50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के आवास की घटना, लोगों को लोन दिलाता था

बैतूल:  फाइनेंस कंपनी से लोगों को लोन दिलवाने वाले एक युवक का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला, घटना सारणी के शॉपिंग सेंटर के पास मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के आवास में हुई, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।युवक विवेक मालवीय (26) का शव उसी के घर मे फांसी पर झूलता मिला था। परिजन उसे फंदे से उतारकर मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के क्षेत्रीय चिकित्सालय ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एएसआई रामेश्वर सिंह ने बताया कि विवेक ने नाइलोन की रस्सी से फांसी लगाई थी। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए घोड़ाडोंगरी अस्पताल भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।सूचना पर टीआई रत्नाकर हिंग्वे अस्पताल पहुंचे और परिजनों व मृतक के दोस्तों से पूछताछ की। हिंग्वे ने बताया कि मृतक लोगों को फाइनेंस कम्पनियों से लोन दिलाने का काम करता था। उसके खर्च बहुत थे, जबकि आमदनी सीमित थी। बताया जा रहा है कि विवेक मालवी कर्ज में भी डूबा था, जिस पर कर्ज चुकाने का भारी दबाव था। संभवत इसी वजह से विवेक ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। पुलिस ने मौके से विवेक का मोबाइल जब्त कर लिया है। जिसकी सीडीआर निकालने पर सच सामने आ सकता है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया। उसके पिता पावर जनरेटिंग कम्पनी में कर्मचारी है, वे लकवाग्रस्त भी है। रात को विवेक ने उन्हें ड्यूटी से घर भी पहुंचाया था। उसकी आत्महत्या से परिवार सदमे में है।

600730cookie-checkमध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के आवास की घटना, लोगों को लोन दिलाता था
Artical

Comments are closed.

Election Commission to link voter rolls to birth & death database | India News     |     Bihar: Fir Lodged Against Six Bihar Police And Sho Demanded Bribe Implicating False Liquor Case Khagaria Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sub Inspector Harassed Colleague Female Inspector – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Special Monitoring Of Food Items In Hotels, Dhabas And Restaurants – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News Locks Of Five Empty Houses Broken In One Night Theft Worth Lakhs At Two Places – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Big Theft Of Kanod Revealed In 48 Hours, Three Accused Arrested – Rajasthan News     |     Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन     |     IPL 2025: BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, गेंदबाजों को होगा जबरदस्त फायदा     |     Garena Free Fire MAX के वर्किंग Redeem Codes, फ्री में दिलाएंगे Room Cards और Gloo Wall     |     पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तस्कर…     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088