हेडलाइंस
Bihar News:सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 'ऑपरेशन मुस्कान' में 43 गुम मोबाइल वापस हुए मालिकों को - Saharsa Police Operation Muskaan 43 Stolen Lost Mobile Recovered Up:राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत, बहन की तरफ से दर्ज केस में अंतरिम रोक - Up: Raja Bhaiya's Wife Bhanvi Singh Gets Relief From High Court, Interim Stay In Case Filed By Sister Right to Disconnect Bill 2025: India Reopens the Work-Life Balance Debate | India News Delhi News: लियोनेल मेसी के लिए राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त Mp News:बांग्लादेश की व्यथा पर Mcu की पहल का विमोचन कल, छात्रों ने किया गहन शोध, मानवीय पीड़ा का दस्तावेजीकरण - Mp News: Mcu's Initiative On The Plight Of Bangladesh To Be Launched Tomorrow; Students ... Mercy Petition:राष्ट्रपति ने मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका की खारिज, 2012 की है घटना - President Droupadi Murmu Rejected Mercy Petition Of Ravi Ashok Ghumare मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे सबसे तेज भारतीय सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली नई हॉरर थ्रिलर, ओटीटी पर आते ही बरपाने लगी 'भय', किया सबका सफाया Haryana:मंत्री अनिल विज की कार को एसटीएफ जवान ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, केस दर्ज - Minister Anil Vij Car Was Hit By An Stf Jawan Himachal News:दिल्ली में वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - Cm Sukhvinder Singh Sukhu Participated In National Congress Delhi Rally

महंगाई की उच्च दर से राहत की कोई उम्मीद नहीं, करोड़ों लोग आने वाले हैं गरीब रेखा के नीचे: आईएमएफ

नई दिल्ली । कोरोना महामारी के बाद महंगाई के सितम ने दुनिया भर की अर्थव्यवस्थाओं के लिए मुश्किल हालात पैदा कर दिए हैं। वैश्विक आर्थिक मंदी का खतरा सिर पर मंडरा रहा है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रमुख क्रिस्टालिना जियॉर्जिएवा ने महंगाई को लेकर एक ऐसी चेतावनी दी है, जो दुनिया भर के नीति-नियंताओं के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। उन्होंने साफ कहा कि अगला साल यानी 2023 भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं होने वाला है और अभी दशकों के उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई के कारण दुनिया भर में करोड़ों लोग गरीबी के शिकंजे में फंसने वाले हैं।
आईएमएफ की मैनेजिंग डाइरेक्टर ने एक ब्लॉग पोस्ट ये चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह साल ही कम चुनौतियों वाला नहीं है, लेकिन अगले साल चुनौतियां और गंभीर हो जाएंगी। जियॉर्जिएवा ने पोस्ट में कहा कि दुनिया को हाल-फिलहाल महंगाई की उच्च दर से राहत मिलने की कोई उम्मीद दिखाई नहीं दे रही है। दुनिया पहले से कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन जंग की दोहरी चुनौती का सामना कर रही है। इस बीच महंगाई की मार ने मंदी का जोखिम बढ़ा दिया है।
उन्होंने कहा कि चिंता की सबसे बड़ी बात दुनिया भर में महंगाई की उच्च दर है। पूर्वी यूरोप में जारी लड़ाई ने इसे और बढ़ाया है। इससे पहले आईएमएफ ने अप्रैल 2022 में जारी इकोनॉमिक आउटलुक में कहा था कि पहले से उच्च स्तर पर पहुंची महंगाई लंबे समय तक परेशान करने वाली है। आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, साल 2022 के दौरान विकसित अर्थव्यवस्थाओं में महंगाई की दर 5.7 फीसदी रह सकती है, जबकि विकासशील देशों  में यह दर बढ़कर 8.7 फीसदी पर पहुंच जाने के अनुमान हैं।
मालूम हो कि भारत और अमेरिका समेत दुनिया के लगभग सारे देश रिकॉर्ड महंगाई से जूझ रहे हैं। भारत में महंगाई की दर में नरमी आने लगी है, लेकिन यह अभी भी कई सालों के उच्च स्तर पर बनी हुई है। जून महीने में थोक महंगाई की दर 15.18 फीसदी रही। यह मई के 15.88 फीसदी की तुलना में कम है। साल भर पहले की तुलना में देखें तो महंगाई अभी भी ठीक-ठाक ऊपर है। जून 2021 में थोक महंगाई की दर 12.07 फीसदी रही थी। यह लगातार तीसरा ऐसा महीना है, जब थोक महंगाई की दर 15 फीसदी के पार रही है।
अप्रैल 2022 में थोक महंगाई की दर बढ़कर 15.08 फीसदी पर पहुंच गई थी। इसके बाद मई में थोक महंगाई ने नया रिकॉर्ड बना दिया था। हालांकि जून में आंकड़ों में कुछ नरमी आने से राहत के संकेत दिख रहे हैं। साल 1998 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है, जब थोक महंगाई की दर 15 फीसदी के पार निकली है। वहीं खुदरा मुद्रास्फीति  जून महीने में 7.01 प्रतिशत रही, जो मई महीने से 0.3 फीसदी कम है। मई में खुदरा महंगाई दर 7.04 फीसदी रही थी। हालांकि खुदरा महंगाई लगातार छठे महीने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के तय लक्ष्य की सीमा से ऊपर है। अप्रैल के महीने में खुदरा मंहगाई दर 7.79 फीसदी रही थी। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका की बात करें तो वहां जून महीने में महंगाई की दर बढ़कर 9.1 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले 41 सालों में सबसे ज्यादा है।

703660cookie-checkमहंगाई की उच्च दर से राहत की कोई उम्मीद नहीं, करोड़ों लोग आने वाले हैं गरीब रेखा के नीचे: आईएमएफ
Artical

Comments are closed.

Bihar News:सहरसा पुलिस की बड़ी कामयाबी, ‘ऑपरेशन मुस्कान’ में 43 गुम मोबाइल वापस हुए मालिकों को – Saharsa Police Operation Muskaan 43 Stolen Lost Mobile Recovered     |     Up:राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह को हाईकोर्ट से मिली राहत, बहन की तरफ से दर्ज केस में अंतरिम रोक – Up: Raja Bhaiya’s Wife Bhanvi Singh Gets Relief From High Court, Interim Stay In Case Filed By Sister     |     Right to Disconnect Bill 2025: India Reopens the Work-Life Balance Debate | India News     |     Delhi News: लियोनेल मेसी के लिए राजधानी में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त     |     Mp News:बांग्लादेश की व्यथा पर Mcu की पहल का विमोचन कल, छात्रों ने किया गहन शोध, मानवीय पीड़ा का दस्तावेजीकरण – Mp News: Mcu’s Initiative On The Plight Of Bangladesh To Be Launched Tomorrow; Students Conducted Extensive Re     |     Mercy Petition:राष्ट्रपति ने मासूम से दुष्कर्म और हत्या के दोषी की दया याचिका की खारिज, 2012 की है घटना – President Droupadi Murmu Rejected Mercy Petition Of Ravi Ashok Ghumare     |     मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले बने दूसरे सबसे तेज भारतीय     |     सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली नई हॉरर थ्रिलर, ओटीटी पर आते ही बरपाने लगी ‘भय’, किया सबका सफाया     |     Haryana:मंत्री अनिल विज की कार को एसटीएफ जवान ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे, केस दर्ज – Minister Anil Vij Car Was Hit By An Stf Jawan     |     Himachal News:दिल्ली में वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू – Cm Sukhvinder Singh Sukhu Participated In National Congress Delhi Rally     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088