हेडलाइंस
Evening news wrap: How has US-Iran war hit India? Pakistan announces crisis measures amid Middle East tension & more | India News Uttarakhand:पहचान छिपाकर शादी की तो जेल, लिव-इन के भी नियम कड़े; लागू हुआ Ucc संशोधन अध्यादेश - Uttarakhand Budget Session 2026 Ucc Amendment Ordinance Implemented With Strict Rules परेशान करने लगी धूप:सुबह-शाम की ठंड लगभग खत्म, आने वाले दिनों में भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, रहेगी तपिश - The Sun Has Started To Bother The Morning And Evening Cold Is Almost Over There Will Be No ... Indore:अब भागीरथपुरा के लोग जलसंकट से परेशान, नई लाइन बिछी, लेकिन कनेक्शन नहीं ले पा रहे रहवासी - Indore: Now The People Of Bhagirathpura Are Troubled By The Water Crisis, A New Line Has Been Laid, Bu... कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोलीं- ’12 साल में सिर्फ राहुल गांधी हैं जो झुके नहीं, बेझिझक सच बोलते हैं’ Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK Lpg Shortage:घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी नहीं होगी, कमर्शियल सिलेंडरों पर अस्थायी रोक-गोदारा - Lpg Shortage: Temporary Halt On Commercial Lpg Cylinders To Ensure Supply For Domestic Consumers** हिमाचल प्रदेश:भाजपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन! तीसरे मोर्चे के लिए कदमताल, कुल्लू में 40 नेताओं की गुप्त बैठक - Himachal 40 Leaders Hold A Secret Meeting In Kullu To Form A Third Front टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- आपको बहुत ज्‍यादा मिस करूंगा 15 साल पहले आई कल्ट क्लासिक, जिसकी खो गई थी ओरिजिनल स्क्रिप्ट, डायरेक्टर ने बदला अंत, देखकर अब भी रो पड़ते हैं दर्शक

मूसेवाला के गांव में मौसी का घर होने से गैंगस्टर्स ने रेकी के लिए चुना; पिता बेटी के लिए परेशान

सिरसा: फेमस पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में हरियाणा के सिरसा के संदीप उर्फ केकड़ा की गिरफ्तारी से पूरा कालांवाली गांव स्तब्ध है। पिता बलदेव सिंह को चिंता सता रही है कि इतनी बदनामी के बाद अब वो अपने छोटी बेटी का रिश्ता कैसे कर पाएंगे। केकड़ा ने पिता को भी मारपीट कर घर से निकाल दिया था। मूसेवाला गांव में केकड़ा की मौसी रहती है, वहीं साथ लगते गांव रामदत्ता में उसकी बहन शादीशुदा है। इसलिए वहां उसका आना जाना लगा रहता था। पड़ोसी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि वो चिट्‌टे का नशा करता था। ऐसा काम करेगा, उनको विश्वास नहीं था।बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में सिरसा के गांव कालांवाली निवासी संदीप उर्फ केकड़ा का रोल बड़ा अहम रहा है। उसकी मुखबिरी (रेकी) के बाद ही शार्प शूटर्स ने सिद्धू मूसेवाला को रास्ते में घेर कर गोलियां बरसा कर मार डाला। केकड़ा की गिरफ्तारी की सूचना उसके गांव कालांवाली पहुंची तो परिजनों के साथ ग्रामीण भी स्तब्ध रह गए। पंजाब पुलिस के बार बार गांव में दबिश देने से ग्रामीणों में दहशत भी है। डर इस बात का है कि कहीं पुलिस के निशाने पर वे लोग न आ जाएं, जिनके साथ केकड़ा का उठना बैठना था।पत्रकारों से बातचीत करते संदीप उर्फ केकड़ा के पिता बलदेव सिंह।मूसेवाला में थी रिश्तेदारीकेकड़ा के बारे में जो जानकारी सामने आ रही है, उसमें पता चलता है कि अभी तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है, लेकिन नशे का आदी होने के कारण काफी समय से वह अपराध की दुनिया में लिप्त युवकों से जुड़ा हुआ था। उसके बारे में पूरी जानकारी पता होने के बाद ही सिद्धू मूसेवाला की रेकी के काम में उसे उतारा गया।असल में मूसेवाला गांव में केकड़ा की मौसी रहती है, वहीं मूसेवाला के साथ लगते गांव रामदत्ता में उसकी बहन शादीशुदा है। इस वजह से उसका दोनों की गांवों में आना जाना लगा रहा था और रिश्तेदारी होने के कारण कोई शक भी नहीं करता था। वह हत्यावाले दिन करीब 45 मिनट तक मूसेवाला के साथ साथ रहा था और सेल्फी भी ली। मूसेवाला बाहर निकला तो उसकी सूचना उसकी हत्या की तैयारी में बैठे शार्प शूटर्स तक पहुंचा दी। मूसेवाला के घर के बाहर लगे CCTV में उसकी मूवमेंट कैद हुई, जिससे पुलिस उसके पास पहुंची।कालांवाली में केकड़ा का घर।पिता को निकाला था घर से बाहरकेकड़ा के पिता बलदेव सिंह ने बेटे की गिरफ्तारी के बाद कहा कि वह नशे का आदी है। उसके साथ झगड़ा करता था और घर से निकाल रखा है। वह 10 -12 दिन पहले घर आया था, उसके बाद अब मानसा में पुलिस द्वारा पकड़े जाने का पता चला। पुलिस कई दिनों से गांव में दबिश दे रही थी। मुझे छोटी लड़की की शादी भी करनी है, अब चिंता है कि परिवार की बदनामी होने के बाद बेटी का रिश्ता कैसे हो पाएगा।मां की हो चुकी है मौतसंदीप उर्फ केकड़ा के पड़ोसी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि केकड़ा पहले तो ऐसा नहीं था। उसका परिवार बेहद गरीब है। वह उनके साथ ही मजदूरी करता था। संदीप इन्हीं दिनों चिट्टे का नशा करने लगा था। उसके परिवार में पिता के साथ दो भाई और दो बहनें हैं। केकड़ा की माता की मौत हो चुकी है। वो ऐसा काम यह करेगा लगता नहीं था।

