हेडलाइंस
Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी - Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा - Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance - Balotra News IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट 'लायन', कंटेस्टेंट को लगाई फटकार भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम मध्य प्रदेश में बिना परमिट दौड़ रही बसों पर बड़ा एक्शन, 16 फरवरी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जांच अभियान हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की लंबी छलांग, फिर भी वीजा-फ्री एंट्री देने वाले देश हुए कम February 4 talks constructive: Ladakh chief secretary | India News

मठपारा के बेजा कब्जाधारियों पर नहीं होगी बेदखली की कार्यवाही-कलेक्टर कुन्दन कुमार

अम्बिकापुर :  कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा है कि नगर निगम अम्बिकापुर अंतर्गत मठपारा के बेजा कब्जाधारियों पर बेदखली की कार्यवाही नहीं होगी। जिला  प्रशासन द्वारा राजस्व एवं नगर निगम की टीम के माध्यम से वर्तमान में मठपारा में लोग कहां से वे कब से आकर रह रहे है इसकी सर्वे की जा रही है ताकि जो लोग शासन की योजनाओं से वंचित हैं उन्हें लाभ मिल सके। कलेक्टर ने मंगलवार को आयोजित जनचौपाल में मठपारा से आए लोगों की समस्या का निराकरण करते हुए उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने जिन मकानों के बिजली कनेक्शन काटे गए थे उन्हें तत्काल जोड़ने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। जनचौपाल में सुभाषनगर निवासी दिव्यांग अखिलेश तिवारी, कतकालो के महेश्वर लकड़ा व रामधनी एक्का को ट्राइसिकल दिया गया। इसके साथ ही दृष्टिबाधित दिव्यांग गौतम, पार्वती को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड तथा जनधन खाता का पासबुक भी प्रदान किया गया। इसी प्रकार बतौली निवासी परित्यक्ता श्रीमती सरस्वती साहू को भी तत्काल राशनकार्ड मिला।
नन्ही अहाना का होगा ईलाज- अम्बिकापुर जनपद के ग्राम बढ़नीझरिया निवासी श्री रमाशंकर पंडों की तीन माह की पुत्री अहाना को ऑपरेशन एवं ईलाज के लिए चिरायु कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत 10 लाख रुपये सहायता राशि दी जाएगी। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अहाना के ईलाज हेतु रायपुर आने-जाने के लिए परिजनों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करने के भी निर्देश दिए। अहाना के परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों के अनुसार अहाना को लिवर में समस्या है जिसके उपचार के लिए ऑपरेशन की जरूरत है तथा करीब 10 लाख रुपये खर्च बताया है।
दिव्यांगों को मिलेगी व्हील चेयर की सुविधा- कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने जनचौपाल में आने वाले दिव्यांगों को आवेदन लेकर  समक्ष उपस्थित होने में सुविधा प्रदान करते हुए दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिसके अनुपालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनचौपाल में अस्थिबाधित दिव्यांगों के लिए तत्काल व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया। कलेक्टर ने जनचौपाल में आने वाले लोगों के लिए आवेदन तैयार करने की सुविधा प्रदान करने हेतु पंजीयन काउंटर के पास कम्प्यूटर सिस्टम व ऑपरेटर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनचौपाल में मिले आवेदनों में से अधिकांश का समाधान जनचौपाल में ही करें तभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा राहत मिलेगी। उन्होंने राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण के एस.डी.एम. एवं तहसीलदार को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह, वनमंडलाधिकारी श्री पंकज कमल, नगर पालिक निगम की आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर श्री ए.एल. धु्रव सहित समस्त एस.डी.एम., तहसीलदार तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

699170cookie-checkमठपारा के बेजा कब्जाधारियों पर नहीं होगी बेदखली की कार्यवाही-कलेक्टर कुन्दन कुमार
Artical

Comments are closed.

Bihar News: जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे चले, ईंट-पत्थर फेंके गए; तीन लोग गंभीर घायल     |     महाशिवरात्रि:बरेली में आज रात नौ बजे से भारी वाहनों की नो एंट्री, रोडवेज बसें भी डायवर्ट; एडवाइजरी जारी – Traffic Diversion In Bareilly On Mahashivratri     |     Ias Transfer:रातोंरात 11 आईएएस बदले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा – Mp Government Transfers 11 Ias Officers List Major Changes In Health And Forest Departments     |     Drinking Water Crisis In Balotra: Elderly Man Climbs On Tank, Stirs Up, Agitation Ends After Written Assurance – Balotra News     |     IND vs PAK मैच से एक दिन पहले होगा अभिषेक शर्मा का फिटनेस टेस्ट, माता-पिता पहुंचे कोलंबो     |     The 50: अरबाज पटेल-प्रिंस नरूला के बीच हुई हाथापाई, भड़के होस्ट ‘लायन’, कंटेस्टेंट को लगाई फटकार     |     भगवान शिव के 108 नाम और उनका अर्थ क्या है, रख सकते हैं अपने बच्चों के नाम     |     मध्य प्रदेश में बिना परमिट दौड़ रही बसों पर बड़ा एक्शन, 16 फरवरी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी जांच अभियान     |     हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट की लंबी छलांग, फिर भी वीजा-फ्री एंट्री देने वाले देश हुए कम     |     February 4 talks constructive: Ladakh chief secretary | India News     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088