मारवाड़ मुंडवा: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। इस परीक्षा परिणाम में मारवाड़ मूंडवा के स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल के चार विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ग्रामीण क्षेत्र की इन प्रतिभाओं ने विद्यालय में मिले मार्गदर्शन के साथ साथ अपनी मेहनत लगन से इस मुकाम को प्राप्त किया है।महेन्द्र गिवारिया पुत्र पप्पुराम गिवारिया एकदम गरीब परिवार से है। जिसने सभी विषयों में A1 मार्क प्राप्त करते हुए कुल 97.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। महेन्द्र के पिता यहां मूंडवा बस स्टेशन के पास ही एक छोटी सी छान की बनी झोपड़ी में रहते हैं। निर्धन और गरीब परिवार है से आने वाले महेंद्र के पिता हाथ से पन्नी की झाडू बनाकर बेचते हैं, जिससे इनके परिवार का गुजारा हो पाता है।जुगल मुंडेल पुत्र हनुमान चौधरी ने भी इस परीक्षा में सभी विषयों में A1 रैंक के साथ उत्तीर्ण करते हुए 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है। जुगल के पिता इसी विद्यालय में व्याख्याता के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे है। जुगल शुरू से ही मेधावी विद्यार्थी रहा है।इसी विद्यालय के हेमंत चौधरी पुत्र शोभाराम चौधरी ने 91.20 प्रतिशत अंक तथा प्रेरणा सोनी पुत्री नरेन्द्र सोनी ने भी 90.80 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुए यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। सरकारी विद्यालय के इस शानदार परीक्षा परिणाम पर जहां शिक्षकों में खुशी है। वहीं अभिभावकों व शहरवासियों ने भी प्रसन्नता जाहिर की है।


Comments are closed.