अर्जुन कपूर आज अपना 37वां जन्मदिन मलाइका के साथ दुनिया के सबसे रोमांटिक शहर पेरिस में मना रहे हैं। दोनों कुछ दिनों पहले ही पेरिस में जन्मदिन मनाने के लिए रवाना हो गए थे। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की हैं।अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दोनों का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। सेलिब्रिटी के साथ ही फैंस भी अर्जुन और मलाइका की तस्वीरों को पसंद कर रहे हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शुरुआत में दोनों इस बात को नहीं मानते थे, लेकिन अब खुलकर अपने प्यार का इजहार करते हैं। अर्जुन कपूर की फिल्म ‘एक विलेन 2’ 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, वह आसमान भारद्वाज की ‘कुत्ते’ और अजय बहल की ‘लेडीकिलर’ में भी नजर आएंगे।

Comments are closed.