हेडलाइंस
Realme के 7000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की लॉन्चिंग कंफर्म, रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट Bank of Baroda की इस स्कीम में ₹5,00,000 जमा पर ₹2,07,389 तक मिलेगा रिटर्न, समझें पूरा कैलकुलेशन West Bengal elections: EC transfers 19 senior police officers in fresh reshuffle ahead of polls | India News Punjab:लाखों देकर सुनहरा भविष्य बनाने मास्को गया था अंबाला का युवक, पगार की जगह मिले करंट के झटके; ऐसे बचा - Ambala Man Goes To Moscow Received Electric Shocks Instead Of Salary Sant Balbir Singh Seec... रोहित शर्मा ने जड़ा गगनचुंभी छक्का, फिर खुद ही लगाई CatchIt की आवाज, VIDEO कहीं आपने मिस तो नहीं किया He Wanted To Dominate Bihar By Threatening The Police He Was Killed In Encounter By Stf Motihari Bihar News - Bihar News Hpcl Murder Case:बदायूं में आरोपी अजय प्रताप सिंह की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई - Bulldozer Runs Over Shop Of Accused In Murder Of Hpcl Officers In Budaun Dehradun:गांधी नगर में मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो संचालक सहित तीन गिरफ्तार - Prostitution Busted In Gandhi Nagar On Chakrata Road Three Arrested Dehradun Uttarakhand News ... लाल किला ब्लास्ट:दो आरोपियों को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दोनों फरवरी में हुए थे गिरफ्तार - Red Fort Blast Court Sends Two Accused To 15 Day Judicial Custody Both Were Arrested In Fe... Mp News:टीईटी अनिवार्यता पर बढ़ा विरोध, शिक्षकों के समर्थन में आए भाजपा सांसद, केंद्र से पुनर्विचार की मांग - Mp News: Protests Against Tet Mandatory Increased, Bjp Mps Came In Support Of Teachers, De...

‘मौत मांगती थी’, तिहाड़ जेल में 4 महीने गुजार कर आई एक्ट्रेस की आपबीती, किस केस में पहुंची थी सलाखों के पीछे?


sandeepa virk- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@SANDEEPAVIRK
संदीपा विर्क।

हाल ही के दिनों में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव अपने चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में रहे, जिसके चलते  उन्हें तिहाड़ जेल में 12 दिन गुजारने पड़े। अब अभिनेता अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर हैं और अपने वर्क कमिटमेंट्स पूरे कर रहे हैं। राजपाल यादव से पहले भी कई स्टार जेल की सलाखों के पीछे रह चुके हैं। इन्हीं में से एक हैं एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर संदीपा विर्क, जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगभग 6 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। संदीपा को इस केस के चलते 4 महीने से ज्यादा तिहाड़ जेल में गुजारने पड़े थे। वहीं 2025 में दिल्ली हाई कोर्ट ने  दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी। अब एक्ट्रेस ने तिहाड़ जेल में बिताए दर्दनाक दिनों पर बात की है।

तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को याद कर भावुक हुईं संदीपा विर्क

सिमरन जोत मक्कर से बात करते हुए संदीपा ने तिहाड़ जेल में बिताए दिनों को याद किया और कहा कि जेल में रहते हुए वह मौत की दुआ करने लगी थीं। इसी के साथ उन्होंने अपनी बेनुगाही का भी दावा किया। संदीपा जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए भावुक हो गईं और कहा कि तिहाड़ जेल एक ऐसी जगह है, जहां वह अपने दुश्मनों को भी नहीं भेजना चाहेंगी। संदीपा कहती हैं कि वह अक्सर भगवान से सवाल करती रहती थीं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया है जो उन्हें ये सब सहना पड़ रहा है।

माता-पिता मिलने आते थे तो बुरा लगता था

संदीपा विर्क कहती हैं कि जब उनके माता-पिता जेल में उनसे मिलने आते थे तो उन्हें और भी ज्यादा बुरा लगता था। संदीपा ने कहा-  “मैं लगातार प्रार्थना करती थी कि मौत आ जाए और मुझे अपने साथ ले जाए। मुझे सबसे ज्यादा बुरा तब लगता था जब मेरे माता-पिता मुझसे मिलने जेल आते थे। मैंने उनसे माफी भी मांगी थी कि मेरी वजह से उन्हें यहां तक आना पड़ा। मेरे माता-पिता और भाई-बहन मेरे साथ खड़े रहे क्योंकि आपके अपने ही आपको जानते और समझते हैं।”

