मुफ्त एंट्री से बढ़ी भीड़:विश्व पुस्तक मेला में 20 फीसदी ज्यादा पाठक पहुंचे…35 देशों के जुटे प्रकाशक – 20 Percent More Readers Reached The World Book Fair Compared To Last Year
विश्व पुस्तक मेला इस बार कई नए रिकॉर्ड बनाने के साथ समाप्त हो गया है। अगले साल इसका आयोजन 16 से 24 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि पाठकों की बढ़ती संख्या से उत्साहित होकर तय किया गया है कि अगली बार भी प्रवेश मुफ्त ही रहेगा। पिछले साल की तुलना में इस बार 20 फीसदी से ज्यादा लोग मेले में पहुंचे।
शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल बुक ट्रस्ट ने इस नौ दिवसीय मेले का आयोजन किया जिसमें 35 से अधिक देशों के 1,000 से ज्यादा प्रकाशक, 600 से अधिक कार्यक्रम और 1,000 से ज्यादा वक्ता शामिल हुए। छात्रों, बच्चों, परिवारों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने मेले को एक जन-उत्सव का रूप दे दिया। मुफ्त प्रवेश का फायदा किताबों की बिक्री में भी दिखा।


Comments are closed.