50F64F81645A2A453ED705C18C40448C
हेडलाइंस
Jaipur News: One And Half Year Old Child Kidnapped From Railway Station Found Safe - Amar Ujala Hindi News Live Randeep Surjewala Supports The Protest Against The Brutality On Students - Amar Ujala Hindi News Live Himachal Pradesh: मंडी जिले के लडभड़ोल में बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन युवतियां घायल साउथ अफ्रीका को इस वजह से मिला था चोकर्स का टैग, WTC जीत से क्या धुल गया ये दाग ऋषभ शेट्टी की फिल्म के एक और एक्टर की मौत, हार्ट अटैक से गई जान जानवरों से भी बदतर हालतः ओमान में काटी ऐसी जिंदगी… पंजाब की युवती की दर्दभरी दास्तां ‘We are all with you’: Kharge’s message to Vijay Rupani’s family after Ahmedabad plane tragedy | India News बालाघाट में तीन महिला सहित चार नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई Neet Ug 2025 Ayush Kumar Aurangabad Success Story 99 779 Percentile - Amar Ujala Hindi News Live UP: हाथरस में डीएम की गाड़ी के ड्राइवर की बेटी पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, मुकदमा दर्ज

मुख्य सचिव के जाते ही हुई मारपीट, घर के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद

शाहजहांपुर: शनिवार रात मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के लौटते ही शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। परिवार वालों को ऐसा लगा था कि मुख्य सचिव के आने से मकान का बंटवारा हो जाएगा। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस मारपीट करने वालों को थाने ले आई। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया, विवाद कर रहे दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।काकोरी कांड के महानायक शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और ठाकुर रोशन सिंह शाहजहांपुर के ही रहने वाले थे। शनिवार को पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की 125वीं जंयती थी। प्रशासन ने उनकी जयंती को यादगार बनाने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया था, जिसमें मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र शिरकत करने पहुंचे थे।बिस्मिल ने जिस मकान में जन्म लिया और जिस आर्य समाज मंदिर के विश्राम और सभा कक्ष में रहते थे, मुख्य सचिव ने उसको भी देखा। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा, आज इन जगहों को उन्होंने देखा है। अब सोच विचार कर फैसला लेंगे कि इन जगहों को किस तरह से और बेहतर बनाया जा सकता है।शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के परिवार वालों से बातचीत करते मुख्य सचिव।मुख्य सचिव के जाते ही हुई लड़ाईमुख्य सचिव दुर्गा शंकर सिंह ने बिस्मिल के घरवालों से मुलाकात भी की। हालांकि उनके वापस लौटते ही घर में रहने वाले परिवार के लोग आपस में लड़ने लगे। इतना ही नहीं परिवारों के बीच मारपीट भी हुई। किसी के कपड़े फटे तो किसी के चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रहे लोगों को थाने ले आई।कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के घर में रहने वाले परिवार के कुछ लोग लड़ रहे थे। लड़ने का कारण नहीं पता है। ऐसे में विवाद करने वालों को थाने ले आए हैं। उनसे विवाद का कारण पूछा जा रहा है।जानकारी के अनुसार, शहीद बिस्मिल के घर में कुछ परिवार रहते हैं। जिन्होंने कई दशक पहले उनके घर को खरीद लिया था। शनिवार को बिस्मिल की जयंती पर मुख्य सचिव जब उनके घर पहुंचे तो परिवारों को लगा कि अब इस मकान का प्रशासन सौदा कर देगा।

574830cookie-checkमुख्य सचिव के जाते ही हुई मारपीट, घर के बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद
Artical

Comments are closed.

Jaipur News: One And Half Year Old Child Kidnapped From Railway Station Found Safe – Amar Ujala Hindi News Live     |     Randeep Surjewala Supports The Protest Against The Brutality On Students – Amar Ujala Hindi News Live     |     Himachal Pradesh: मंडी जिले के लडभड़ोल में बोलेरो खाई में गिरी, एक महिला की मौत, तीन युवतियां घायल     |     साउथ अफ्रीका को इस वजह से मिला था चोकर्स का टैग, WTC जीत से क्या धुल गया ये दाग     |     ऋषभ शेट्टी की फिल्म के एक और एक्टर की मौत, हार्ट अटैक से गई जान     |     जानवरों से भी बदतर हालतः ओमान में काटी ऐसी जिंदगी… पंजाब की युवती की दर्दभरी दास्तां     |     ‘We are all with you’: Kharge’s message to Vijay Rupani’s family after Ahmedabad plane tragedy | India News     |     बालाघाट में तीन महिला सहित चार नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद, सीएम डॉ मोहन यादव ने दी बधाई     |     Neet Ug 2025 Ayush Kumar Aurangabad Success Story 99 779 Percentile – Amar Ujala Hindi News Live     |     UP: हाथरस में डीएम की गाड़ी के ड्राइवर की बेटी पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर की हत्या, मुकदमा दर्ज     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088