बिना सहारे के खड़े होना भी मुश्किल हो गया था

संदीपा बताती हैं कि जेल ने उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर काफी बुरा असर डाला। वह इतनी कमजोर हो गई थीं कि बिना सहारे खड़ी भी नहीं हो पाती थीं। उन्होंने कहा- ‘टॉयलेट बहुत ही गंदे होते थे और खाना भी बहुत खराब होता था। लेकिन, कुछ महिला पुलिसकर्मी दयालु थीं। वहीं कुछ ऐसी थीं जो कैदियों पर अपना गुस्सा निकालती थीं।’

संदीपा विर्क के प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो संदीपा विर्क ‘हनी ट्रैप स्क्वाड’ जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वह अजित कुमार की ‘मनकथा’ और मोहनलाल की ‘शिकर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें, संदीपा को 14 अगस्त 2025 को ईडी ने गिरफ्तार किया था और दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 दिसंबर, 2025 को जमानत पर रिहा कर दिया था।

ये भी पढ़ेंः करण औजला की दरियादिली, मुंबई में ऑटो ड्राइवर का भरा चालान, वीडियो देखकर बोले फैन- ‘बड़े दिलवाला’

बॉलीवुड में शुरू हो गई होली की धूम, अबीर-गुलाल लगाए दिखे रणबीर कपूर, रंगों में सनी दिखीं सोहा और नेहा धूपिया

Latest Bollywood News





Source link

4541450cookie-check‘मौत मांगती थी’, तिहाड़ जेल में 4 महीने गुजार कर आई एक्ट्रेस की आपबीती, किस केस में पहुंची थी सलाखों के पीछे?
Artical

प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published.

Realme के 7000mAh बैटरी वाले सस्ते फोन की लॉन्चिंग कंफर्म, रिटेल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट     |     Bank of Baroda की इस स्कीम में ₹5,00,000 जमा पर ₹2,07,389 तक मिलेगा रिटर्न, समझें पूरा कैलकुलेशन     |     West Bengal elections: EC transfers 19 senior police officers in fresh reshuffle ahead of polls | India News     |     Punjab:लाखों देकर सुनहरा भविष्य बनाने मास्को गया था अंबाला का युवक, पगार की जगह मिले करंट के झटके; ऐसे बचा – Ambala Man Goes To Moscow Received Electric Shocks Instead Of Salary Sant Balbir Singh Seechewal     |     रोहित शर्मा ने जड़ा गगनचुंभी छक्का, फिर खुद ही लगाई CatchIt की आवाज, VIDEO कहीं आपने मिस तो नहीं किया     |     He Wanted To Dominate Bihar By Threatening The Police He Was Killed In Encounter By Stf Motihari Bihar News – Bihar News     |     Hpcl Murder Case:बदायूं में आरोपी अजय प्रताप सिंह की दुकानों पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई – Bulldozer Runs Over Shop Of Accused In Murder Of Hpcl Officers In Budaun     |     Dehradun:गांधी नगर में मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, दो संचालक सहित तीन गिरफ्तार – Prostitution Busted In Gandhi Nagar On Chakrata Road Three Arrested Dehradun Uttarakhand News In Hindi     |     लाल किला ब्लास्ट:दो आरोपियों को कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, दोनों फरवरी में हुए थे गिरफ्तार – Red Fort Blast Court Sends Two Accused To 15 Day Judicial Custody Both Were Arrested In February In Delhi     |     Mp News:टीईटी अनिवार्यता पर बढ़ा विरोध, शिक्षकों के समर्थन में आए भाजपा सांसद, केंद्र से पुनर्विचार की मांग – Mp News: Protests Against Tet Mandatory Increased, Bjp Mps Came In Support Of Teachers, Demanded Reconsiderati     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088