हेडलाइंस
पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage - Bihar News पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल - Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh Uttarakhand:वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य - Growing Challenge Of Forest Fires 73 Incidents In 27 Days Forests Ablaze In Kumaon Uttarak... Rs 2.53 Lakh Looted In Road Accident, 5 Arrested2.01 Lakh Cash, Goods Worth Rs 11 Lakh Including - Madhya Pradesh News Ips Transfers In Rajasthan Amidst Cloud Of Complaints; Mamta Gupta Appointed Jaipur Dig, Togus Becomes Dig - Jaipur News आईडीएफसी बैंक घोटाला:सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया गिरफ्तार, मामले में 12वीं गिरफ्तारी - 12th Arrest In Idfc Bank Scam Himachal:मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- लोकतंत्र की मंडी में हाथ के निशान पर जीतने वालों की लगी बोली - Cm Sukhvinder Sukhu Says: In The Marketplace Of Democracy, Those Who Won Under The 'hand' Symbol

रांची में भारी हिंसा, फायरिंग, आगजनी, इकरा मस्जिद के इलाके में कर्फ्यू

रांची। Ranchi Violence भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा के द्वारा दिए गए बयान के खिलाफ रांची में हिंसा भड़क गई। रांची का मेन रोड का इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। देखते-देखते पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। बेकाबू भीड़ ने पुलिस को निशाना बनाया और आसपास की दुकानों और एक धार्मिक स्थल पर भी पत्थर फेंके। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आगे आयी पुलिस को भी भागना पड़ा। इस पथराव में डेली मार्केट थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की है। फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मौके पर रांची के सभी थानों के थानेदार और डीएसपी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल मंगवाया गया है। फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों की भीड़।

जानकारी के अनुसार नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ रांची में हिंसा हुई। हालत पूरी तरह बेकाबू हो गए। लगातार हो रही फायरिंग और पथराव में कई पुलिसकर्मी हुए घायल है। डेली मार्केट के थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए है। रांची के इकरा मस्जिद के पास नमाज के बाद लोगों की भीड़ है। इस इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए देर तक फायरिंग जारी रही। रांची के एसडीओ सिटी एसपी सहित कई पदाधिकारी मौजूद घटनास्थल पर मौजूद हैं। बवाल के दौरान पुलिसकर्मी और उपद्रवियों को भी लगी गोली है। पथराव से दर्जनों घायल है। सभी अस्पताल भेजे गए हैं। मेन रोड में बजरंगबली मंदिर के पास सबसे ज्यादा पत्थरबाजी  की खबर है। वहीं मंदिर पर भी हमला होने की खबर है।

घायल पुलिसकर्मी के नाम…

– सिटी एसपी अंशुमन कुमार

– डेलीमार्केट के थानाप्रभारी अवधेश ठाकुर

– कोतवाली इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद

एक जवान को पैर में गोली लगी है। करीब दर्जनभर लोग चोटिल हो गए है। अभी-अभी मिली सूचना के अनुसार उपद्रवियों में शामिल एक की गोली लगने से मौत हुई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मौत की पुष्टी नहीं की गई है।

रांची के डेली मार्केट के टैक्सी स्टैंड में खड़ी दर्जनों वाहन तोड़ दी गई। आसपास लगे ठेले में आग लगा दी गई।। रांची के मेन रोड में धारा 144 लागू कर दी गई है। सूचना मिली है कि जैप 3 के सिपाही अखिलेश यादव को गोली लगी है। सभी संवेदनशील क्षेत्रों में एसडीएम के आदेश पर धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस घूम घूम कर लाउडस्पीकर से लोगों को अपने घरों में जाने का आदेश दे रही है।

जानकारी के अनुसार विशेष समुदाय के उपद्रवियों ने करीब 25 गोलियां पुलिस पर चलाई। पहले उपद्रवियों ने गोली चलाई। जिसके बाद डीसी के आदेश पर जवानों ने करीब 150 से अधिक गोलियां चलाई। अगर पुलिस फायरिंग नहीं करती तो स्थिति और विकराल हो जाती।

रांची पुलिस के इंटेलिजेंस पर उठ रहे सवाल…

जानकारी के अनुसार रांची के हिंदपीढ़ी में एक दिन पहले से ही उपद्रव की खिचड़ी पक रही थी। आज सुबह से दुकानें बंद थी। नमाज का दिन था लेकिन सुरक्षा के इंतजाम नहीं के बराबर थे। जब बवाल बढ़ा, तब आनन-फानन में अतिरिक्त बल मनाया गया। रांची के डीआईजी अनीश गुप्ता, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। अभी का जो तत्काल हाल ये है कि स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है।

अरेस्ट नुपुर शर्मा का मिला पोस्टर

घटनास्थल से भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा के नाम की छपी एक पोस्टर मिली है। जिसके उपर नुपुर शर्मा को अरेस्ट करने की बात लिखी है। अंग्रेजी में लिखा है अरेस्ट, ठीक उसके नीचे हैशटैग नुपुर शर्मा लिखा है। जानकारी के अनुसार यही पोस्टर लेकर उपद्रवी निकले थे।

