महाराष्ट्र में कल होगा फ्लोर टेस्ट, संजय राउत बोले-गलत तरीके से सरकार गिराने की साजिश…यह गैर-कानूनी

महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच कल फ्लोर टेस्ट होगा। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने उद्धव सरकार से गुरुवार को सदन में बहुमत साबित करने को कहा है। राजभवन की ओर से लिखी गई चिट्ठी के मुताबिक, 30 जून को महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी और शाम 5 बजे तक इसे खत्म किया जाएगा।

इस पूरे कार्यवाही का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। इसके मद्देनजर विधानसभा की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हालांकि, शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने इसे कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उनका कहना है कि राज्यपाल की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने को कानून और संविधान के खिलाफ बताया है। उन्होंने राज्यपाल के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख करने की भी बात कही है।

उनका कहना है कि चूंकि 16 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने का मामला पहले से ही कोर्ट में लंबित है, ऐसे में विशेष सत्र बुलाए जाने का आदेश गैर-कानूनी है। इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि फ्लोर टेस्ट से पहले ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि, कल महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में उन्होंने कहा था कि वह इसके लिए तैयार हैं। इधर, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे भी बागी विधायकों के साथ कल फ्लोर टेस्ट के लिए मुंबई आने के लिए तैयार है।

629400cookie-checkमहाराष्ट्र में कल होगा फ्लोर टेस्ट, संजय राउत बोले-गलत तरीके से सरकार गिराने की साजिश…यह गैर-कानूनी
Artical

Comments are closed.

MP Cabinet Decisios: युवाओं को इंटर्नशिप, जिलों को स्पेशल पैकेज, चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ की नियुक्ति सहित कई प्रस्तावों पर लगी मुहर     |     South Tamil Nadu First: Nonsurgical Interventional Radiology Therapy Successfully Treats Uterine Fibroids at Kauvery Hospital, Tirunelveli     |     India Poised to Become a Global Manufacturing Hub for Smart Protein Processing Equipment, Finds Landmark GFI India and NIFTEM-T Study     |     Salesforce Supercharges Impact: Launches Agentic AI Accelerator for Indian Nonprofits     |     iKure Hosts Global Healthcare Workshop in Kolkata, Announces Japan Partnership and Healthcare Living Lab     |     Bisleri International Partners with Observer Research Foundation to Launch Report on Water Governance at Raisina Dialogue 2026     |     Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval     |     Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve     |     Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building     |     Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088