टोंक: टोंक के पीपलू क्षेत्र में रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल उपयोग करने पर कार्रवाई की है।टोंक में कलेक्टर चिन्मयी गोपाल के निर्देश पर पीपलू क्षेत्र में रसद विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के कमर्शियल उपयोग करने पर कार्रवाई की है। रसद विभाग ने प्रवर्तन अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई के दौरान 5 घरेलू गैस सिलेंडर, दो चूल्हे, एक गैस भट्टी और रेगुलेटर जब्त किए हैं।प्रवर्तन अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल ने बताया कि पीपलू कस्बे में बस स्टैण्ड पर श्री गुरूदेव मिष्ठान भण्डार से 3 गैस सिलेंडर, बाबा कचौरी सेन्टर और श्रीजी कचौरी सेन्टर से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। इन दुकानों पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कर मिठाई, चाय, कचौरी बनाई जा रही थी। रसोई गैस सिलेंडर का दुरूपयोग करने वालों के खिलफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।प्रवर्तन अधिकारी धर्मचन्द अग्रवाल ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर जिलेभर में सघन कार्रवाई जारी है। घरेलू गैस सिलेण्डर का कमर्शियल कार्य में दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। कार्रवाई के एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी रणजीत घासल, योगेश बैरवा, रमेशचन्द वर्मा और बुधराज सिंह मौजूद रहे।


Comments are closed.