50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

मुख्य सचिव से दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और 10-10 लाख मुआवजा दिलाने की मांग

सिरोही: संयम लोढ़ा ने पुलिस पर निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाया और दोषी पुलिकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की।सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने शनिवार को मुख्य सचिव ऊषा शर्मा से शासन सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्य सचिव को बताया कि जिले के बरलूट में हत्या के मामले में लखमाराम देवासी और गेमाराम गरासिया को झूठा फंसाया गया है। उन्होंने मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर बर्खास्ती के लिए सीसीए नियम 16 अनुशासनात्मक कार्रवाई करने एवं दोनो पीड़ितों को 10-10 लाख पर मुआवजा देने की मांग की। इस पर मुख्य सचिव ने संयम लोढ़ा को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया।लोढ़ा ने मुख्य सचिव को बताया कि लखमाराम देवासी जमानत पर है और गेमाराम गरासिया अभी भी सिरोही जेल में बंद हैं। अपराध में शामिल नहीं होने के बाद भी जेल में बंद करने से दोनों नागरिकों के मूलभूत अधिकारों का गंभीर हनन हुआ है। उन्होंने कहा कि गेमाराम गरासिया हत्या के दिन बाली जेल में बंद था, लेकिन उसे महीनों बाद एसओजी ने फंसा दिया। निर्दोष गिरफ्तार किए गए लखमाराम देवासी के मामले में 3 साल बाद 2021 में पुलिस ने जिला कोर्ट में 169 की अर्जी प्रस्तुत कर कहा कि लखमाराम देवासी को गलत गिरफ्तार किया गया है। लोढ़ा ने बताया कि लखमाराम देवासी की गलत गिरफ्तारी के खिलाफ 2018 में भी उन्होंने देवासी समाज के लोगों के साथ बरलूट थाने का घेराव किया था। उन्होंने कहा कि गेमाराम उर्फ गेमला के जेल में होने के बावजूद मर्डर केस में फंसाना पुलिस की आपराधिक मानसिकता को बताता है।लोढ़ा ने मुख्य सचिव को रेंज आईजी की जांच की कॉपी देते हुए कहा कि उनकी रिपोर्ट में सारे तथ्यों का खुलासा हो चुका है। गृह विभाग ने भी पुलिस मुख्यालय से अब तक कार्रवाई नहीं करने पर जवाब तलब किया है। जांच रिपोर्ट के अनुसार स्पष्ट है कि गेमाराम की गिरफ्तारी पूरी तरह गलत और बरामदगी एक धोखा है।

620580cookie-checkमुख्य सचिव से दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने और 10-10 लाख मुआवजा दिलाने की मांग
Artical

Comments are closed.

सलमान खान ने रिलीज किया एक और गाना, ‘सिकंदर’ में दिखेगा एक्शन के साथ धमाकेदार डांस     |     फर्जी कॉल और मैसेज के खिलाफ DoT और WhatsApp की तैयारी, शुरू किया ‘Scam Se Bacho’ अभियान     |     Mission to Transform Fabric Waste into Hope     |     शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, सेंसेक्स में 1131 और निफ्टी 50 में 326 अंकों की उछाल     |     Revolutionizing Hope as Noida’s Best IVF Specialist     |     छात्र ध्यान दें, CUET UG पर 3 बड़ी अपडेट, परीक्षा पैटर्न बदलने की तैयारी में यूजीसी, आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, देखें खबर     |     Aesthetics Redefined by Cocoona Launches Premier Clinic on Golf Course Road, Gurugram     |     Parimatch Introduces Exclusive Markets for Nicholas Pooran and Sunil Narine Ahead of the Indian T20 League     |     ‘No such data maintained centrally,’ Govt on Kumbh stampede toll in Lok Sabha | India News     |     Bihar News: Falakaha Police Station In-charge Suspended In Asi Rajiv Ranjan Mall Murder Case, Purnea Dig – Amar Ujala Hindi News Live     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088