हेडलाइंस
अस्त हुए धन के दाता शुक्र, 53 दिनों तक इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, मिलेगी सफलता Shreyas Shibulal Sells Shares of Infosys Limited EC extends SIR timeline in 6 states & UTs | India News IND vs SA: कप्तान सूर्या ने हार के बाद अपने बयान में शुभमन गिल का किया जिक्र, कहा - हम अभिषेक पर निर्भर नहीं रह सकते हैं ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बारे में आराध्या बच्चन को पता है? जवाब जानकर कहेंगे- वाह क्या परवरिश है भारत में इस साल सबसे ज्यादा गूगल हुआ ये चीनी नंबर, जानें क्या है '5201314' का मतलब कालीन पर गिर गया चाय-कॉफ़ी तो घबराएं नही, इन आसान टिप्स से सालों पुराने दाग भी होंगे गायब RBI ने 4 NBFCs का रजिस्ट्रेशन किया कैंसिल, 4 अन्य ने सरेंडर किए सर्टिफिकेट Bihar News:वसूली के आरोप में एएसआई खदेड़ा, सड़क जाम… वायरल वीडियो ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन - Dagaraha Checkpost Asi Assault Illegal Extortion Viral Video Road Block Purnea Police Investigation Weather Update:इस महीने चौथी बार कानपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी - Weather Update: Kanpur Has Been The Coldest State In The Country For The Fourth Time This Month

महराजगंज से कार से गोरखपुर जा रहे थे, रास्ते में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी

गोरखपुर: ये तस्वीर CBI ऑफिसर रुपेश कुमार श्रीवास्तव की है।गोरखपुर में CBI अफसर रुपेश श्रीवास्तव को ट्रक से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई है। यह घटना गुरुवार देर रात उस वक्त हुई, जब CBI ऑफिसर महाराजगंज से अपने गांव से गोरखपुर अपने घर लौट रहे थे। तभी गुलरिहा इलाके के बरगदही के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार का एक हिस्सा पूरी तरह टूट गया।जब तक CBI अफसर और उनका ड्राइवर कुछ समझ पाते, तब तक ट्रक ने दूसरी बार उनकी कार पर टक्कर मारने की कोशिश की, लेकिन कार ड्राइवर की चालाकी से ट्रक का पहिया सड़क पर पड़ी गिट्टी पर पड़ गया और ट्रक पलट गई। जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार अन्य लोग फरार हो गए।कुशीनगर का रहने वाला था ट्रक ड्राइवरसूचना पर SSP डॉ. गौरव ग्रोवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस CBI अफसर की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई है। वहीं, ट्रक ड्राइवर की पहचान कुशीनगर जिले के सुकरौली के रहने वाले बदन कुमार (28) के रुप में हुई। पुलिस ने ड्राइवर का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कई हाई प्रोफाइल केस देख रहे हैं रुपेश श्रीवास्तवCBI अफसर रुपेश श्रीवास्तव बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के चारा घोटाला और रेलवे भर्ती घोटाला, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम सहित कई राज्य और केंद्र सरकार के मंत्रियों के हाई प्रोफाइल केस देख रहे हैं। इतना ही नहीं रुपेश श्रीवास्तव ने ही पी चिदंबरम को गिरफ्तार भी किया था। ऐसे में उन पर जानलेवा हमले के पीछे किसी बड़ी साजिश होने की आशंका जताई जा रही है।ये तस्वीर 21 अगस्त, 2019 की है। सीबीआई अफसर रुपेश श्रीवास्तव ने पी चिदंबरम को शारदा घोटाले में उनके घर से गिरफ्तार किया था।घटना स्थल से जुटाए गए फॉरेंसिक सैंपलSSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि CBI अफसर की तहरीर पर तत्काल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू करा दी गई है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भेजकर सेंपल भी लिए गए हैं। मामला अतिसंवदेनशील है, जिसे देखते हुए हर एक पहलु पर बारीकी से जांच की जा रही है।घटना के पीछे की वजह तलाशने के लिए पुलिस, क्राइम ब्रांच और सर्विसलांस की 6 टीमें लगाई गई हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले की तह में जाकर सबकुछ साफ कर देखी। मैं खुद इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहा हूं।कौन हैं रुपेश श्रीवास्तव?CBI अफसर रुपेश कुमार श्रीवास्तव मूल रुप से महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरालाला के रहने वाले हैं। वे अभी सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टीगेशन (CBI) नई दिल्ली ब्रांच में डिप्टी SP के पद पर में तैनात हैं। इसी महीने वे इंस्पेक्टर से प्रमोट होकर डिप्टी SP बनाए गए हैं। गुरुवार को ही नई दिल्ली से एक दिन की छुट्टी पर घर आए थे। शाम को महराजगंज से गोरखपुर की तरफ आ रहे थे।रुपेश श्रीवास्तव की ने अपनी पढ़ाई गोरखपुर से ही की है। वे स्व.आद्या प्रसाद श्रीवास्तव के बेटे और शहर के तिलक पैथोलॉजी के डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के छोटे भाई हैं

741750cookie-checkमहराजगंज से कार से गोरखपुर जा रहे थे, रास्ते में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी
Artical

Comments are closed.

अस्त हुए धन के दाता शुक्र, 53 दिनों तक इन 3 राशियों पर बरसेगा पैसा, मिलेगी सफलता     |     Shreyas Shibulal Sells Shares of Infosys Limited     |     EC extends SIR timeline in 6 states & UTs | India News     |     IND vs SA: कप्तान सूर्या ने हार के बाद अपने बयान में शुभमन गिल का किया जिक्र, कहा – हम अभिषेक पर निर्भर नहीं रह सकते हैं     |     ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहों के बारे में आराध्या बच्चन को पता है? जवाब जानकर कहेंगे- वाह क्या परवरिश है     |     भारत में इस साल सबसे ज्यादा गूगल हुआ ये चीनी नंबर, जानें क्या है ‘5201314’ का मतलब     |     कालीन पर गिर गया चाय-कॉफ़ी तो घबराएं नही, इन आसान टिप्स से सालों पुराने दाग भी होंगे गायब     |     RBI ने 4 NBFCs का रजिस्ट्रेशन किया कैंसिल, 4 अन्य ने सरेंडर किए सर्टिफिकेट     |     Bihar News:वसूली के आरोप में एएसआई खदेड़ा, सड़क जाम… वायरल वीडियो ने बढ़ाई पुलिस की टेंशन – Dagaraha Checkpost Asi Assault Illegal Extortion Viral Video Road Block Purnea Police Investigation     |     Weather Update:इस महीने चौथी बार कानपुर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी – Weather Update: Kanpur Has Been The Coldest State In The Country For The Fourth Time This Month     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088