50F64F81645A2A453ED705C18C40448C

यात्री कृपया ध्यान दीजिए! जनवरी फरवरी में चलेगी 12 स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों को मिलेगा लाभ, कई रद्द, देखें पूरा रूट- शेड्यूल

indian railway

Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आगाज हो गया है, ऐसे में रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम रेलवे ने यूपी, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के रास्ते 12 महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

इसके अलावा 7 ट्रेनें रद्द रहेंगी और 8 के रूट में बदलाव किया गया है।यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

जनवरी फरवरी में चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

  1. गाड़ी संख्या 09555 भावनगर टर्मिनस-बनारस 22 जनवरी तथा 16 व 20 फरवरी को भावनगर से सुबह 5 बजे रवाना होगी, और अगले दिन दोपहर 2:45 बजे बनारस पहुंचेगी।
  2. गाड़ी संख्या 09556 बनारस-भावनगर टर्मिनस 23 जनवरी तथा, 17 और 21 फरवरी को रात 7:30 बजे बनारस से रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 5 बजे भावनगर पहुंचेगी।यह महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ, जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, फतेहपुर, प्रयागराज समेत कई स्टेशनों पर रूकेगी।
  3. 07109 नरसापुर-बनारस कुम्भ मेला साप्ताहिक विशेष गाड़ी 26 जनवरी एवं 02 फरवरी को नरसापुर से 06.00 बजे प्रस्थान कर बनारस 15.45 बजे पहुँचेगी।
  4. गाड़ी संख्या 07110 बनारस-नरसापुर कुम्भ मेला साप्ताहिक विशेष गाड़ी 27 जनवरी एवं 03 फरवरी को बनारस से 17.30 बजे प्रस्थान कर नरसापुर 05.00 बजे पहुँचेगी।
  5. गाडी संख्या 09421 साबरमती-बनारस मेला ट्रेन 23 और 26 जनवरी को साबरमती से सुबह 10.25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर में 02.45 बजे बनारस पहुंचेगी।
  6. गाड़ी संख्या 09422 बनारस-साबरमती ट्रेन 24 और 27 जनवरी को बनारस से शाम 07.30 बजे रवाना होकर अगले दिन मध्यरात्रि 01.25 बजे साबरमती पहुंचेगी।
  7. गाड़ी संख्या 09537 राजकोट-बनारस ट्रेन 06,15 और 19 फरवरी को राजकोट से सुबह 06.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 02.45 बजे बनारस पहुंचेगी।
  8. गाड़ी संख्या 09538 बनारस-राजकोट ट्रेन 07, 16 और 20 फरवरी को बनारस से शाम 07.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन तड़के 04.10 बजे राजकोट पहुंचेगी।
  9. गाड़ी संख्या 09591 बेरावल-बनारस मेला ट्रेन 22 फरवरी को बेरावल से रात 10.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन दोपहर में 02.45 बजे बनारस पहुंचेगी।
  10. गाड़ी संख्या 09592 बनारस-बेरावल ट्रेन 24 फरवरी को बनारस से 19.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 09.00 बजे बेरावल पहुंचेगी।
  11. गाड़ी संख्या 09371, डॉ. अंबेडकर नगर-बलिया कुंभ स्पेशल 22 और 25 जनवरी के साथ ही 8 और 22 फरवरी को डॉ. अंबेडकर नगर से दोपहर 1:45 बजे चलकर अगले दिन शाम 7:15 बजे बलिया पहुंचेगी।
  12. गाड़ी संख्या 09372, बलिया-डॉ. अंबेडकर नगर कुंभ स्पेशल 23 और 26 जनवरी के साथ ही 9 और 23 फरवरी को बलिया से रात 11:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 5:30 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी। यह ट्रेन  इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, विदिशा, बीना, ललितपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी

जनवरी फरवरी में रद्द रहेगी ये ट्रेनें

  1. 28 जनवरी और 02 फरवरी को ट्रेन नंबर 12801 पुरी न्यू दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ।
  2. 29 जनवरी को ट्रेन नंबर 12816 आनंद विहार पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस ।
  3. 28 जनवरी को ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस ।
  4. 29 जनवरी को ट्रेन नंबर 12826 आनंदविहार – रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ।
  5. 30 जनवरी को ट्रेन नंबर 12825 रांची – आनंदविहार झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ।
  6. 29 जनवरी को ट्रेन नंबर 12281 भुवनेश्वर – नई दिल्ली दुरन्तो एक्सप्रेस ।
  7. 30 जनवरी को ट्रेन नंबर 12282 नई दिल्ली – भुवनेश्वर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  8. गाड़ी संख्या 12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 28 जनवरी और 2 फरवरी को रद्द ।
  9. गाड़ी संख्या 12816 आनंद विहार-पुरी नंदन कानन एक्सप्रेस 29 जनवरी को रद्द ।
  10. गाड़ी संख्या 18310 जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस 28 जनवरी को रद्द ।
  11. गाड़ी संख्या 12826 आनंद विहार-रांची झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 29 जनवरी को रद्द ।
  12. गाड़ी संख्या 12281 भुवनेश्वर-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस 29 जनवरी को रद्द ।
  13. गाड़ी संख्या 12282 नई दिल्ली-भुवनेश्वर दुरंतो एक्सप्रेस 30 जनवरी को रद्द।
  14. गाड़ी संख्या 20839 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 29 जनवरी को रद्द।
  15. गाड़ी संख्या 20840 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस 31 जनवरी को रद्द।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in या NTES App पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

2282720cookie-checkयात्री कृपया ध्यान दीजिए! जनवरी फरवरी में चलेगी 12 स्पेशल ट्रेनें, इन शहरों को मिलेगा लाभ, कई रद्द, देखें पूरा रूट- शेड्यूल
Artical

Comments are closed.

Mandi Bhav: डॉलर और देसी चना के दाम में जबरदस्त उछाल, मूंग-तुअर में आई मंदी, देखें आज का ताजा भाव     |     Decoding Loan-to-Value Ratios for Smarter Used Car Financing     |     Triple Murder Case Nathnagar Bhagalpur Bihar News Mob Lynching Bihar Police Investigation – Amar Ujala Hindi News Live     |     Meerut: Accused Of Firing On The Sons Of Former Mp Shahid Akhlaq – Amar Ujala Hindi News Live     |     Cbse Board Exams From Today 10 Th And 12 Th Class Student Uttarakhand News In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live     |     Mp Weather: Temperature Has Started Rising Again In Madhya Pradesh, It Will Increase For Two-three Days, Cold – Amar Ujala Hindi News Live     |     Rajasthan News: Baytu Mla Harish Chaudhary Appointed In-charge Of Mp Congress – Amar Ujala Hindi News Live     |     रोहतक नगर निगम चुनाव: भाजपा ने सात जाट प्रत्याशियों को मैदान में उतारा, चार पंजाबी तो चार एससी समाज से     |     For The First Time In Aiims Bilaspur, Lung Tumor Surgery Was Done Using Vats Technique – Amar Ujala Hindi News Live     |     Dhankhar: How can CJI play role in executive appointments? | India News     |    

9213247209
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088