अल्बर्ट एक्का चौक से रतन टॉकीज तक पुलिस बल की गश्ती।

एसडीओ दीपक दुबे अल्बर्ट एक्का चौक से रतन टॉकीज तक पुलिस बल के साथ गश्ती लगा रहे हैं। घरों से बाहर निकले लोगों को घरों में जाने का निर्देश दे रहे हैं।

मेन रोड में कर्फ्यू, झारखंड एटीएस भी मौके पर पहुंचा

रांची डीसी छवि रंजन ने मीडिया से बात करते हुए अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि रांची के मेन रोड में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मेन रोड में सुजाता चौक से फिरायालाल तक सड़क की दोनों तरफ 500-500 मीटर तक कर्फ्यू लगाया गया है। झारखंड एटीएस की टीम भी मौके पर पहुंचा है।

रिम्स में 14 घायल भर्ती

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रशासन के द्वारा फायरिंग की गई। इस फायरिंग में 14 लोग घायल हैं। न्यूरो में एक गंभीर है। सभी घायलों का इलाज रिम्स में चल रहा है। वही धनबाद जिले के एक जवान को भी पैर में गोली लगी है। उनका इलाज रिम्स के इमरजेंसी में चल रहा है। घटना के बाद रिम्स की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है

घायलों की सूची…

-मोहम्मद सरफराज (29)

-अखिलेश कुमार (पुलिस के जवान 35)

-कैफी (22)

-नदीम अंसारी (24)

-शाहबाज (26 )

-मोहम्मद तबराक ( 24) साल

-मोहम्मद साहिल( 24)

-मोहम्मद सुफियान (22)

-साबिर अंसारी (28)

-मोहम्मद उस्मान (17)

-तबराक (18)

-मोहम्मद अफसर (25)

-दोपुलिस जवान

बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर उपद्रवियों ने किया हमला, गाड़ी की तोड़फोड़

बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर भी उपद्रवियों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी की तोड़फोड़ की गई है। नवीन भाजपा के कोटे से नीतीश सरकार में मंत्री हैं। पुलिस ने किसी तरह स्कॉट कर किसी तरह निकाला।

रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़-फोड़ की कड़ी भर्त्सना करता हूं…

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट करते हुए कहा कि राजधानी रांची के मेन रोड में असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़-फोड़ की कड़ी भर्त्सना करता हूं। सरकार वोट बैंक की राजनीति छोड़ कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करें, नहीं तो इस तरह की घटनाएं आने वाले दिनों में और बढ़ेंगी।

 

बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा- अनायास नहीं हो सकता उपद्रव, इसके पीछे बड़ी साजिश

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट करते हुए का कि हथियार, पत्थर के साथ इतने बड़े पैमाने पर उपद्रव अनायास नहीं हो सकता, जाहिर है इसके पीछे बड़ी साजिश रही होगी।

569560cookie-checkरांची में भारी हिंसा, फायरिंग, आगजनी, इकरा मस्जिद के इलाके में कर्फ्यू
Artical

Comments are closed.

पठानकोट में गैस किल्लत से लोग परेशान     |     पाकिस्तानी चयनकर्ता को नहीं पच रही बुमराह की सक्सेस, अपने संदिग्ध एक्शन गेंदबाज उस्मान तारिक से कर रहे तुलना     |     Evening news wrap: All Indian crew in Persian Gulf safe, says govt; Centre revokes Sonam Wangchuk’s NSA detention; & more | India News     |     Jehanabad School Mid Day Meal Cooked On Brick Stove Due To Gas Cylinder Shortage – Bihar News     |     पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा:दिल्ली से बिहार जा रही बोलेरो डिवाइडर से टकराई, एक की मौत; पांच लोग घायल – Bolero Crashes Into Divider On Purvanchal Expressway One Dead Five Injured In Azamgarh     |     Uttarakhand:वनाग्नि की बढ़ रही चुनौती, 27 दिन में 73 घटनाएं, कुमाऊं में जंगल जले, विभाग की वेबसाइट पर शून्य – Growing Challenge Of Forest Fires 73 Incidents In 27 Days Forests Ablaze In Kumaon Uttarakhand News     |     Rs 2.53 Lakh Looted In Road Accident, 5 Arrested2.01 Lakh Cash, Goods Worth Rs 11 Lakh Including – Madhya Pradesh News     |     Ips Transfers In Rajasthan Amidst Cloud Of Complaints; Mamta Gupta Appointed Jaipur Dig, Togus Becomes Dig – Jaipur News     |     आईडीएफसी बैंक घोटाला:सावन ज्वेलर्स के मालिक राजन कटोदिया गिरफ्तार, मामले में 12वीं गिरफ्तारी – 12th Arrest In Idfc Bank Scam     |     Himachal:मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- लोकतंत्र की मंडी में हाथ के निशान पर जीतने वालों की लगी बोली – Cm Sukhvinder Sukhu Says: In The Marketplace Of Democracy, Those Who Won Under The ‘hand’ Symbol     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088