50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मुंबई से गोरखपुर आ रहे विश्वनाथ की कानपुर में 17 मई को ही हो गई थी मौत

गोरखपुर: गोरखपुर का विश्वनाथ मुंबई से आ रहा था। कानपुर से वह लापता हो गया था। आज पुलिस ने बताया कि उसकी कानपुर अस्पताल में 17 मई को मौत हो चुकी है।बेलीपार पुलिस ने लापता पति की तलाश कर रही महिला को यह कहकर लौटा दिया था कि तुम खुद तलाश कर लो। वही पुलिस सीएम योगी के फटकार के बाद महज 24 घंटे में ही यह पता कर लिया कि उसकी मौत 17 मई को ही कानपुर में हो चुकी है।दरअसल बेलीपार थाना क्षेत्र के विस्टौली खुर्द निवासी कंता निषाद का 45 साल का बेटा विश्वनाथ 4 साल पहले पूर्व रोजी-रोटी की तलाश में गोरखपुर से मुंबई गया था। वहां वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। गांव पर उसकी पत्नी चंदा और उसके दो बेटे 18 वर्षीय अमन साहनी, 15 वर्षीय विकास अपने दादा के साथ रहते हैं।15 मई को मुंबई से निकला था गोरखपुर15 मई को विश्वनाथ ने अपनी पत्नी से घर आने के लिए ट्रेन पकड़ने की बात कही थी। रास्ते में कानपुर के पास सुल्तानपुर के रहने वाले अरविंद नामक युवक ने 17 मई को फोन कर पत्नी चंदा से बताया था कि विश्वनाथ की तबीयत खराब है और इन्हें कानपुर जीआरपी के पास उतार दे रहा है। अरविंद ने बोला कि तुम आकर ले जाना। चंदा ने पति से बात किया तो उसने चंदा को आने से मना कर दिया और कहा कि वह बस से आ जाएगा। उसके बाद से विश्वनाथ का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।विश्वनाथ की पत्नी चंदा ने 20 जून 2022 को जनता दर्शन में सीएम से गुहार लगाया था।पुलिस ने बेरंग लौटा दिया थापत्नी चंदा पति की तलाश करने की गुहार लेकर बेलीपार पुलिस के बाद गई। पुलिस ने उसे बेरंग लौटा दिया और कहा कि तुम खुद ही तलाश कर लो। महिला उच्चाधिकारियों से भी संपर्क किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला खुद कानपुर जीआरपी गई लेकिन वहां भी उसका कुछ पता नहीं चला। वह वापस आ गई। इधर उसके घरवाले फेसबुक के माध्यम से फोटो डालकर तलाश करने लगे।20 जून 2022 को सीएम से मिली म​हिलापति की तलाश कर थक चुकी पत्नी चंदा 20 जून 2022 को जनता दर्शन में गई। वहां उसने सीएम योगी से पति की तलाश करने की गुहार लगाई। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के तुरंत बाद हरकत में आई बेलीपार पुलिस ने तत्काल जीआरपी कानपुर सेंट्रल से बात कर 17 मई को अज्ञात व्यक्तियों की जानकारी मांगी। इस दौरान कानपुर जीआरपी को चंदा के पति विश्वनाथ की अस्पताल में भर्ती होने के समय की फोटो मिली। जिसे उसने पहचान लिया। उसे बताया गया इलाज के दौरान मौत के बाद पोस्टमार्टम कराकर उसका लावारिस में दाह संस्कार कर दिया गया है। यह सूचना पाकर पत्नी चंदा तथा बच्चे बेसुध हो गए।तत्काल जागी होती पुलिस तो पति का कर लिया होता अंतिम दर्शनम​हिला और उसके घरवालों का कहना है कि उसने लापता होने के तत्काल बाद बेलीपार पुलिस से शिकायत किया था। अगर वह उस समय सक्रिय होकर तलाश की होती तो शायद उसके पति का पता चल जाता और उनका दाह संस्कार लावारिश में नहीं होता। उन्हें अपने पति के अंतिम दर्शन का मौका मिल जाता।

625830cookie-checkमुंबई से गोरखपुर आ रहे विश्वनाथ की कानपुर में 17 मई को ही हो गई थी मौत
Artical

Comments are closed.

Election Commission to link voter rolls to birth & death database | India News     |     Bihar: Fir Lodged Against Six Bihar Police And Sho Demanded Bribe Implicating False Liquor Case Khagaria Bihar – Amar Ujala Hindi News Live     |     Sub Inspector Harassed Colleague Female Inspector – Amar Ujala Hindi News Live     |     Chardham Yatra 2025 Special Monitoring Of Food Items In Hotels, Dhabas And Restaurants – Amar Ujala Hindi News Live     |     Ratlam News Locks Of Five Empty Houses Broken In One Night Theft Worth Lakhs At Two Places – Madhya Pradesh News     |     Udaipur News: Big Theft Of Kanod Revealed In 48 Hours, Three Accused Arrested – Rajasthan News     |     Himachal Pradesh: एचआरटीसी बसों की सुरक्षा करेगी पंजाब पुलिस, पंजाब के पुलिस महानिदेशक ने दिया आश्वासन     |     IPL 2025: BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, गेंदबाजों को होगा जबरदस्त फायदा     |     Garena Free Fire MAX के वर्किंग Redeem Codes, फ्री में दिलाएंगे Room Cards और Gloo Wall     |     पाकिस्तान से मंगवाई नशे की खेप, उठाने पहुंचे तस्कर…     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088