559050cookie-checkमूसेवाला के गांव में मौसी का घर होने से गैंगस्टर्स ने रेकी के लिए चुना; पिता बेटी के लिए परेशान
Artical

Comments are closed.

Evening news wrap: How has US-Iran war hit India? Pakistan announces crisis measures amid Middle East tension & more | India News     |     Uttarakhand:पहचान छिपाकर शादी की तो जेल, लिव-इन के भी नियम कड़े; लागू हुआ Ucc संशोधन अध्यादेश – Uttarakhand Budget Session 2026 Ucc Amendment Ordinance Implemented With Strict Rules     |     परेशान करने लगी धूप:सुबह-शाम की ठंड लगभग खत्म, आने वाले दिनों में भी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, रहेगी तपिश – The Sun Has Started To Bother The Morning And Evening Cold Is Almost Over There Will Be No Relief From The Hea     |     Indore:अब भागीरथपुरा के लोग जलसंकट से परेशान, नई लाइन बिछी, लेकिन कनेक्शन नहीं ले पा रहे रहवासी – Indore: Now The People Of Bhagirathpura Are Troubled By The Water Crisis, A New Line Has Been Laid, But The Re     |     कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर सीधा हमला, बोलीं- ’12 साल में सिर्फ राहुल गांधी हैं जो झुके नहीं, बेझिझक सच बोलते हैं’     |     Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK     |     Lpg Shortage:घरेलू उपभोक्ताओं को गैस की कमी नहीं होगी, कमर्शियल सिलेंडरों पर अस्थायी रोक-गोदारा – Lpg Shortage: Temporary Halt On Commercial Lpg Cylinders To Ensure Supply For Domestic Consumers**     |     हिमाचल प्रदेश:भाजपा-कांग्रेस की बढ़ेगी टेंशन! तीसरे मोर्चे के लिए कदमताल, कुल्लू में 40 नेताओं की गुप्त बैठक – Himachal 40 Leaders Hold A Secret Meeting In Kullu To Form A Third Front     |     टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रिंकू सिंह ने पिता के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट, कहा- आपको बहुत ज्‍यादा मिस करूंगा     |     15 साल पहले आई कल्ट क्लासिक, जिसकी खो गई थी ओरिजिनल स्क्रिप्ट, डायरेक्टर ने बदला अंत, देखकर अब भी रो पड़ते हैं दर्शक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088