज्य मंत्रालय ने ‘बातचीत बंद’ होने वाले दावे का किया खंडन     |     पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान     |     पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना     |     Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News     |     Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage – Bihar News     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल – Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh     |     Uttarakhand:वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य – Growing Challenge Of Forest Fires 73 Incidents In 27 Days Forests Ablaze In Kumaon Uttarakhand News     |     Rs 2.53 Lakh Looted In Road Accident, 5 Arrested2.01 Lakh Cash, Goods Worth Rs 11 Lakh Including – Madhya Pradesh News     |     Ips Transfers In Rajasthan Amidst Cloud Of Complaints; Mamta Gupta Appointed Jaipur Dig, Togus Becomes Dig – Jaipur News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088